CBSE 12th Supplementary 2026: सप्लीमेंट्री री-इवैल्यूएशन के लिए 8 सितंबर के बाद नहीं मिलेगा मौका, तुरंत यहां Direct Link से करें अप्लाई

Last Updated: Sep 7, 2026, 15:29 IST

CBSE Class 12 Re-evaluation 2026: सीबीएसई सप्लीमेंट्री 12th की कॉपी के मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए सभी छात्र कल यानी 8 सितंबर 2026 की रात 11:50 तक ही रजिस्ट्रेशन कर पाएंगें। छात्र यहां से CBSE Class 12 supplementary Re-evaluation/Verification Direct Link पाएं।

CBSE Class 12 Revaluation Last Date Tomorrow Direct Link
CBSE Class 12 Revaluation Last Date Tomorrow Direct Link

सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री री-चेकिंग 2026, Revaluation Last Date Tomorrow: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026 के Verification of Marks और Re-evaluation प्रक्रिया की लास्ट डेट कल यानी 8 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है, जो छात्र 12 अगस्त 2026 को जारी हुए सप्लीमेंट्री एग्जाम के रिजल्ट और अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं, उनके पास ऑफिशियल पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का यह आखिरी मौका है।

सीबीएसई द्वारा निर्धारित शेड्यूल के समाप्त होने के बाद किसी भी छात्र को किसी भी स्थिति में नया रजिस्ट्रेशन के लिए मौका नहीं दिया जाएगा। साथ ही, उनकी फीस को भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

CBSE Class 12 supplementary Re-evaluation/Verification कब से शुरू हुई थी?  

छात्रों को सबसे पहले अपनी मूल्यांकित आंसर-की को स्कैन करके रजिस्ट्रेशन करना होगा, जो 31 अगस्त 2026 से शुरू हो गई थी। साथ ही, जो छात्र मूल्यांकन में ऑब्जेक्शन फिल करना चाहते हैं, वे आज यानी 7 सितंबर, 2026 से मार्क्स वेरिफिकेशन और Re-evaluation के लिए अभी भी कल यानी 8 सितंबर की शाम से पहले रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

मार्क्स री-चेकिंग और मूल्यांकन प्रक्रिया का ऑफिशियल शेड्यूल

सीबीएसई की ऑफिशियल गाइडलाइंस के अनुसार, केवल वही छात्र वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जिन्होंने पहले निर्धारित टाइम-पीरियड के अंदर अपनी आंसर-शीट की स्कैन कॉपी हासिल कर ली थी।

प्रक्रिया 

लास्ट डेट 

एप्लीकेशन फीस

मूल्यांकन कॉपी प्राप्त करना 

1 सितंबर 2026 (समाप्त)

100 हर सब्जेक्ट

मार्क्स का वेरिफिकेशन 

8 सितंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)

100 हर आंसर-शीट

क्वश्न का री-इवैल्यूएशन

8 सितंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)

100 हर क्वश्न 

Revaluation Last Date Tomorrow, Direct Link - यहां क्लिक करें

सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री री-चेकिंग 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया 

12वीं के छात्र सप्लीमेंट्री एग्जाम के री-चेकिंग 2026 और री-इवैल्यूएशन 2026 की प्रक्रिया को करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. सीबीएसई के ऑफिशियल पोर्टल cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर विजिट करें।

2. फिर, रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी को फिल करें। 

3. डिटेल्स फिल करते ही, स्टूडेंट लॉगिन पैनल में विजिट करें। 

4. फिर, 'Apply for Verification of Marks / Re-evaluation' के लिंक पर क्लिक करें।

5. क्लिक करने के बाद जिन सब्जेक्ट के मार्क्स का री-चेकिंग 2026 और री-इवैल्यूएशन 2026  कराना है, उन्हें ध्यान से चुनें।

6. चुनने के बाद छात्र नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई (UPI) के माध्यम से फीस को  जमा करें।

यहां भी पढ़े: NTR Bharosa Pension Scheme: 4,000 से 15,000 तक पेंशन पाने का मौका, 7 सितंबर से नए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें Steps

Also Read: School Holiday 2026: दिल्ली में 11 सितंबर को स्कूल बंद, BRICS Summit के कारण सरकार ने जारी की छुट्टी

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 7, 2026, 15:29 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News