September 2026 School Holidays List: सितंबर में छुट्टियों की बरसात! जन्माष्टमी से गणेश चतुर्थी तक इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें स्कूल हॉलिडे लिस्ट

Last Updated: Aug 31, 2026, 17:44 IST

School Holidays in September 2026: सितंबर 2026 के महीनें में जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा के साथ कई ऐसे त्योहारों के कारण स्कूलों में सभी क्लासेस के लिए छुट्टियां रहेंगी। अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों से जुड़ी अपडेट्स के लिए यहां देखें।

September 2026 School Holidays List
September 2026 School Holidays List

School Holiday September 2026 List: ईद और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों का महीना यानी अगस्त 2026 खत्म हो गया है। इसी के साथ, स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके पेरेंट्स के लिए सितंबर का महीना त्योहारों, उत्सवों और सुहावने मौसम के साथ-साथ स्कूली छात्रों के लिए ढेरों खुशियां लेकर आया है। सितंबर 2026 में इस बार जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी के साथ-साथ कई धार्मिक और क्षेत्रीय अवसरों पर स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा महीने में रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की साप्ताहिक छुट्टियां भी रहेंगी।

हालांकि, सितंबर की छुट्टियों को लेकर एक बात ध्यान रखना जरूरी है कि पूरे देश के सभी स्कूलों के लिए छुट्टियों की एक जैसी सूची नहीं होती। CBSE, ICSE और राज्य बोर्ड से जुड़े स्कूलों के अलावा निजी स्कूल भी अपने स्थानीय अकादमिक कैलेंडर के अनुसार अवकाश तय कर सकते हैं। इसलिए किसी खास तारीख को स्कूल बंद है या नहीं, इसकी पुष्टि संबंधित स्कूल के कैलेंडर या नोटिस से करना जरूरी है।

September School Holidays 2026: डेट्स और त्योहारों की पूरी लिस्ट, सितंबर 2026 में स्कूल कब-कब बंद रहेंगे? 

सितंबर 2026 में सबसे प्रमुख छुट्टियों में से ये दो छुट्टियां काफी फेमस है। इस महीनें 4 सितंबर को जन्माष्टमी और 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी जैसे त्योहार शामिल हैं। इसके अलावा रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टियां भी रहेंगी। 

डेट 

दिन 

छुट्टी का कारण 

लागू क्षेत्र / राज्य

04 सितंबर 2026

शुक्रवार

श्री कृष्ण जन्माष्टमी

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, एमपी, पंजाब सहित कई राज्य

06 सितंबर 2026

रविवार

साप्ताहिक छुट्टी 

सभी राज्य

12 सितंबर 2026

शनिवार

दूसरा शनिवार / गुरु ग्रंथ साहिब प्रकाश पर्व

देशभर के अधिकांश स्कूल / पंजाब

13 सितंबर 2026

रविवार

साप्ताहिक छुट्टी 

सभी राज्य

14 सितंबर 2026

सोमवार

गणेश चतुर्थी

महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, गोवा, आंध्र प्रदेश आदि

17-18 सितंबर 2026

गुरु/शुक्र

विश्वकर्मा पूजा / संवत्सरी

बिहार, असम, गुजरात (क्षेत्रीय अवकाश)

20 सितंबर 2026

रविवार

साप्ताहिक छुट्टी 

सभी राज्य

21 सितंबर 2026

सोमवार

रामदेव जयंती / श्री नारायण गुरु समाधि

राजस्थान / केरल

23 सितंबर 2026

बुधवार

शहीदी दिवस

हरियाणा (क्षेत्रीय अवकाश)

25 सितंबर 2026

शुक्रवार

अनंत चतुर्दशी / गणेश विसर्जन

महाराष्ट्र और संबंधित क्षेत्र

26 सितंबर 2026

शनिवार

चौथा शनिवार

देशभर के अधिकांश स्कूल

27 सितंबर 2026

रविवार

साप्ताहिक छुट्टी 

सभी राज्य

28 सितंबर 2026

सोमवार

शहीद भगत सिंह जयंती

पंजाब (क्षेत्रीय अवकाश)

17 सितंबर को किन राज्यों में रहेगी छुट्टी? 

17 सितंबर 2026 को विश्वकर्मा पूजा हर साल मनाई जाती है। बिहार, असम और गुजरात के कुछ हिस्सों में इस दिन स्कूलों में छुट्टी में रहती है। साथ ही, भगवान विश्वकर्मा को शिल्प, निर्माण और तकनीक का देवता माना जाता है।

गुजरात में संवत्सरी के कारण 18 सितंबर को छुट्टी

गुजरात में संवत्सरी के अवसर 18 सितंबर को क्षेत्रीय छुट्टी रहती है। यह जैन धर्म के महत्वपूर्ण पर्वों में से एक होता है। साथ ही, पर्युषण पर्व के समापन से जुड़ा होता है। यह छुट्टी देशभर के स्कूलों की छुट्टी नहीं होती है। यह मुख्य रूप से क्षेत्रीय कैलेंडर पर ही निर्भर करता है। 

21 सितंबर - दो राज्यों में अलग-अलग छुट्टियां

केरल में श्री नारायण गुरु समाधि और राजस्थान में रामदेव जयंती/तेजा दशमी के अवसर पर 21 सितंबर को छुट्टी रहेगी। 

हरियाणा में शहीदी दिवस - 23 सितंबर को2026 

हरियाणा के छात्रों के लिए 23 सितंबर को महत्वपूर्ण डेट होती है। इस दिन हरियाणा के लोग शहीदों को सम्मान देने के लिए शहीदी दिवस मनाया जाता है। साथ ही, राज्य में स्कूलों के लिए छुट्टी का भी ऐलान किया जाता है।  

September Long Weekends 2026: छुट्टियों का अच्छे से उपयोग करने के 4 टिप्स

  1. लॉन्ग वीकेंड्स का लाभ 
    • पहला लॉन्ग वीकेंड: 4 सितंबर यानी शुक्रवार - जन्माष्टमी तक के साथ 6 सितंबर (रविवार) मिलने से 3 दिन की छुट्टियों की योजना बन सकती है।
    • दूसरा लॉन्ग वीकेंड: छात्रों को 12 सितंबर (शनिवार) और 13 सितंबर (रविवार) के ठीक बाद 14 सितंबर (सोमवार - गणेश चतुर्थी) के अवसर पर 3 दिनों की लगातार छुट्टी मिल रही है।
  1. हाफ-इयरली एग्जाम की तैयारी: छात्रों के हाफ-इयरली एग्जाम सितंबर के महीने में आयोजित किए जाते है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और कई अन्य राज्यों में बोर्ड एग्जाम सितंबर के लास्ट या अक्टूबर की शुरुआत में आयोजित होते है। छात्र इन छुट्टियों का इस्तेमाल करके अपने एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं। 
  1. गणपति उत्सव ब्रेक: महाराष्ट्र और गोवा में गणेश चतुर्थी से पहले सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में गणपति ब्रेक मिलता है। यह गणेश चतुर्थी (14 सितंबर) से गणेश विसर्जन (25 सितंबर) के बीच 5 से 10 दिनों का लंबा 'गणपति अवकाश' की तरह होता है, जिसमें सभी बच्चें बड़े धूम-धाम से त्योहार को मनाते हैं। 
  1. स्कूल नोटिस बोर्ड चेक करें: विभिन्न राज्यों और बोर्ड्स (CBSE, ICSE, State Boards) के अनुसार स्थानीय छुट्टियों में थोड़ा बदलाव हो सकता है, इसलिए यात्रा या किसी योजना से पहले अपने स्कूल का ऑफिशियल सर्कुलर जरूर देखें।

यहां भी पढ़े: Azim Premji Scholarship 2026: 12वीं पास छात्राओं को मिलेगी 30,000 की स्कॉलरशिप; जल्द करें अप्लाई, देखें Direct Link

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 31, 2026, 17:44 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News