UPPSC Assistant Professor Admit Card 2026: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड uppsc.up.nic.in जारी, हॉल टिकट डाउनलोड करें
UPPSC Assistant Professor Admit Card 2026: यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर के 28 विषयों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। 31 मई को भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, उम्मीदवार प्रवेश पत्र लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC Assistant Professor Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 21 मई 2026 को सहायक प्रोफेसर 2026 के 1253 पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे यूपीपीएससी एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपने लॉगिन डिटेल्स, यानी अपने ओटीआर नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC Assistant Professor Admit Card 2026: एडमिट कार्ड जारी
परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को यूपीपीएससी सहायक प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2026 का प्रिंट आउट और एक वैध पहचान पत्र अपने परीक्षा केंद्र पर साथ लाना अनिवार्य है, क्योंकि इसके बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड एक जरुरी डॉक्यूमेंट है।
UPPSC Assistant Professor Admit Card 2026: हाइलाइट्स
यूपीपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2026 सहित अन्य विवरण जानने के लिए नीचे टेबल में दिया गया विवरण देख सकते हैं
| परीक्षा का नाम | यूपीपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) |
| विज्ञापन संख्या | A-7/E-1/2025 |
| पदों की संख्या | 1253 |
| कुल विषय | 28 विषय |
| परीक्षा तिथि | 31 मई, 2026 |
| एडमिट कार्ड | 21 मई, 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | uppsc.up.nic.in |
UPPSC GDC Assistant Professor Exam Centre List 2026: एग्जाम सेंटर लिस्ट
यूपीपीएससी सहायक प्रोफेसर परीक्षा 2026 उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में आयोजित की जाएगी, जिनमें प्रयागराज, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, अलीगढ़ और अन्य जिले शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों की लिस्ट उम्मीदवार नीचे देख सकते हैं:
- अलीगढ़
- बरेली
- गोरखपुर
- जौनपुर
- कानपुर नगर
- लखनऊ
- मेरठ
- मुरादाबाद
- प्रयागराज
- वाराणसी
UPPSC Assistant Professor Admit Card 2026: लिंक
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 31 मई 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए यूपीपीएससी सहायक प्रोफेसर हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने का लिंक 21 मई 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in पर एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक यहां उपलब्ध करा दिया है।
| यूपीपीएससी सहायक प्रोफेसर हॉल टिकट 2026 |
UPPSC Assistant Professor Admit Card 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?
यूपीपीएससी सहायक प्रोफेसर हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें:
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर uppsc.up.nic.in जाएं।
-
होम पेज पर, UPPSC Assistant Professor Admit Card 2026 लिंक पर जाएं।
-
अपने विषय के अनुसार एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
-
लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और वेरिफिकेशन कोड सहित डिटेल्स डालें।
-
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, उसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.
She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.