Optical Illusion: किस घर में नहीं है एक भी खिड़की, सिर्फ तेज नजर वाले ही जल्दी दे पाएंगे जवाब
ऑप्टिकल इल्यूजन की अपनी इस श्रेणी में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें बहुत सारे झोपड़ीनुमा घर दिए गए हैं। इसमें एक घर ऐसा भी है, जिसमें कोई खिड़की नहीं है। आपको यह घर सिर्फ 5 सेकेंड में ढूंढकर जवाब देना है।
ऑप्टिकल इल्यूजन हमारे दिमाग और नजरों को भ्रमित करता है। हालांकि, यदि दिमाग और नजरों के बीच समन्वय बनाया जाए, तो बिना भ्रमित हुए हम इल्यूजन से बाहर निकल सकते हैं। इल्यूजन की अपनी इस श्रेणी में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें बहुत सारे घर दिए गए हैं। ये सभी घर झोपड़ीनुमा हैं और प्रत्येक घर में खिड़की नजर आ रही है। हालांकि, इसमें एक घर ऐसा भी है, जिसमें एक भी खिड़की नहीं है। क्या आप इसे सिर्फ 5 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं ? बहुत लोगों ने कोशिश की, लेकिन उन्होंने 5 सेकेंड से अधिक समय लिया है। आप कितना समय लेते हैं? चेक करें।
तस्वीर में क्या-क्या दिया गया है
यह तस्वीर बहुत ही सामान्य है। क्योंकि, तस्वीर में सिर्फ बहुत सारे घर दिए गए हैं। हालांकि, इन घरों का आकार और दिशा अलग-अलग है। सभी घरों में एक चीज कॉमन है और वह है घरों में दी गई खिड़कियां, जो कि प्रत्येक घर में देखने को मिल जाएगी। लेकिन, एक घर बिना खिड़की वाला भी है, जिसे आपको सिर्फ 5 सेकेंड में ढूंढना है।
दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें तस्वीर
आप इस तस्वीर को अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी साझा कर सकते हैं। क्योंकि, यह तस्वीर बहुत ही मजेदार तस्वीर है, जिसमें बिना खिड़की वाला घर ढूंढना है। आप चेक कर सकते हैं कि आपके करीबी कितना कम समय में इसका जवाब दे पाते हैं।
समय खत्म, क्या घर मिला ?
अब 5 सेकेंड का समय पूरा हो गया है। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि आपने अब तक बिना खिड़की वाला घर ढूंढ लिया होगा। यदि आप ऐसा नहीं कर सके हैं, तो आप थोड़ा समय और ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि यह समय अतिरिक्त 5 सेकेंड से अधिक नहीं होना चाहिए।

Source: Pinterest
यहां मौजूद है बिना खिड़की वाला घर
अब हम आपको बिना खिड़की वाले घर की लोकेशन बता देते हैं। दरअसल, इस तस्वीर में दाहिनी तरफ एक बिना खिड़की वाला घर दिया गया है। इस घर का आगे का हिस्सा दिख रहा है, जिसमें कोई खिड़की नहीं है। हमने आपकी सुविधा के लिए इसे लाल रंगे के घेरे में रखा है।
A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com