MP ITI Training Officer Admit Card 2026: एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी एडमिट कार्ड कब आएगा?, परीक्षा 27 फरवरी से

Last Updated: Feb 18, 2026, 13:32 IST

MP ITI Training Officer Admit Card 2026: एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी एडमिट कार्ड esb.mp.gov.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।

एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026
एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026

MP ITI Training Officer Admit Card 2026: मध्य प्रदेश में आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) जल्द ही एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी एडमिट कार्ड 2026 जारी करने वाला है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (Application Number और Date of Birth) की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

MP ITI Training Officer Admit Card के बारे में हाइलाइट्स

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 27 फरवरी से लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। MP ITI Training Officer के 1120 पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में परीक्षा से जुड़ी सभी मुख्य जानकारी देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

आयोजन संस्था

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड

पद का नाम

आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर

रिक्तियां

1120

आवेदन तिथि

17 से 31 जनवरी 2026

परीक्षा तिथि

27 फरवरी 2026 से

एडमिट कार्ड

फरवरी 2026 का तीसरा सप्ताह 

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन

आधिकारिक वेबसाइट

esb.mp.gov.in

Screenshot 2026-02-18 113120

कैसे डाउनलोड करें MP ITI Training Officer Admit Card?

एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी निर्देश दिए होंगे। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है, बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होम पेज MP ITI Training Officer Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।

  • डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

MP ITI Training Officer Admit Card में उल्लिखित विवरण 

एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार के नाम और परीक्षा तिथि के साथ नीचे दी गई महत्वपूर्ण जानकारी भी शामिल होती है।

  • उम्मीदवार का नाम

  • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर

  • जन्मतिथि

  • फोटो और हस्ताक्षर

  • परीक्षा की तिथि

  • परीक्षा का समय और शिफ्ट

  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

  • रिपोर्टिंग टाइम

  • श्रेणी (Category)

  • महत्वपूर्ण निर्देश और गाइडलाइन

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News