पटना में बारिश और बाढ़ के खतरे के बीच कल खुलेंगे या बंद रहेंगे स्कूल? पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

Last Updated: Aug 26, 2026, 19:24 IST

Patna Rain & Flood Alert: बिहार में बारिश और गंगा नदी के बढ़ते उफान के बीच पटना शहरी क्षेत्र के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी की जानकारी के लिए यहां पढ़े। 

पटना में बारिश और बाढ़ के खतरे के बीच कल खुलेंगे या बंद रहेंगे स्कूल? पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
पटना में बारिश और बाढ़ के खतरे के बीच कल खुलेंगे या बंद रहेंगे स्कूल? पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

Patna School Holiday Update: बिहार में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना के दानापुर अनुमंडल के दियारा इलाके में रहने वाले लोगों की मुश्किलों को ओर ज्यादा बढ़ा दिया है। गंगा का पानी लगातार बढ़ने से दानापुर की 6 और मनेर की 5 पंचायतों के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे करके फैल गया है। कई गांवों के रास्ते जलमग्न हो गए हैं। 

बिहार में मानसून के कारण राज्य के कई हिस्सों में काफी तेज बारिश और नदियों के पानी का लेवल काफी बढ़ता जा रहा है। नेपाल के लो-लैंड एरिया और राज्य के वाटरशेड इलाकों में हो रही लगातार बारिश से गंगा, पुनपुन और गंडक नदियां काफी ज्यादा उफान पर हैं। राजधानी पटना के दियारा और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

ऐसी स्थिति को देखते हुए पेरेंट्स और छात्रों के मन में यह सबसे बड़ा सवाल है कि क्या कल 27 अगस्त 2026 पटना के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे? पटना के जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग दोनों ही लगातार इस स्थिति को देखते हुए अपडेट देंगे। 

Patna School Closed Today Update: क्या पटना में बाढ़ के कारण कल स्कूलों की छुट्टी रहेगी?

हम आपको बता दें कि - नहीं, पटना में बाढ़ या बारिश के कारण कल यानी 27 अगस्त 2026 को सभी स्कूलों को बंद रखने के लिए कोई भी ऑफिशियल जिला नोटिस जारी नहीं किया गया है। साथ ही, स्कूल छुट्टी के इस अपडेट के लिए आप यहां पढ़ते रहें। 

पटना में स्कूल खुलने व छुट्टी की स्थिति (Patna School Closure Status)

पटना जिला प्रशासन की ओर से पूरे जिले के शहरी इलाकों के लिए एक साथ सामूहिक रूप से (Blanket Holiday) स्कूल बंद करने का कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। हालांकि, अत्यधिक प्रभावित दियारा और तटीय क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।

क्षेत्र / कैटेगरी 

वर्तमान स्थिति 

प्रशासनिक निर्देश 

पटना शहरी क्षेत्र (Urban Schools)

नियमित संचालन 

सीबीएसई, आईसीएसई और बिहार बोर्ड के स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे।

दियारा एवं तटीय क्षेत्र (Flood Prone Areas)

स्थानीय स्तर पर निर्णय

जहां जलभराव अत्यधिक है, वहां के स्थानीय प्रशासन द्वारा अलग से आदेश जारी।

प्राइवेट स्कूल

प्रबंधन का स्वविवेक

कुछ स्कूल जलभराव की स्थिति में स्वयं ऑनलाइन क्लास का विकल्प चुन सकते हैं।

मौसम अलर्ट (IMD Warning)

येलो अलर्ट जारी

पटना और आसपास के जिलों में आकाशीय बिजली व मध्यम बारिश की चेतावनी।

यहां भी पढ़े: लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना क्या है? UP Free Bus Travel for Senior Women की पूरी जानकारी

Bihar Flood Patna School Holiday 2026, छात्रों और पेरेंट्स अफवाहों से सावधान रहें

  1. District Wise Powers: बिहार सरकार के नियमों के अनुसार, बारिश या बाढ़ की स्थिति में स्कूल की छुट्टी का निर्णय सीधे संबंधित जिले के जिलाधिकारी यानी District Magistrate लेते हैं। इसलिए राज्य स्तर की खबरों के बजाय अपने स्थानीय जिला प्रशासन के आदेश पर ध्यान दें।

  2. फेक सर्कुलर से बचें: छात्र और पेरेंट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अक्सर पिछले सालों या पुरानी डेट्स की छुट्टियों वाले वायरल सर्कुलर को न देखें। साथ ही, पेरेंट्स और छात्र केवल DM Patna के ऑफिशियल एक्स (X) और वेबसाइट के जरिए ही जारी की गई नोटिफिकेशन पर ही भरोसा करें।

आपात स्थिति में पेरेंट्स क्या करें?

  • स्कूल मैनेजमेंट से संपर्क रखें: अगर आपके घर से स्कूल जाने वाले रास्ते या बस रूट में गंभीर जलभराव है, तो बच्चे को भेजने से पहले स्कूल प्रशासन या बस चालक से संपर्क करें।
  • सुरक्षा को दें प्राथमिकता: मेघगर्जन और बारिश के दौरान बच्चों को खुले मैदान, बिजली के खंभों और नदियों-नालों के पास जाने से रोकें।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 26, 2026, 19:24 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News