1 जून को CM योगी करेंगे बोर्ड टॉपर्स को सम्मानित, CBSE - CISCE बोर्ड के टॉपर्स को मिलेंगे 1 लाख

Last Updated: May 27, 2026, 19:23 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 1 जून को  UP बोर्ड, CBSE बोर्ड, CISCE बोर्ड और संस्कृत बोर्ड के 10वीं और 12वीं के 223 छात्रों को लखनऊ में सम्मानित करेंगे। यहां से जानें इन छात्रों को क्या प्राइज मिलेगा। 

1 जून को CM योगी करेंगे बोर्ड टॉपर्स को सम्मानित, CBSE - CISCE बोर्ड के टॉपर्स को मिलेंगे 1 लाख
1 जून को CM योगी करेंगे बोर्ड टॉपर्स को सम्मानित, CBSE - CISCE बोर्ड के टॉपर्स को मिलेंगे 1 लाख

उत्तर प्रदेश के होनहार छात्रों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 जून, 2026 को UP बोर्ड, CBSE बोर्ड, CISCE बोर्ड और संस्कृत बोर्ड के 10वीं और 12वीं क्लास के टॉपर्स को अपने हाथों से सम्मानित करेंगे। लखनऊ के लोक भवन में आयोजित होने वाले इस भव्य राज्य स्तरीय समारोह में सभी बोर्डस के टॉपर्स के पेरेंट्स को बुलाकर पुरस्कृत किया जाएगा। इस साल कुल 223 छात्रों ने टॉप किया है। 

इस साल अलग-अलग बोर्ड्स से राज्य स्तर पर टॉप-10 में जगह बनाने वाले कुल 223 छात्रों को इस खास सम्मान के लिए चुना गया है, जिन्हें नकद पुरस्कार और आधुनिक गैजेट्स दिए जाएंगे।

UP Board, Awards and Prizes: क्या-क्या मिलेगा इनाम? 

राज्य सरकार ने मेधावी छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए बड़े पुरस्कारों की घोषणा की है। छात्रों को मिलने वाली सम्मानित राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी:

  • स्टेट लेवल टॉपर्स: सभी 223 मेधावी छात्रों में से हर 1 छात्र को 1 लाख रुपये की नकद राशि, एक ब्रांडेड टैबलेट, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
  • जिला लेवल टॉपर्स: राज्य स्तर के अलावा जिलों में टॉप-10 रैंक हासिल करने वाले कुल 1,459 छात्रों को भी जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इन छात्रों को 21-21 हजार रुपये, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।

Student Distribution by Board: बोर्ड के अनुसार टॉपर्स के नंबर

इस समारोह में सभी प्रमुख बोर्ड के 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को एक साथ मंच पर लाया जा रहा है। बोर्ड के अनुसार चुने गए कुल 223 छात्रों की डिटेल्स इस प्रकार है:

बोर्ड का नाम 10वीं के टॉपर्स  12वीं के टॉपर्स  कुल 
यूपी बोर्ड (UP Board) 115 23 138
सीबीएसई (CBSE) 13 18 31
सीआईएससीई (CISCE) 22 11 33
संस्कृत बोर्ड (Sanskrit Board) 11 10 21
कुल योग (Grand Total) 161 62 223

समारोह से जुड़ी मुख्य बातें और गाइडलाइंस

  • पेरेंट्स को भी आमंत्रण: इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए प्रत्येक मेधावी छात्र के साथ उनके एक पेरेंट्स को भी लखनऊ बुलाया गया है।
  • समय पर पहुंचना अनिवार्य: माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने निर्देश दिए हैं कि सभी 223 टॉपर छात्र अपने माता-पिता के साथ 31 मई, 2026 की शाम 5 बजे तक हर हाल में लखनऊ पहुंच जाएं।
  • कार्यक्रम का समय व लाइव टेलीकास्ट: राज्य स्तरीय यह मुख्य समारोह 1 जून को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। जो छात्र लखनऊ नहीं आ पा रहे हैं, उनके लिए सभी जिला मुख्यालयों पर इस भव्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 27, 2026, 19:23 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News