UK 10th, 12th Result 2026 Link: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट ubse.uk.gov.in से अभी करें चेक, यहां डालें रोल नंबर

Last Updated: Apr 25, 2026, 09:54 IST

UK 10th 12th Result 2026 Link: उत्तराखंड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in और  ubse.uk.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। Uttarakhand Board 10th, 12th रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर दर्ज करना होगा। यूके बोर्ड 10वीं 12वी के नतीजे देखने का Direct Link नीचे लेख में उपलब्ध है।

UK 10th 12th Result 2026 Link
UK 10th 12th Result 2026 Link

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करें

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करें

Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन (UBSE) 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट-uaresults.nic.in और  ubse.uk.gov.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इसके अलावा यूके बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट  jagranjosh.com/results पर  भी उपलब्ध है। छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर का उपयोग करना होगा। UBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थीं, जिनमें लगभग 2.15 लाख से ज़्यादा छात्र शामिल हुए थे जिसमें से 10वीं से 1.12 लाख और 12वीं क्लास से 1.02 लाख छात्र है।

UK Board 10th 12th Result 2026 Link- उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट हाइलाइट्स

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 1261 केंद्रों पर हुईं, जिनमें 2 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। 10वीं में 1,12,679 (1,10,573 नियमित, 2,106 निजी) छात्र शामिल हुए , जबकि 12वीं में 1,03,442 छात्र (99,345 नियमित, 4,097 निजी) शामिल हुए। यूके बोर्ड की कक्षा 10 और 12 के नतीजे जारी होने के बाद, छात्र अपनी प्रोविज़नल मार्कशीट PDF फ़ॉर्मेट में ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे। उत्तराखंड रिजल्ट्स 2026 से जुड़ी अन्य मुख्य बातें नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती हैं।

विवरण

जानकारी

परीक्षा बोर्ड

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE)

कक्षा

10वीं और 12वीं

परीक्षा वर्ष

2026

रिजल्ट का नाम

UK बोर्ड 10th, 12th परिणाम 2026

रिजल्ट जारी होने की तिथि

25 अप्रैल 2026

रिजल्ट का समय

सुबह 10 बजे 

रिजल्ट मोड

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in

आवश्यक जानकारी

रोल नंबर

पासिंग मार्क्स

33%

Jagran Josh पोर्टल पर Uttarakhand Board Result 2026 कैसे देखें?

छात्र नीचे दिए स्टेप्स की मदद से यूके बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2026 या UK बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2026 आसानी से देख सकते हैं। 

  • सबसे पहले jagranjosh.com/results पर जाएं।

  • होम पेज पर result सेक्शन पर क्लिक करें।

  • फिर उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें।

  • अपना रोल नंबर और अन्य ज़रूरी जानकारी दर्ज करें।

  • फिर Submit बटन पर क्लिक करें।

  • UBSE Result 2026 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • रिजल्ट को डाउनलोड करके सेव कर लें।

ubse uk gov in 2026 result: यूके बोर्ड रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

छात्र नीचे दिए चरणों को देखकर आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके UK Board 10th 12th रिजल्ट 2026 देख सकते हैं। 

  • सबसे पहले UBSE की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।

  • फिर “Uttarakhand High School Result 2026” या “Uttarakhand Intermediate Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज करें।

  • फिर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

  • UK बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • फिर अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और सेव करके रख लें।

ubse.uk.gov.in 2026: यूके बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट 2026 मार्कशीट पर दी गई जानकारी

छात्रों को किसी भी गलती से बचने के लिए अपनी यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं की प्रोविज़नल मार्कशीट पर दी गई सभी जानकारी चेक कर लेनी चाहिए। UK बोर्ड रिजल्ट 2026 में निम्नलिखित विवरण शामिल होंगे:

  • छात्र का नाम

  • रोल नंबर

  • विषय-वार अंक

  • प्राप्त कुल अंक

  • रिजल्ट की स्थिति (पास/फेल)

SMS के माध्यम से कैसे देखें उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026?

यदि किसी छात्र के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो वह SMS भेजकर अपना परिणाम देख सकता है। रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज (SMS) ऐप को खोलें।

  • फिर नया मैसेज लिखें।

  • अगर आप 10वीं के छात्र हैं तो टाइप करें: UK10 RollNumber

  • अगर आप 12वीं के छात्र हैं तो टाइप करें: UK12 RollNumber

  • अब इस मैसेज को 5676750 नंबर पर भेज दें।

  • कुछ ही मिनट बाद आपके मोबाइल पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

  • इसमें आपके विषय-वार अंक और पास/फेल स्टेटस दिखेगा।

UK Board Result 2026: पिछले 5 वर्षों का उत्तराखंड बोर्ड परिणाम ट्रेंड

छात्र नीचे दी गई तालिका से पिछले पाँच वर्षों के UK बोर्ड कक्षा 10 और 12 के परिणामों के ट्रेंड देख सकते हैं।

वर्ष

रिजल्ट जारी होने की तिथि

2026

25 अप्रैल

2025

19 अप्रैल

2024

30 अप्रैल

2023

25 मई

2022

6 जून

2021

31 जुलाई

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Apr 25, 2026, 09:54 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News