Bihar Board Registration 2027: बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं के लिए खोली स्पेशल रजिस्ट्रेशन विंडो, जानें कब हैं Registration Last Date

Last Updated: Aug 18, 2026, 13:50 IST

BSEB Matric Inter Exam 2027: बिहार बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए स्पेशल रजिस्ट्रेशन विंडो को ऑफिशियल वेबसाइट पर 22 अगस्त 2026 तक खोला गया है। बीएसईबी ने 10वीं और 12वीं के उन छात्रों को एक स्पेशल फाइनल मौका दिया है। छात्र यहां नीचे दिए गए ऑफिशियल नोटिस से सभी डिटेल्स के बारे में जानें।

Bihar Board Registration 2027: बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं के लिए खोली स्पेशल रजिस्ट्रेशन विंडो, जानें कब हैं Registration Last Date
Bihar Board Registration 2027: बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं के लिए खोली स्पेशल रजिस्ट्रेशन विंडो, जानें कब हैं Registration Last Date

BSEB Board Exam 2027 Registration: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) ने उन मैट्रिक और इंटरमीडिएट क्लास के छात्रों के लिए एक फाइनल मौका जारी किया है, जो फाइनल एग्जाम 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन और परमिशन प्रोसेस से रह गए थे।

बिहार बोर्ड ने साल 2027 में आयोजित होने वाले मैट्रिक Class 10th और इंटरमीडिएट Class 12th के फाइनल एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए स्पेशल रजिस्ट्रेशन विंडो को अब 18 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक खोल दिया गया है। साथ ही, छात्रों को लेट फीस के साथ अपने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को पूरा करने का आखिरी मौका दिया जा रहा है। 

BSEB द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार यह प्रक्रिया छात्रों के द्वारा सीधे न होकर संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रधान (School/College Principal) के यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल पर पूरी की जाएगी।

BSEB Exam 2027 Registration से जुड़ी डेट्स और शेड्यूल

BSEB Exam 2027 में शामिल होने वाले 10वीं और 12वीं के छात्र इस स्पेशल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। इस टेबल में दोनों कक्षाओं की ऑफिशियल वेबसाइट भी दी गई है। 

इवेंट 

डेट्स 

स्पेशल रजिस्ट्रेशन विंडो 

18 अगस्त 2026 (आज से) 

रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट (लेट फीस के साथ)

22 अगस्त 2026

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड व करेक्शन 

22 अगस्त 2026 तक

हस्ताक्षरित घोषणा पत्र अपलोड करने की लास्ट डेट 

22 अगस्त 2026

10वीं की ऑफिशियल वेबसाइट 

secondary.biharboardonline.org

12वीं की ऑफिशियल वेबसाइट 

intermediate.biharboardonline.com

बिहार बोर्ड एग्जाम 2027: 10वीं और 12वीं के स्पेशल रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट क्या है? 

बीएसईबी ने स्कूलों और शैक्षणिक कॉलेजों को उन छात्रों के रजिस्ट्रेशन और परमिशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पांच दिन का समय दिया है, जो पहले इन दोनों प्रक्रिया को पूरा करने से छूट गए थे। साथ ही, 10वीं और 12वीं छात्रों के लिए इस स्पेशल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की लास्ट डेट 22 अगस्त 2026 को निर्धारित की गई है। 

BSEB 10th-12th Registration 2027 Official Notice - यहां से पढ़े

Bihar Board Registration 2027 Fee Details 

बिहार बोर्ड रजिस्ट्रेशन 2027 के लिए रेगुलर कैटेगरी के छात्रों के लिए कुल फीस 450 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं, इंडिपेंडेंट कैटेगरी के छात्रों के लिए करीब 580 रुपये के करीब फीस जारी की गई है। इस पूरी फीस कैटेगरी में छात्रों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एप्लीकेशन फीस, ऑनलाइन डेटा एंट्री, रजिस्ट्रेशन फीस, परमिशन फीस और लेट फीस आदि सभी टाइप की फीस शामिल है।  

दोनों कैटेगरी के छात्र इन सभी टाइप की फीस की जानकारी लेने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

फीस 

रेगुलर छात्रों की कैटेगरी

इंडिपेंडेंट छात्रों की कैटेगरी

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एप्लीकेशन फीस

50

50

ऑनलाइन डेटा एंट्री फीस

50

50

रजिस्ट्रेशन फीस

250

250

परमिशन फीस

 - 

130

लेट फीस

100

100

कुल 

450 

580 

BSEB 10th-12th Dummy Registration Card Correction Details 

जिन छात्रों का रजिस्ट्रेशन पहले हो चुका है, लेकिन उनके डिटेल्स जैसे नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, सब्जेक्ट, फोटो आदि में कोई गलती मिलती है, तो वे 22 अगस्त 2026 तक अपने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में करेक्शन करवा सकते हैं।

  • विद्यालय के प्रधान ऑफिशियल पोर्टल से डमी कार्ड डाउनलोड करके वेरिफिकेशन के लिए इस्तेमाल करें। ।
  • किसी भी गलती को ठीक करने के बाद रिवाइज्ड डमी कार्ड पर छात्र, पेरेंट्स और स्कूल हेड के हस्ताक्षर व मुहर लगाकर दोबारा पोर्टल पर अपलोड करना जरूरी है। 

BSEB 10th-12th Registration 2027 प्रक्रिया को कैसे पूरी करें? 

BSEB 10th-12th Registration 2027 प्रक्रिया को पूरा करने के लिए छात्र यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. छात्र तुरंत अपने संबंधित स्कूल या कॉलेज के प्रधानाचार्य/कार्यालय से संपर्क करें।
  2. अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक विवरण और APAAR ID स्कूल में जमा करें।
  3. फिर, स्कूल प्रमुख BSEB के ऑफिशियल पोर्टल biharboardonline.org या दोनों कक्षा के पोर्टल पर लॉगिन करके ऑनलाइन फॉर्म को सबमिट करें। 
  4. सबमिट करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस और लेट फीस को ऑनलाइन जमा करें। 
  5. प्री-फिल्ड डिक्लेरेशन फॉर्म पर अपना व पेरेंट्स का सिग्नेचर करवा कर स्कूल में जमा कराएं।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 18, 2026, 13:50 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News