UPTET Result 2026: इंतजार खत्म, जारी होने वाला है यूपीटेट पेपर 1, 2 स्कोरकार्ड, देखें ये बड़ी खबर

Last Updated: Aug 26, 2026, 19:24 IST

UPTET Result 2026 का लिंक जल्द जारी होने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) दी है, वे अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड तैयार रखें। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके Paper 1 और Paper 2 का रिजल्ट चेक कर सकेंगे। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव करके रख सकते हैं।

UPTET Result 2026 Kab Aayega: कहां और कैसे चेक करें स्कोरकार्ड
UPTET Result 2026 Kab Aayega: कहां और कैसे चेक करें स्कोरकार्ड

UPTET Result 2026, Sarkari Result: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल लगभग 17.70 लाख अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। UPTET परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को राज्य के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद से उम्मीदवार UPTET Result 2026 जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से पेपर 1 और पेपर 2 का स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

UPTET Result 2026: क्या आज जारी होगा यूपीटेट रिजल्ट?

UPTET Result 2026 आज, 26 अगस्त को जारी होने की उम्मीद है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड पहले से तैयार रखें। जैसे ही रिजल्ट लिंक एक्टिव होगा, अभ्यर्थी बिना देरी किए आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना UPTET स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

UPTET Result 2026 की official website कौन सी है?

UPTET Scorecard 2026 की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in है। रिजल्ट लिंक जारी होने के बाद उम्मीदवारजिसने परीक्षा दी है, वे इसी वेबसाइट पर जाकर अपना UPTET स्कोरकार्ड चेक और पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए कैंडिडेट्स को अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।

UPTET Result 2026: आयोग की बैठक आज, रिजल्ट पर क्या होगा फैसला?

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) के रिजल्ट का लाखों अभ्यर्थियों को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की 25 अगस्त 2026 को अहम बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि बैठक में UPTET रिजल्ट जारी करने की तारीख को लेकर फैसला लिया जा सकता है। हालांकि, आयोग की ओर से अभी तक परिणाम की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। इसके अलावा बैठक में प्रदेश के 330 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2,107 पदों और एडेड इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता (PGT) के 2,615 पदों पर भर्ती के विज्ञापन को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय होने की संभावना है।

UPTET New Rules 2026: साल 2028 तक TET पास करना जरूरी

नए नियम 2026 के तहत सुप्रीम कोर्ट ने इन-सर्विस शिक्षकों के लिए TET पास करना जरूरी किया है। मई 2026 में कोर्ट ने पहले के आदेश को बरकरार रखते हुए TET पास करने की समय-सीमा 31 अगस्त 2028 तक बढ़ा दी है। जिन शिक्षकों के पास रिटायरमेंट में पांच साल से ज्यादा समय बाकी है, उन्हें तय समय में TET पास करना होगा। वहीं, प्रमोशन पाने के लिए भी TET पास करना अनिवार्य है।

UPTET 2026 रिजल्ट हाइलाइट्स 

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का आयोजन UPESSC बोर्ड द्वारा किया जाता है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हैं, वे नीचे दी गई तालिका में UPTET 2026 से जुड़ी संक्षिप्त जानकारी देख सकते हैं।

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था का नाम

उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC)

परीक्षा का नाम

UPTET 2026 (उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा)

स्तर

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक

UPTET परीक्षा तिथि 2026

2, 3 और 4 जुलाई 2026

परीक्षा की भाषा

हिंदी और अंग्रेजी

परीक्षा का माध्यम

ऑफलाइन

प्रमाणपत्र की वैधता

आजीवन

नौकरी का स्थान

उत्तर प्रदेश

आधिकारिक वेबसाइट

upessc.up.gov.in

यूपीटेट का रिजल्ट 2026 कब आएगा?

UP TET ka result kab aayega? यूपीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 में करीब 17 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए हैं। माना जा रहा है कि UPESSC फाइनल आंसर-की और रिजल्ट एक साथ जारी कर सकता है। रिजल्ट आने के बाद अभ्यर्थी upessc.up.gov.in पर अपना स्कोर और आंसर-की देख और डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अभी तक नतीजे जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। पिछले ट्रेंड्स और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर, UPTET 2026 के नतीजे अगस्त 2026 के आखिर तक जारी होने की उम्मीद है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे रिजल्ट से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

UPTET Result से पहले पुराने शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, 2028 तक TET पास करने का मौका, प्रमोशन पर रोक 

UPTET 2026 Result Link कहां मिलेगा?

यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक एक्टिव होने के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करके स्कोरकार्ड देख सकेंगे।

UPTET Scorecard 2026 में क्या जानकारी होगी?

यूपीटेट रिजल्ट जारी होने के बाद स्कोरकार्ड में अभ्यर्थी अपना नाम, रोल नंबर, विषयवार प्राप्त अंक, कुल अंक और क्वालीफाइंग स्टेटस जैसी दर्ज जानकारियों को ध्यान से चेक कर लें। अगर किसी भी प्रकार की कोई गलती नजर आती है तो उसकी शिकायत तुरंत आयोग की वेबसाइट या विभाग के अधिकारियों से करें।

UPTET में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

UPTET में जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 में से 90 अंक यानी 60 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 82.5 यानी 55 प्रतिशत है। परीक्षा में निर्धारित अंक लाने वाले अभ्यर्थी UPTET Eligibility Certificate के लिए योग्य होंगे।

UPTET सर्टिफिकेट इस बात का प्रूफ़ होता है कि उम्मीदवार टीचर बनने के लिए जरूरी पात्रता परीक्षा पास कर चुका है। इसके बाद वह कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 तक की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है। UPTET सर्टिफिकेट की वैधता लाइफटाइम है।

UPTET रिजल्ट 2026: यूपीटेट एग्जाम में कितने अभ्यर्थी शामिल हुए?

यूपीटीईटी 2026 में पेपर 1 और पेपर 2 के लिए कुल 19,94,661 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 17,70,714 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिससे कुल उपस्थिति 88.77% रही। परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 60 जिलों में किया गया। 

विवरण

पेपर 1 (प्राथमिक)

पेपर 2 (उच्च प्राथमिक)

पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या

7,83,202

12,11,459

परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी

7,13,659

10,57,055

उपस्थित हुए छात्रों का प्रतिशत

91.12%

87.25%

UPTET परिणाम 2026 कैसे चेक करें?

यूपीटेट रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकेंगे:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर UPTET Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।

  4. सबमिट करने के बाद आपका UPTET स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  5. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

रिजल्ट में देरी से अभ्यर्थी परेशान

UPTET रिजल्ट 2026 में देरी को लेकर उम्मीदवारों के बीच लगातार चर्चा बनी हुई है। कई अभ्यर्थी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से परिणाम की तारीख की घोषणा की मांग कर रहे हैं।

ALSO CHECK: UPTET Qualified: Which UP Teacher Recruitments Can You Now Apply For?

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 26, 2026, 19:05 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News