क्या होती है AI Washing और इसे कैसे पहचाने?
आपने AI Washing के शब्द के बारे में सुना होगा। क्या आप जानते हैं कि यह क्या होती है ? यदि नहीं, तो इस लेख में हमने एआई वॉशिंग के बारे में विस्तार से बताया है।
वर्तमान में कृत्रिम बुद्धिमता(AI) का जमाना है। दुनिया एआई के साथ तेजी से विकास कर रही है। हालांकि, इसके उपयोग के साथ-साथ इसका दुरुपयोग भी बढ़ा है। इस कड़ी में हमें AI Washing जैसे शब्द पढ़ने को मिलता है, जो कि इसके गलत उपयोग से जुड़ा हुआ है। कंपनी इस शब्द का इस्तेमाल कर अपने उत्पादों को बेच रही है, जबकि असल में ऐसा नहीं होता है या फिर बहुत ही मामूल रूप से संबंधित उत्पाद में एआई का इस्तेमाल देखने को मिलता है। इस लेख में हम AI Washing के बारे में जानेंगे।
क्या होती है AI Washing
जब किसी कंपनी द्वारा अपने उत्पाद या सेवा को बेचने के लिए झूठा या फिर बढ़ा-चढ़ाकर कहा जाता है कि इसमें एआई का इस्तेमाल किया गया है, जबकि वास्तव में ऐसा नहीं होता है या फिर इसका उपयोग बहुत ही मामूली रूप से देखने को मिलता है, तब इसे AI Washing कहा जाता है। दरअसल, यह शब्द Greenwashing से निकलकर आया है, जिसमें कंपनियां खुद को पर्यावरण के अनुकूल दिखाने के लिए झूठे दावे करती हैं।
कंपनियां क्यों करती हैं AI Washing
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि कंपनियां एआई वॉशिंग का इस्तेमाल क्यों करती हैं ? मौजूदा समय में AI चलन में है। यदि किसी उत्पाद के आगे "AI-Powered" या "Smart AI" लिख दिया जाता है, तो लोग इसकी तरफ अधिक आकर्षित होते हैं। वहीं, एआई जैसे शब्दों का इस्तेमाल कंपनियां अपने पुराने सॉफ्टवेयर वाले उत्पादों को अधिक कीमत पर बेच देती हैं। इसके अतिरिक्त, इसका असर शेयर बाजार में भी पड़ता है। AI शब्द जुड़ने से शेयर की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है।
AI Washing से क्या नुकसान हैं?
AI Washing में ग्राहकों के साथ धोखा होता है, क्योंकि उपभोक्ता उन सुविधाओं के लिए भुगतान करते हैं, जिनका वे लाभ नहीं लेते हैं। वहीं, इससे उन कंपनियों को नुकसान होता है, जो कि रिसर्च और विकास में धन और समय खर्च करती हैं। क्योंकि, AI Washing के मामलों से ग्राहक सभी कंपनियों को एक जैसा समझते हैं।
एआई वॉशिंग को आप कैसे पहचान सकते हैं?
यदि किसी उत्पाद या सेवा पर AI का दावा है, तो आप उसे पहचान सकते हैं।
-सबसे पहले देखें कि उनका एआई कैसे काम करता है? सिर्फ भारी-भरकम तकनीकी शब्दों पर न जाएं।
-यदि उत्पाद द्वारा किया जाने वाला काम किसी सामान्य कंप्यूटर द्वारा भी किया जा सकता है, तो यह AI Washing हो सकता है।
क्यों जरूरी है यह लेख
UPSC और PCS जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में AI Washing जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर प्रश्न पूछे जा सकते हैं। क्योंकि, यह एक तकनीकी शब्द है। ऐसे में सामान्य अध्ययन के रूप में इसकी समझ होना जरूरी है।
A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com