NEET UG 2026: NTA ने खोला 'Refund Window', 3 मई को एग्जाम में शामिल हुए छात्रों को neet.nta.nic.in से मिलेंगी फीस वापसी

Last Updated: May 21, 2026, 18:19 IST

NTA 3 मई को आयोजित हुई नीट एग्जाम 2026 में शामिल हुए छात्रों के लिए एग्जाम फीस वापसी का लिंक जारी करेगा। एजेंसी आज रात 11:50 बजे एग्जाम सिटी की प्राथमिकताएं अपडेट करने की सुविधा भी बंद कर देगी। अपडेट के अनुसार, री-नीट यूजी 2026 एग्जाम 21 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी।

NEET UG 2026: NTA ने खोला 'Refund Window', 3 मई को एग्जाम में शामिल हुए छात्रों को neet.nta.nic.in से मिलेंगी फीस वापसी
NEET UG 2026: NTA ने खोला 'Refund Window', 3 मई को एग्जाम में शामिल हुए छात्रों को neet.nta.nic.in से मिलेंगी फीस वापसी

NEET Fee Refund 2026: मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम (NEET UG) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सभी छात्रों के लिए फीस रिफंड की प्रक्रिया आज, 21 मई 2026 से शुरू कर दी है, जो 3 मई को आयोजित हुए एग्जाम में शामिल हुए थे।

जो छात्र 3 मई 2026 के एग्जाम में शामिल हुए थे, वह ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स फिल करके फॉर्म को सबमिट कर सकते हैं, ताकि आपकी फीस सीधे आपके खाते में वापस आ सके।

6 दिन एडवांस क्यों किया गया रिफंड पोर्टल? 

3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET UG एग्जाम में पेपर लीक और कुछ अन्य इरेगुलैरिटी के आरोप लगने के बाद सरकार और NTA ने उस एग्जाम को रद्द कर दिया था। अब NTA आगामी 21 जून 2026 को दोबारा एग्जाम आयोजित करने जा रहा है।

कैटेगरी के अनुसार कितनी फीस होगी रिफंड? 

NTA द्वारा छात्रों को उनकी कैटेगरी के हिसाब से पूरी रजिस्ट्रेशन फीस वापस की जाएगी। नीचे दी गई टेबल से समझें कि आपको कितने पैसे वापस मिलेंगे:

क्र.सं.

छात्र की कैटेगरी 

रिफंड राशि 

1.

सामान्य वर्ग (General)

₹ 1,700

2.

ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (OBC / EWS)

₹ 1,600

3.

एससी / एसटी / दिव्यांग (SC / ST / PwD / Third Gender)

₹ 1,000

4.

अनिवासी भारतीय (NRI Candidates)

₹ 9,500

NEET(UG) – 2026 के लिए वर्तमान पता और परीक्षा शहर अपडेट विंडो - यहां क्लिक करें

रिफंड पाने के लिए अपनाएं ये आसान स्टेप्स 

  1. NEET की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लॉग इन करें।
  2. होमपेज पर दिख रहे "NEET UG 2026 Fee Refund Module" लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड फिल कर लॉगिन करें।
  4. बैंक खाताधारक का नाम, अकाउंट नंबर और सही IFSC Code भरें।
  5. एक बार दोबारा सारी जानकारी जांच लें और 'Submit' बटन पर क्लिक कर दें। 

एग्जाम सिटी को बदलने का भी आज आखिरी मौका

फीस रिफंड के साथ-साथ NTA ने छात्रों को अपना वर्तमान पता और एग्जाम सिटी स्लिप बदलने की सुविधा भी दी है। अगर आप किसी दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं, तो आज यानी 21 मई 2026 को रात 11:50 बजे तक वेबसाइट पर जाकर अपना पसंदीदा एग्जाम सिटी को अपडेट कर सकते हैं।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 21, 2026, 18:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News