भारत के 2 ऐसे राज्य ,जो सिर्फ एक ही राज्य के साथ साझा करते हैं सीमा, जानें यहां
भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी में से दो राज्य ऐसे भी हैं, जो कि सिर्फ एक ही राज्य के साथ सीमा साझा करते हैं।
भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है, जो कि अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। यहां कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी में से 2 राज्य ऐसे हैं, जो कि सिर्फ एक ही राज्य के साथ अपनी सीमा साझा करते हैं। यह दोनों राज्य सिक्किम और मेघालय है, जो कि इस श्रेणी में आते हैं। हालांकि, कई लोग सिर्फ सिक्किम को ही इस श्रेणी में रखते हैं, जबकि मेघालय में भी इस श्रेणी में आता है।
सिक्किम किस राज्य के साथ सीमा साझा करता है
सिक्किम भारत का पहला जैविक राज्य है। यह सिर्फ पश्चिम बंगाल के साथ अपनी सीमा साझा करता है। वहीं, यह तीन तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है। इसके उत्तर में चीन है, तो पूर्व में भूटान और पश्चिम में नेपाल मौजूद है। ऐसे में दक्षिण दिशा में यह सिर्फ पश्चिम बंगाल के साथ अपनी सीमा साझा करता है।
मेघालय किस राज्य के साथ साझा करता है सीमा
मेघालय, भारत का ऐसा राज्य है, जो कि सिर्फ एक ही राज्य के साथ अपनी सीमा साझा करता है। यह उत्तर और पूर्व दिशा में असम के साथ अपनी सीमा साझा करता है, जबकि दक्षिण और पश्चिम में यह बांग्लादेश के साथ अपनी सीमा साझा करता है।
सिक्किम है दुनिया का पहला जैविक राज्य
आपको बता दें कि सिक्किम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह दुनिया का पहला 100 फीसदी जैविक राज्य है। यहां खेती में केमिकल या कीटनाशकों का प्रयोग नहीं होता है। इस उपलब्धि को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र द्वारा भी सिक्किम को सम्मानित किया गया है।
मेघालय को कहा जाता है ‘पूर्व का स्कॉटलैंड’
मेघालय की खास बात यह है कि यह राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। भारत का यह राज्य ‘पूर्व का स्कॉटलैंड’ भी कहा जाता है। वहीं, इसे ‘बादलों का घर’ भी कहा जाता है। क्योंकि, ये शब्द इसके नाम से ही लिये गए हैं। वहीं, मेघालय में दुनिया के सबसे अधिक बारिश वाले स्थान मॉसिनराम और चेरापूंजी स्थित हैं, जहां पूरे वर्ष वर्षा होती रहती है। यहां कई बार बादल सड़कों तक पहुंच जाते हैं, जिसे लोग छू भी लेते हैं।
पढ़ेंः भारत का सबसे बड़ा डीजल रेल इंजन कारखाना कौन-सा है, जानें यहां
A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com