Live

JAC 12th Result 2026 LIVE: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां jacresults.com पर जल्द, चेक करें लेटेस्ट अपडेट्स

Vijay Pratap Singh
Apr 25, 2026, 10:03 IST

JAC 12th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही 12वीं कक्षा के नतीजे अपनी आदिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।  बोर्ड ने टॉपर्स की कॉपियों का वेरिफिकेशन का काम पूरा कर लिया है। अब किसी भी समय रिजल्ट की घोषणा jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in पर की जा सकती है। ऐसे वे छात्र जिन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है, वे अपना एडमिट निकाल कर अपने पास रख लें जैसे ही 12वीं का रिजल्ट लिंक एक्टिव होगा, वे अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके स्ट्रीम वाइज साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स की मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।  

जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026
जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026

HIGHLIGHTS

  • झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर किसी भी समय जारी किया जा सकता है।
  • साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का JAC बोर्ड 9th रिजल्ट अलग-अलग घोषित किया जाएगा।
  • छात्र रोल कोड और रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन कक्षा 12वीं की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

JAC 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल को जारी कर दिया है और अब 12वीं के परिणाम जारी करने की तैयारी चल रही है। झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के अनुसार अलग-अलग घोषित किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन और अंकों का डिजिटलीकरण लगभग पूरा कर लिया है। फिलहाल टॉपर्स की कॉपियों का दोबारा सत्यापन और डेटा अपलोडिंग का कार्य जारी है। जो छात्र 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

JAC Board 12th Result 2026- हाइलाइट्स

छात्रों की कक्षा 12वीं की परीक्षा 03 फरवरी से लेकर 23 फरवरी के बीच राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी छात्र रिजल्ट आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र रोल कोड और रोल नंबर की मदद से स्ट्रीम वाइज साइंस, कॉमर्स और आर्टस की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र जैक बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा के बारे में सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं। 

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

JAC बोर्ड परीक्षा 2026

आयोजन संस्था

झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची

कक्षाएं

कक्षा 8वीं, 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं

रिजल्ट मोड

ऑनलाइन

रिजल्ट

30 अप्रैल (संभावित)

जरूरी जानकारी

रोल कोड और रोल नंबर

आधिकारिक वेबसाइट

jac.jharkhand.gov.in

JAC रिजल्ट पोर्टल वेबसाइट

jacresults.com

JAC 10th Result 2026 Link

यहां क्लिक करें

Jharkhand Board 12th Result 2026 कैसे चेक करें?

झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करना बहुत आसान है। छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

  • होमपेज पर “JAC 12th Result 2026” (Science / Arts / Commerce) के लिंक पर क्लिक करें।

  • अब अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें।

  • फिर “Submit” बटन पर क्लिक करें।

  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Apr 24, 2026, 16:53 IST

    JAC 12th Result 2026 Live: DigiLocker के माध्यम से कैसे देखें रिजल्ट?

    • सबसे पहले DigiLocker की वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाएं।
    • होमपेज पर JAC 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
    • अपनी जानकारी भरकर लॉगिन करें।
    • स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देखें।
    • रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।
  • Apr 24, 2026, 16:22 IST

    JAC बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 कब जारी होगा?

    JAC बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम 2026, अप्रैल 2026 में किसी भी समय घोषित किया जा सकता है। बोर्ड ने अभी तक परिणाम जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है।

  • Apr 24, 2026, 16:21 IST

    JAC Board Result 2026 Live: जैक बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख क्या है?

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने JAC बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख अभी जारी नहीं की है। छात्र उम्मीद कर सकते हैं कि यह परीक्षा मई-जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

  • Apr 24, 2026, 15:23 IST

    JAC Board 12th Result 2026 Live: जैक बोर्ड के लिए पासिंग मार्क्स का क्राइटेरिया क्या है?

    झारखंड बोर्ड की परीक्षाओं में पास होने के लिए, छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा के ज़रिए दूसरा मौका दिया जाएगा।

  • Apr 24, 2026, 15:17 IST

    JAC 12वीं आर्ट्स 2026 का रिजल्ट लिंक कहां मिलेगा?

    JAC 12वीं कॉमर्स 2026 के रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर एक्टिवेट कर दिया जाएगा, जहां जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपने रोल कोड और रोल नंबर का इस्तेमाल करके अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। यह रिजल्ट DigiLocker पर भी उपलब्ध होगा, जहां छात्र लॉगिन करके भविष्य में इस्तेमाल के लिए अपनी Digital Marksheet डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Apr 24, 2026, 15:13 IST

    JAC 12th Result 2026: रीचेकिंग के लिए आवेदन कैसे करें?

    JAC बोर्ड 12वीं के 2026 के नतीजों की रीचेकिंग या स्क्रूटनी के लिए अप्लाई करने के लिए, छात्रों को JAC की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाना होगा, जो आमतौर पर मई या जून 2026 में उपलब्ध होगी। उन्हें अपने रोल कोड और रोल नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा, जिन विषयों की वे रीचेकिंग करवाना चाहते हैं, उन्हें चुनना होगा, और हर विषय के लिए लगभग 200 से 300 रुपये की फीस देनी होगी।

  • Apr 24, 2026, 13:35 IST

    JAC 12th Result 2026 Live: डिजिलॉकर पर कैसे देखें JAC 12th रिजल्ट?

    छात्र डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से रिजल्ट देख और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। डिजिलॉकर पर जेएसी 12वीं 2026 का रिजल्ट और मार्कशीट डाउनलोड करने का आसान तरीका यहां दिया गया है:

    • आप सबसे पहले DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    • फिर लॉगिन के लिए पंजीकृत आधार नंबर और सुरक्षा पिन का उपयोग करें।
    • अब होम पेज पर डैशबोर्ड से ‘महत्वपूर्ण दस्तावेज़ (Important Documents)’ पर क्लिक करें।
    • अब ‘Jharkhand Academic Council, Ranchi’’ सेक्शन पर क्लिक करें और ‘Class 12’ का चनय करें।
    • अब वर्ष ‘2026’ को सिलेक्ट करें और अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
    • इसके बाद ‘सबमिशन’ पर क्लिक करें। JAC 12वीं का रिजल्ट 2026 स्कोरकार्ड के रूप में स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    • इसमें अपने अंको को चेक करें और जेएसी कक्षा 12 रिजल्ट 2026 की मार्कशीट डाउनलोड करें।
  • Apr 24, 2026, 13:27 IST

    JAC 12th रिजल्ट 2026: झारखंड कक्षा 12वीं परिणाम की वेबसाइट

    छात्र जेएसी 12वीं का रिजल्ट 2026 देखने के लिए नीचे दी गई इन 2 आधिकारिक वेबसाइटों पर जा सकते हैं:

    • jacresults.com

    • jac.jharkhand.gov.in/jac

  • Apr 24, 2026, 13:25 IST

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: SMS से JAC 12th Result 2026 कैसे देखें?

    यदि अधिक ट्रैफिक के कारण झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर JAC 12वीं के नतीजे देखने में परेशानी हो रही है, तो छात्र SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस सुविधा के जरिए साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स सभी स्ट्रीम के परिणाम आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं।
    स्टेप 1: अपने मोबाइल फोन में SMS ऐप खोलें।
    स्टेप 2: मैसेज बॉक्स में यह फॉर्मेट टाइप करें: RESULT JAC12 space Roll Code space Roll Number
    स्टेप 3: इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें।
    स्टेप 4: कुछ ही देर में उसी नंबर पर SMS के जरिए आपका रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा।

    इस तरीके से आप बिना इंटरनेट के भी आसानी से अपना JAC 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं।

  • Apr 24, 2026, 13:24 IST

    Jharkhand Board 12th Result: झारखंड बोर्ड में ग्रेडिंग प्रणाली

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 12वीं के रिजल्ट में छात्रों के अंकों के आधार पर ग्रेडिंग सिस्टम लागू करता है। इस प्रणाली के तहत छात्रों को उनके प्रदर्शन के अनुसार ग्रेड और डिवीजन दिए जाते हैं। छात्र ग्रेडिंग सिस्टम समझने के लिए नीचे दी तालिका देखें।

    परसेंटेज ग्रेड रिमार्क
    80% से अधिक  A+ Excellent
    60% से 80% A Very Good
    45% से 60% B Good
    33% से 45% C Average
    33% से कम D Marginal
  • Apr 24, 2026, 12:24 IST

    Jharkhand Board 12th Result: चेक करें Abbreviations और उनकी मिनिंग

    छात्रों, जब आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड करते हैं, तो उसमें 1ST, 2ND, F/L जैसे कई शॉर्ट फॉर्म दिखाई देते हैं। इनका मतलब समझने के लिए नीचे दी गई तालिका जरूर देखें, जिससे आप इनके अर्थ आसानी से जान सकें।

    Abbreviation Meaning
    PAS Pass
    U/R Under Regulation
    F/L Fail
    INC Incomplete
    1st 1st Division
    EXP Expelled
    F/A Fully Absent
    2nd 2nd Division
    WTH Withheld
    3rd 3rd Division
    INV Invalid
  • Apr 24, 2026, 11:39 IST

    JAC 12वीं की मार्कशीट 2026 में कौन-सी जानकारी दी गई है?

    • छात्र का नाम (Student’s Name)
    • रोल नंबर (Roll Number)
    • रोल कोड (Roll Code)
    • जन्म तिथि (Date of Birth)
    • प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक (Marks in Each Subject)
    • कुल प्राप्तांक (Total Marks)
    • प्राप्त अंकों का प्रतिशत (Percentage of Obtained Marks)
    • पास/फेल स्थिति (Qualifying Status – Pass/Fail)
    • माता-पिता का नाम (Parents’ Name)
    • स्कूल का नाम (School Name)
    • रिजल्ट डिवीजन (प्रथम, द्वितीय या तृतीय)
    • विषयों के नाम और कोड (Subject Names and Codes)
  • Apr 24, 2026, 08:52 IST

    JAC 12th Result 2026 Live: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट पेज

  • Apr 24, 2026, 08:50 IST

    JAC 12th Result 2026 Live: 12वीं रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट

    JAC 12th Result 2026 (झारखंड बोर्ड) देखने की आधिकारिक वेबसाइटें नीचे दी गई हैं:

    • JAC Results Portal - https://jacresults.com
    • JAC Official Website - https://jac.jharkhand.gov.in
Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

Trending

Latest Education News