भारत में किसे कहा जाता है ‘Water Man of India’, जानें यहां
भारत में अलग-अलग पुरुषों को उनके मूल नाम के अलावा उपनाम से भी जाना जाता है। ये उपनाम उन्हें उनके द्वारा किसी एक क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिए गए हैं। इस कड़ी में हम भारत के ‘Water Man of India’ के बारे में विस्तार से जानेंगे।
भारत में अलग-अलग पुरुषों को उनके मूल नाम के अलावा उपनाम से भी जाना जाता है। ये उपनाम उन्हें उनके द्वारा किसी एक क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिए गए हैं। इस कड़ी में एक व्यक्ति ऐसे भी हैं, जिन्हें भारत में ‘Water Man of India’ के नाम से जाना जाता है।
यह राजेंद्र सिंह हैं, जिन्हें लोग ‘जल पुरुष’ कहते हैं। उन्होंने राजस्थान के सूखे इलाकों में पानी को संरक्षित किया, जिससे आज पूरे भारत में उनकी एक पहचान बनी है। वहीं, उन्हें वैश्विक स्तर पर भी ख्याति मिली है।
कहां से मिली प्रेरणा
राजेंद्र सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले हैं। वह पेशे से एक आयुर्वेद डॉक्टर हैं, जो कि राजस्थान के अलवर जिले में लोगों के इलाज के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने पाया कि लोगों के पास पीने का पानी नहीं है, जो बात उन्हें घर कर गई।
जोहड़ का किया पुनरुद्धार
राजेंद्र सिंह ने अलवर जिले में पानी के जोहड़ का पुनरुद्धार करने का निर्णय लिया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर सूख पड़े तालाबों को खोदना शुरू कर दिया था, जिससे वर्षा जल से भूमि में पानी पहुंच सके।
11,000 से अधिक जोहड़ और जल संचयन का निर्माण
राजेंद्र सिंह ने राजस्थान में अलग-अलग जिलों में घूमकर ग्रामीणों के साथ मिलकर 11,000 से अधिक जोहड़ और जल संचयन संरचनाओं का निर्माण किया।
सूखी नदियों को किया पुनर्जीवित
जल पुरुष कहे जाने वाले राजेंद्र सिंह ने खुद को सिर्फ जोहड़ तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्होंने अरवरी, रूपा रेल, सरसा, भगानी और जहाजवाली नदी को पुनर्जीवित किया। ये नदियां कभी पूरी तरह सूख चुकी थीं।
राजेंद्र सिंह को मिले हैं ये पुरस्कार
राजेंद्र सिंह को भारत में किये गए असाधारण कार्यों के लिए कई पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।
-उन्हें 2001 में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
-राजेंद्र सिंह को साल 2015 में स्टॉकहोम वाटर प्राइज से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसे पानी का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है।
-जल पुरुष राजेंद्र सिंह को साल 2016 में शांति और संरक्षण के लिए अहिंसा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com