देश के सबसे पावरफुल ऑफिस PMO में कैसे होती है एंट्री? जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया और सैलरी की पूरी डिटेल

Last Updated: Aug 26, 2026, 17:22 IST

PMO के बारे में कौन नहीं जानता। अधिकतर लोग इसके बारे में जानते ही है, जिसे Prime Minister Office यानी प्रधानमंत्री कार्यालय के नाम से जानते हैं। आज हम आपको नीचे लेख में बताएंगे कि आखिर प्रधानमंत्री कार्यालय में नौैकरी कैसे लगती है? इसमें सैलरी कितनी मिलती है। सब कुछ यहां आप जान सकते हैं।   

Prime Minister Office
Prime Minister Office

PMO के बारे में जानने से पहले हमें इसकी फुल फॉर्म के बारे में जान लेना चाहिए। PMO की फुल फॉर्म Prime Minister Office जिसे प्रधानमंत्री कार्यालय के नाम से भी जाना जाता है। प्रधानमंत्री कार्यालय में कई सारे काम आते हैं। इसमें प्रधानमंत्री के रोजाना के काम, बैठक के एजेंडे, फाइलों को संभालने, केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों, विभागों और राज्य सरकारों के बीच तालमेल बिठाने का काम होता है। 

इसके अलावा PMO में देश की आर्थिक नीतियां तैयार करने, राष्ट्रीय सुरक्षा और सरकार की बड़ी फ्लैगशिप योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने, देश के संवैधानिक और प्रमुख पदों पर होने वाली नियुक्तियां और प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायतों का निवारण सहित अन्य काम होेते हैं। 

PMO में नौकरी के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए? 

PMO में नौकरी के लिए पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। प्रशासनिक और नीतिगत पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। तकनीकी, कानूनी या विशेष सलाहकार पदों के लिए उम्मीदवार के पास लॉ, एमबीए, या संबंधित विषय में मास्टर/डॉक्टरेट की डिग्री होना अनिवार्य है। 

PMO में जॉब के लिए चयन कैसे होता है? 

PMO में जॉब के लिए पहले से ही IAS, IPS, और अन्य केंद्रीय सेवाओं के बेहतरीन और अनुभवी अधिकारी चयनित होते हैं। प्रशासनिक, सचिवालय और लिपिकीय पदों के लिए केंद्र सरकार के अन्य मंत्रालयों से अनुभवी कर्मचारियों की PMO में नियुक्ति होती है। हालांकि, पिछले कई सालों से डेटा एनालिस्ट, इकोनॉमिस्ट, मीडिया कंसलटेंट को भी अनुबंध पर सीधे पीएमओ में एंट्री मिल रही है। 

PMO में कितनी सैलरी मिलती है? 

PMO में पद के अनुसार सैलरी मिलती है। प्रधान सचिव की सैलरी करीब ₹2,25,000 से ₹2,50,000 प्रति माह, संयुक्त सचिव की सैलरी ₹1,44,200 से ₹2,18,200 के बीच, निदेशक/उप-सचिव की सैलरी लगभग ₹78,800 से ₹2,15,900 प्रति माह, अंडर सेक्रेटरी की सैलरी ₹67,700 से ₹2,08,700 के बीच, सेक्शन ऑफिसर और सहायक की सैलरी ₹44,900 से शुरू होकर ₹1,42,400 या इससे अधिक और लेटरल एंट्री' या अनुबंध पर नियुक्त होने के बाद सैलरी ₹80,000 से लेकर ₹2,00,000 तक होती है।     

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 26, 2026, 17:22 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News