CBSE Board Exam 2027: प्राइवेट छात्रों के लिए जल्द जारी होंगे एप्लीकेशन फॉर्म, जानें कैसे करें अप्लाई

Last Updated: Sep 8, 2026, 14:53 IST

CBSE 10th & 12th Private Form 2027: सीबीएसई के प्राइवेट छात्रों के लिए 2027 का रजिस्ट्रेशन फॉर्म जल्द ही जारी होने की उम्मीद की जा रही है। छात्र इससे जुड़ी सभी जानकारी के बारे में जानने के लिए यहां पढ़े। 

CBSE Private Candidates Application Form 2027 Release Date
CBSE Private Candidates Application Form 2027 Release Date

CBSE Private Candidates Application Form 2027 Release Date: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही 10वीं और 12वीं के लिए CBSE Private Candidate Application Form 2027 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन वेबसाइट cbse.gov.in पर जल्द जारी करने वाला है। पिछले साल, रजिस्ट्रेशन फॉर्म 9 सितंबर, 2025 को जारी किया गया था। साथ ही, अब 2027 के लिए सीबीएसई प्राइवेट छात्रों के रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट एग्जाम प्राधिकरण द्वारा जारी की जाएगी। यह रजिस्ट्रेशन फॉर्म पास, कंपार्टमेंट या अनिवार्य पुनरीक्षण श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले छात्र भर सकते हैं। 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा जल्द ही निजी छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी किए जाने की पूरी उम्मीद है। छात्रों के लिए यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित कि जाएगी। साथ ही, ऑफिशियल पोर्टल Pariksha Sangam और वेबसाइट cbse.gov.in पर ही आयोजित होगी। 

CBSE Private Candidate 2027: सीबीएसई प्राइवेट छात्रों के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी हाइलाइट्स 

सीबीएसई प्राइवेट छात्रों के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी हाइलाइट्स देखने के लिए छात्र यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डिटेल्स 

आयोजक संस्था 

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE)

उपलब्ध क्लासेस 

कक्षा 10 और कक्षा 12

रजिस्ट्रेशन मोड 

केवल ऑनलाइन 

1. cbse.gov.in पर Pariksha Sangam

फॉर्म आने की एक्सपेक्टेड डेट 

10-15 सितंबर 2026

बिना लेट फीस की लास्ट डेट 

सितंबर 2026 के लास्ट सप्ताह तक (एक्सपेक्टेड)

बेस एग्जाम फीस (5 सब्जेक्ट)

1,600 (भारत में स्थित सेंटर्स के लिए)

प्रैक्टिकल एग्जाम फीस (कक्षा 12)

160 हर सब्जेक्ट

लेट फीस 

2,000 अतिरिक्त (फ्लैट)

एग्जाम डेट्स 

फरवरी से अप्रैल 2027

CBSE Private Candidate Form 2027, Eligibility Categories: कौन-कौन कर सकता है रजिस्ट्रेशन?

CBSE के नियम के अनुसार, केवल विशिष्ट श्रेणियों के उम्मीदवार ही प्राइवेट फॉर्म भरने के लिए पात्र हैं:

  • Fail/Essential Repeat Students: वे छात्र जो पिछले बोर्ड एग्जाम में पास नहीं हो सके थे।
  • Compartment Candidates: जिन छात्रों को किसी सब्जेक्ट में कंपार्टमेंट मिला है।
  • Improvement Candidates: वे छात्र जो अपने प्राप्त मार्क्स को बेहतर बनाना चाहते हैं।
  • Additional Subject Candidates: मुख्य सब्जेक्ट के अलावा किसी अतिरिक्त सब्जेक्ट के एग्जाम देने वाले छात्र।
  • Female/Differently Abled Candidates (Delhi Region): दिल्ली के वे छात्र जो नियमों के अंदर तहत प्राइवेट फॉर्म भरने के लिए एलिजिबल हैं।

Step-by-Step Guide: CBSE Private Form 2027 कैसे भरें?

CBSE Private Form 2027 की प्रक्रिया को आसानी से करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को देखें। 

  1. सीबीएसई के ऑफिशियल पोर्टल cbse.gov.in पर जाएं। 
  2. फिर, Pariksha Sangam लिंक चुनें।
  3. ‘Private Candidate Section’ पर क्लिक करें।
  4. अपनी स्थिति के अनुसार कैटेगरी को चुनें जैसे- Improvement, Compartment, या Essential Repeat। 
  5. फिर, अपना पुराना रोल नंबर, एग्जाम साल और सेंटर कोड को फिल करें ताकि डेटा अपने आप लोड हो सके।
  6. फिर, हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो और डिजिटल सिग्नेचर को अपलोड करें।
  7. अपलोड करते ही डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन फीस को जमा करें।
  8. फिर, फॉर्म को सबमिट करें। 

Student-Centric Trends & Practical Guidelines

  • APAAR ID का ध्यान रखें: हालिया निर्देशों के अंदर बोर्ड रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाओं में APAAR ID (Automated Permanent Academic Account Registry) की उपयोगिता बढ़ गई है। फॉर्म भरते समय अपने शैक्षणिक डेटा का मिलान आधार और पिछले एडमिट कार्ड से जरूर करें।
  • प्रैक्टिकल एग्जाम के नियम: 12वीं के प्राइवेट छात्रों को यह ध्यान देना होगा कि यदि उन्होंने पिछले साल प्रैक्टिकल एग्जाम दिए थे, तो उनके प्रैक्टिकल मार्क्स प्रो-राटा (Pro-rata) आधार पर कैरी फॉरवर्ड किए जा सकते हैं। जिन छात्रों के प्रैक्टिकल मार्क्स उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें सीबीएसई द्वारा अलॉटेड एग्डजाम सेंटर पर प्रैक्टिकल एग्जाम देने होंगे।
  • समान सिलेबस और एग्जाम पैटर्न: प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए अलग से कोई सिलेबस नहीं जारी किया जाता है। वे नियमित छात्रों के साथ समान सिलेबस और पैटर्न पर एग्जाम देंगे।
  • एडमिट कार्ड और एग्जाम सेंटर: सीबीएसई द्वारा चुने गए शहर/पते के अनुसार ही एग्जाम सेंटर अलॉट किया जाएगा। एडमिट कार्ड फरवरी 2027 के पहले सप्ताह में पोर्टल से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 8, 2026, 14:53 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News