PM Modi Maharashtra Visit: महाराष्ट्र में क्या है कार्यक्रम, गुजरात में Gen-Z के साथ संवाद में क्या बोले पीएम मोदी
PM Modi Maharashtra Visit Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर है। गुजरात के वडोदरा में पीएम मोदी ने युवाओं और Gen-Z के साथ सीधा संवाद किया साथ कई प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन और शिलान्यास का कार्यक्रम जारी है। मुंबई में वह ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026 का उद्घाटन करेंगे।
PM Modi Maharashtra Visit Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर है। मुंबई में वह ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026 का उद्घाटन करेंगे। वहीं, इससे पहले गुजरात के वडोदरा में पीएम मोदी ने युवाओं और Gen-Z के साथ सीधे संवाद किया और कई अहम रेल परियोजनाओं और प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण भी कर रहे है। आप यहां पीएम मोदी के दौरे की हाई देख सकते हैं।
वडोदरा में PM मोदी ने 35,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा के विकास कार्यों की आधारशिला रखी, उनका उद्घाटन किया और उन्हें देश को समर्पित किया।
गुजरात में Gen-Z के साथ सीधा संवाद
पीएम मोदी ने गुजरात के वडोदरा में युवाओं के साथ खास संवाद किया। कार्यक्रम का मंच भी पारंपरिक अंदाज से अलग नज़र आया। यहां ‘Y’ शेप का रैंप बनाया गया था और उसके आसपास बड़ी संख्या में युवा बैठे थे। पीएम मोदी ने इसी रैंप पर चलते हुए छात्रों से बातचीत की और उनके सवालों व विचारों को सुना।
PM मोदी ने युवाओं से AI को अपनाने का किया आग्रह
PM मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को बढ़ावा देने से खेती, हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग और रोबोटिक्स के क्षेत्र में नए मौके खुलेंगे और युवाओं को इस टेक्नोलॉजी को अपनाना चाहिए।
"आप जानते हैं, खेती के लिए नए AI सॉल्यूशन बनाए जा सकते हैं। हेल्थ के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी विकसित की जा सकती है। मैन्युफैक्चरिंग की प्रोडक्टिविटी बढ़ाई जा सकती है। आप रोबोटिक्स में अपना स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं।"
मुंबई में दुनिया के बड़े फिनटेक मंच पर PM मोदी
मुंबई में 8 से 11 सितंबर तक Global Fintech Fest 2026 का आयोजन हो रहा है। यह फिनटेक की दुनिया से जुड़े नीति-निर्माताओं, बैंकों, निवेशकों, टेक कंपनियों और स्टार्टअप्स को एक मंच पर लाने वाला एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन है।
इस साल की थीम ''Potential to Impact: Agentic AI, Tokenisation, Quantum-Trusted, Connected, Global Systems for Inclusive Finance.'' है।
तीन रेल परियोजनाओं की नींव
पीएम मोदी ने करीब 329 किलोमीटर की तीन रेल परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इनकी कुल लागत 9700 करोड़ रुपये से ज्यादा है। जिसमें ये शामिल है-
-वडोदरा-रतलाम तीसरी और चौथी रेल लाइन
-मियागाम करजन-चोरंदा-मालसर गेज कन्वर्जन
-विश्वामित्री-डभोई रेल लाइन डबलिंग
चार जगहों से शुरू होंगी नई मालगाड़ी सेवाएं
दौरे के दौरान पीएम मोदी न्यू साणंद (उत्तर), न्यू मकरपुरा, न्यू उम्बरगांव और न्यू जेएनपीटी, मुंबई से नई मालगाड़ी सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही टांडा रोड से वडोदरा (प्रतापनगर) के बीच नई यात्री ट्रेन सेवा की शुरुआत भी होगी।
इससे अलीराजपुर के दूरदराज और आदिवासी इलाकों को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी। इसका सीधा असर क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आवाजाही पर देखने को मिल सकता है।
VIDEO | Vadodara, Gujarat: PM Modi lays foundation stones, inaugurates and dedicates to the nation development projects worth more than Rs 35,000 crore. #Vadodara #GujaratNews
— Press Trust of India (@PTI_News) September 8, 2026
(Source: PM Modi YT)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/QBYh1eTnXm
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.