Optical Illusion: तस्वीर में छिपा है चश्मा, 7 सेकेंड में भी नहीं दे पाएंगे जवाब

Last Updated: May 27, 2026, 21:00 IST

ऑप्टिकल इल्यूजन की अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें एक चश्मा छिपा हुआ है, लेकिन कई लोग इसे ढूंढने में फेल हो गए हैं। क्या आप इसे सिर्फ 7 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं ? 

ऑप्टिकल इल्यूजन
ऑप्टिकल इल्यूजन

ऑप्टिकल इल्यूजन को लेकर हम हर बार नई-नई तस्वीरें लेकर आते रहते हैं। इस कड़ी में हम आपके लिए इस बार बहुत ही सामान्य तस्वीर लेकर आए हैं। यह तस्वीर बहुत ही साफ है, जिसमें सभी चीजें साफ दिख रही हैं, लेकिन इन सभी के बीच एक चश्मा भी छिपा हुआ है। बहुत लोगों ने इसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वे इसे ढूंढने में फेल हो गए। क्या आप यह चैलेंज सिर्फ 7 सेकेंड में पूरा कर सकते हैं? यदि हां, तो यह चैलेंज आपके लिए है। 

तस्वीर में क्या-क्या दिया गया है

इस तस्वीर को आप देखेंगे, तो पाएंगे कि तस्वीर में किसी शहर का एक सीन दिखाया गया है। इसमें एक तरफ पार्क है, जिसमें बच्चे खेल रहे हैं, तो दूसरी तरफ दुकानें दिख रही हैं। वहीं, सड़क पर दमकल विभाग की गाड़ी चल रही है। ऐसे में यह बहुत ही सामान्य तस्वीर है, लेकिन इसके बावजूद भी कई लोग चश्मा नहीं ढूंढ सके हैं। आपको यह चैलेंज सिर्फ 7 सेकेंड में पूरा करना है।

तस्वीर में है रंगों का खेल 

इस तस्वीर में चश्मा ढूंढने के लिए हम आपको एक हिंट दे देते हैं। दरअसल, इस तस्वीर में रंगों का खेल है। आपको बता दें कि जहां चश्मा छिपा है, उस जगह का रंग भी चश्मे की तरह ही है। इस वजह से चश्मा नजर में नहीं आ रहा है।

समय खत्म, क्या चश्मा मिला?

अब 7 सेकेंड का समय पूरा हो गया है। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि आपने अब तक चश्मा ढूंढ लिया होगा। यदि आप अभी तक चश्मा नहीं ढूंढ सके हैं, तो आप थोड़ा समय और ले सकते हैं। हालांकि, यह समय 5 सेकेंड से अतिरिक्त न हो। 

optical-illusion-solution

Source: Pinterest

यहां छिपा है चश्मा

अब हम आपको चश्मे की सही लोकेशन बता देते हैं। दरअसल, चश्मा लाल रंग की दमकल विभाग की गाड़ी पर है। गाड़ी और चश्मे का रंग लाल ही है। इस वजह से यह पहली नजर में किसी भी व्यक्ति के पकड़ में नहीं आ रहा है। आपकी सुविधा के लिए हमने इसे लाल रंग के घेरे में रखा है। 


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: May 27, 2026, 21:00 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News