Nepal Floods GK: नेपाल मे बाढ़ से बढ़ी चिंता, जानिए बिहार के कितने जिले साझा करते है सीमा?

Last Updated: Aug 26, 2026, 19:56 IST

Nepal Floods GK: नेपाल मे आई बाढ़ के बाद यह पहाड़ी देश एक बार फिर से चर्चा  में आ गया है, बिहार के कई जिले इससे सीमा भी साझा करते है, यहां हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि बिहार राज्य के कितने जिले इस देश से सीमा साझा करते है।  

बिहार के कितने जिले नेपाल से है सटे
बिहार के कितने जिले नेपाल से है सटे

Nepal Floods GK: नेपाल में बाढ़ की खबरों के बीच बिहार में भी चिंता बढ़ गई है। दरअसल, नेपाल और बिहार की भौगोलिक स्थिति एक-दूसरे से काफी जुड़ी हुई है। नेपाल में तेज बारिश या बाढ़ का असर बिहार की कई नदियों और सीमावर्ती इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। यही वजह है कि नेपाल में बाढ़ की स्थिति बनते ही बिहार में भी लोगों की नजरें सीमा से सटे जिलों पर टिक जाती हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिहार के कितने जिले नेपाल के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं? अगर नहीं, तो यह जानकारी आपके सामान्य ज्ञान में जरूर होनी चाहिए। बिहार के कुल 7 जिले नेपाल से सीमा साझा करते हैं।  

बिहार के कितने जिले नेपाल से है सटे   

बिहार की सीमा मे पश्चिम से पूर्व की ओर नजर दौड़ाएं तो ज्ञात होता है की  राज्य के 7 जिले नेपाल से सीमा साझा करते है, जिनमे पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और सीतामाणी जैसे प्रमुख जिले शामिल है, आप यहां सभी जिलों के नाम देख सकते है-   

पश्चिमी चंपारण

पूर्वी चंपारण

सीतामाणी

मधुबनी

सुपौल

अररिया

किशनगंज 

पश्चिमी चंपारण से शुरू होता है सीमावर्ती क्षेत्र

आपकी जानकारी के लिए बात दें की बिहार के पश्चिमी हिस्से मे स्थित पश्चिमी चंपारण से सीमावर्ती जिलों की शुरुआत होती है, यह जिला प्राकृतिक खूबसूरती और सीमावर्ती जिला होने के कारण काफी मशहूर है। 

सीतामढ़ी और मधुबनी का भी बिहार से खासा  कनेक्शन 

बिहार के ये दोनों जिले भी बिहार से सीमा साझा करते है जहां दोनों क्षेत्रों में भारत और नेपाल के बीच लोगों की आवाजाही लंबे समय से होती रही है।

अररिया और किशनगंज हैं बिहार के पूर्वी सीमावर्ती जिले

बिहार के पूर्वी हिस्से की बात करें तो अररिया और किशनगंज नेपाल की सीमा से जुड़े हैं। अररिया का जोगबनी क्षेत्र भारत-नेपाल के बीच व्यापार और आवागमन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है।

सुपौल जिला भी रखता है खासा स्थान

बिहार का सुपौल जिला भी नेपाल से सीमा साझा करता है, इस  क्षेत्र में कोसी नदी का प्रभाव अधिक रहता है, नेपाल में भारी बारिश होने पर नदियों के जलस्तर में बदलाव का असर इस जिलें मे भी देखने को मिलता है।

ऐसे मे हम कह सकते है कि नेपाल की सीमा से जुड़े बिहार के ये 7 जिले न सिर्फ भौगोलिक रूप से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि दोनों देशों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक रिश्तों में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

PM Surya Ghar Yojana: 5 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर कितना खर्च, कितनी मिलेगी सब्सिडी? ऐसे करें आवेदन

बच्चे का Aadhaar है तो ये गलती बिल्कुल न करें, इतने साल में जरूरी है यह बड़ा अपडेट

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 26, 2026, 19:56 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News