SSC CHSL Final Result 2026: एसएससी सीएचएसएल फाइनल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF

Last Updated: Aug 18, 2026, 13:53 IST

SSC CHSL Final Result 2026: एसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सीएचएसएल परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

SSC CHSL Final Result 2026
SSC CHSL Final Result 2026

SSC CHSL Final Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट  ssc.gov.in पर कंबाइंड हायर सेकंड्री (10+2) लेवल परीक्षा, 2025 के लिए पहले राउंड की टेेंटिटिव एलोकेशन (FTRA) का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसकी टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट 27 फरवरी 2026 को जारी किया गया था। टियर-2 की परीक्षा अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 13,395 उम्मीदवारों शामिल हुए थे। इन उम्मीदवारों के सीकेटी और स्किल/टाइपिंग टेस्ट के बाद 3,515 उम्मीदवारों को 19 जून से 25 जून 2026 के बीच डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था। 

अब एसएससी सीएचएसएल की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फाइनल रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3,000 से अधिक रिक्त पदों को भरा जाना है।

SSC CHSL Final Result 2026 डाउनलोड लिंक 

एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा के जरिए क्लर्क, एलडीसी, डीईओ और जेएसए सहित अन्य रिक्त पदों को भरा जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

SSC CHSL Final Result 2026 - हाइलाइट्स 

एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा के चयन में टियर-1 लिखित परीक्षा, टियर-2 लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल की परीक्षा शामिल थी। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

पद का नाम 

क्लर्क, एलडीसी, डीईओ और जेएसए सहित अन्य रिक्त पद 

रिक्त पदों की संख्या 

3131

परीक्षा का नाम 

एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 

टियर-1 परीक्षा तिथि 

12-30 नवंबर 2025

टियर-1 परीक्षा रिजल्ट 

27 फरवरी 2026

टियर-2 परीक्षा तिथि 

अप्रैल 2026 

डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन 

19 जून से 25 जून 2026 तक 

ऑफिशियल वेबसाइट 

ssc.gov.in

SSC CHSL Final Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

एसएससी सीएचएसएल परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और Notice Board देखें। 

  • Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination, 2025 - Declaration of First Round of Tentative Allocation (FRTA) पर क्लिक करें। 

  • रिजल्ट की PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 18, 2026, 13:53 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News