School Holidays 2026; IMD Weather Alert: उत्तराखंड में बारिश का 'रेड अलर्ट', यूपी में 'येलो अलर्ट' जारी; जानें स्कूल छुट्टियों व मौसम की अपडेट्स
IMD Weather Forecast Heavy Rain: मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड, असम और मेघालय में मूसलाधार बारिश के लिए 'रेड अलर्ट' और उत्तर प्रदेश में 'येलो अलर्ट' जारी किया है। भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही, उत्तराखंड के प्रभावित जिलों में स्कूलों की छुट्टियों का भी ऐलान किया है।
IMD Weather Update & School Holidays 2026: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के अलद-अलग राज्यों में बढ़ते मानसूनी गतिविधियों को देखते हुए भारी बारिश की गंभीर चेतावनी जारी कर दी है। यह चेतावनी 4 सितंबर को भी लागू की जाएगी।
मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्य उत्तराखंड (Uttarakhand), असम, मेघालय और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते 'रेड अलर्ट' (Red Alert) जारी कर दिया है। इसी के साथ, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी भारी बारिश को देखते हुए और आगे भारी बारिश होने की सभांवना को बताते हुए 'येलो अलर्ट' भी जारी कर दिया गया है।
Weather Alert UP & Uttarakhand: दोनों जगह पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बारिश और मैदानी इलाकों में लैंडस्लाइड्स के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने पूरी तरह से सभी लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। मौसम का यह रूप उत्तर भारत के यूपी और उत्तराखंड, दोनों ही जगह के स्कूलों की क्लासेस को प्रभावित कर रहा है।
IMD Weather Alert for School Holidays 2026: राज्यों के अलर्ट की डिटेल्स
मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम की स्थिति और जारी किए गए अलर्ट के बारे में जानने के साथ स्कूलों की छुट्टियों के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| राज्य / क्षेत्र | IMD मौसम अलर्ट | स्कूलों की छुट्टी की स्थिति |
| उत्तराखंड | रेड अलर्ट | नैनीताल, देहरादून जैसे संवेदनशील जिलों में स्थानिक छुट्टियां जारी कर दी गई है। स्थिति अनुसार स्थानीय आदेश लागू। |
| हिमाचल प्रदेश | भारी बारिश का अलर्ट | भूस्खलन प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में जिला स्तर पर स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी किए गए है। |
| उत्तर प्रदेश (UP) | येलो अलर्ट | पूरे राज्य में एक समान छुट्टी नहीं है। परंतु, जलभराव वाले जिलों में स्थानीय डीएम के आदेश अनुसार छुट्टियां दी जा सकती है। |
| दिल्ली - एनसीआर | भारी बारिश का अलर्ट | स्कूल को खुले रहने का ही आदेश हैं। कोई सार्वभौमिक छुट्टी नहीं, जलभराव वाले क्षेत्रों में ऑनलाइन क्लास के निर्देश भी जारी किए जानें की उम्मीद है। |
| पंजाब | भारी बारिश का अलर्ट | स्कूल सामान्य रूप से संचालित जारी है। |
| हरियाणा / गुरुग्राम | भारी बारिश का अलर्ट | जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर स्कूलों की छुट्टी या ऑनलाइन मोड में क्लासे शुरू की जा सकती है। |
School Holidays 2026: भारी बारिश के चलते यूपी व उत्तराखंड में स्कूलों का अपडेट
लगातार हो रही बारिश और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई जिलों के जिलाधिकारियों (DM) ने स्कूलों के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए हैं:
1. उत्तराखंड में स्कूलों की स्थिति
उत्तराखंड के जिन जिलों में मौसम विभाग ने अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, वहां स्थानीय प्रशासन ने आंगनवाड़ी केंद्रों से लेकर कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में 1 से 2 दिनों के लिए School Holiday जारी करने के निर्देश दिए हैं। पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन के खतरे को देखते हुए यह कदम बच्चों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है।
2. उत्तर प्रदेश में स्कूल बंद होने की उम्मीद
उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया है या जलभराव की स्थिति है, वहां के संबंधित DM को स्थिति के अनुसार Local School Holidays 2026 घोषित करने के अधिकार दिए गए हैं। पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजने से पहले विद्यालय प्रबंधन या जिला प्रशासन के आधिकारिक आदेश जरूर जांच लें।
उत्तर प्रदेश (UP) में मौसम का हाल: येलो अलर्ट के मायने
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए चेतावनी का स्तर पीला (Yellow Alert) रखा है। इसका अर्थ है कि राज्य के निवासियों और स्थानीय प्रशासन को मौसम की स्थिति पर नजर रखनी चाहिए।
- बारिश का अनुमान: उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है।
- तापमान में गिरावट: बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
- संभावित समस्याएं: शहरी इलाकों में जलभराव और ग्रामीण क्षेत्रों में निचले इलाकों में पानी भरने की समस्या हो सकती है।
उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पहाड़ियों पर भूस्खलन और जलभराव का खतरा
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बेहद सावधानी बरतने का निर्देश दिया है। राज्य में 'रेड अलर्ट' का सीधा मतलब है कि वहाँ भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की पूरी संभावना है।
- भूस्खलन की चेतावनी: पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश के चलते चट्टानें खिसकने और रास्ते बंद होने का गंभीर खतरा बन जाता है।
- नदियों का जलस्तर: अलकनंदा, मंदाकिनी और गंगा जैसी प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है, जिससे तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
- चारधाम यात्रियों को सलाह: उत्तराखंड की यात्रा पर निकले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को मौसम साफ होने तक सुरक्षित स्थानों पर रहने या यात्रा स्थगित करने की हिदायत दी गई है।
उत्तराखंड: पहाड़ों पर भूस्खलन और नदियों में उफान
उत्तराखंड के जिलों में मौसम का बेहद आक्रामक बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से जारी 'रेड अलर्ट' का सीधा अर्थ है कि राज्य में भारी से भी भारी बारिश के कारण परिस्थितियां खतरनाक हो सकती हैं।
- भूस्खलन का भारी खतरा: चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और नैनीताल जैसे पहाड़ी जिलों में भारी बारिश के कारण पहाड़ियों से मलबे गिरने और मुख्य मार्ग अवरुद्ध होने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
- नदियों का बढ़ता लेवल: अलकनंदा, भागीरथी, मंदाकिनी और गंगा नदियां चेतावनी के निशान के करीब आ चुकी हैं, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।
- चारधाम यात्रियों के लिए एडवाइजरी: प्रशासन ने तीर्थयात्रियों को सलाह दी है कि जब तक मौसम साफ न हो जाए, वे सुरक्षित स्थानों पर रुकें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
उत्तर प्रदेश: मौसम का हाल और निचले इलाकों में जलभराव
उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मानसून पूरी तरह मेहरबान है। मौसम विभाग ने प्रदेश के जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसका अर्थ है कि मौसम की स्थिति बिगड़ सकती है। साथ ही, लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
- तापमान में गिरावट: बारिश के चलते उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है और तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।
- शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव: लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
IMD Weather Forecast Heavy Rain की जानकारी लेने और UP and Uttarakhand के स्कूलों, कॉलेजो और लोकल छुट्टियों के बारे में जानकारी लेने के लिए यहां देखें।
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.