JEECUP - यूपी पॉलिटेक्निक एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, यहां से पाएं Direct Link

Last Updated: May 27, 2026, 18:43 IST

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने आज, 27 मई 2026 को जेईकप एडमिट कार्ड 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इसे डाउनलोड करने के लिए छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करें। साथ ही, यहां से डायरेक्ट लिंक पाएं। 

JEECUP - यूपी पॉलिटेक्निक एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, यहां से पाएं Direct Link
JEECUP - यूपी पॉलिटेक्निक एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, यहां से पाएं Direct Link

JEECUP Admit card 2026: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEECUP) ने आज 27 मई 2026 ऑफिशियल तौर पर JEECUP 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। रजिस्टर्ड छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर विजिट करें। यह एडमिट कार्ड ग्रुप A, E1 (जीव विज्ञान) और E2 (गणित) के लिए जारी किया गया है।

छात्रों को एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन लॉगिन करना होगा, जिसके लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करना होगा। साथ ही, सभी छात्र समय रहते अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें। एग्जाम हॉल में इसके बिना किसी भी छात्रों को एंट्री नहीं दी जाएगी। उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम 2 से 9 जून, 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़ी मुख्य डिटेल्स

इस एग्जाम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण डेट्स और डिटेल्स को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। टेबल में “एग्जाम का नाम, एग्जाम डेट, एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड और लॉगिन करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें”, सब दिया गया है। 

इवेंट 

इंपोर्टेंट डिटेल्स 

एग्जाम का नाम

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) - JEECUP 2026

आयोजक संस्था

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट

मई 2026

लॉगिन क्रेडेंशियल

एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड / जन्मतिथि

ऑफिशियल वेबसाइट

jeecup.admissions.nic.in

जेईकप एडमिट कार्ड 2026 का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें 

JEECUP एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

JEECUP 2026 का एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। यहां देखें सभी स्टेप्स। 

  • स्टेप 1: JEECUP की ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और "Download Admit Card for JEECUP 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। यहां अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि को फिल करें।
  • स्टेप 4: स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन (कैप्चा कोड) फिल करें और 'Sign In' बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा। इसमें दी गई सभी जानकारियों को अच्छे से जांच लें।
  • स्टेप 6: भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और इसका एक कलर प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 27, 2026, 18:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News