Raksha Bandhan 28 August School Holiday: किन राज्यों में रहेगी रक्षाबंधन की छुट्टी और कहां खुलेंगे स्कूल? जानें अपडेट

Last Updated: Aug 27, 2026, 19:05 IST

School Holiday on Rakshabandhan: रक्षाबंधन के त्योहार पर कई राज्यों और जिलों में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान किया गया है। कहां-कहां स्कूल बंद की लिस्ट के बारे में और कहां-कहां स्कूल खुले है, जानने के लिए छात्र यहां पढ़ें। 

Raksha Bandhan 28 August School Holiday: किन राज्यों में रहेगी रक्षाबंधन की छुट्टी और कहां खुलेंगे स्कूल? जानें अपडेट
Raksha Bandhan 28 August School Holiday: किन राज्यों में रहेगी रक्षाबंधन की छुट्टी और कहां खुलेंगे स्कूल? जानें अपडेट

Raksha Bandhan 28 August School Holiday: भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के पावन त्योहार को देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्कूलों की छुट्टी (School Holiday) को लेकर अलग-अलग निर्देश जारी किए गए हैं। 

स्कूली छात्रों और उनके पेरेंट्स को रक्षाबंधन त्योहार को लेकर स्कूलों की छुट्टी के बारें में जानकारी हासिल करनी है। भारत के कई राज्यों में रक्षाबंधन के इस अवसर पर कहां-कहां छुट्टी रहेगी, के बारे में जानने के लिए छात्र यहां देखें। 

राज्य-वाइज स्कूल छुट्टी की स्थिति (State-wise School Holiday List)

विभिन्न राज्य सरकारों और शिक्षा विभागों द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार 28 अगस्त 2026 को स्कूलों की छुट्टियों की स्थिति को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई इस टेबल को देखें। इस टेबल के माध्यम से जाने कहा-कहा स्कूल बंद रहेंगे।  

राज्य / केंद्र शासित प्रदेश (State / UT)

28 अगस्त (रक्षाबंधन) को स्कूल की स्थिति

अवकाश का प्रकार

उत्तर प्रदेश 

पूरी तरह बंद (School Closed)

सार्वजनिक छुट्टी

दिल्ली-NCR,

पूरी तरह बंद

सार्वजनिक छुट्टी

हरियाणा

पूरी तरह बंद

सार्वजनिक छुट्टी

राजस्थान

पूरी तरह बंद

राजपत्रित छुट्टी 

मध्य प्रदेश

पूरी तरह बंद

राजपत्रित छुट्टी 

बिहार

पूरी तरह बंद

राजपत्रित छुट्टी 

उत्तराखंड, 

पूरी तरह बंद

सार्वजनिक छुट्टी

हिमाचल प्रदेश, 

पूरी तरह बंद

सार्वजनिक छुट्टी

पंजाब

पूरी तरह बंद

सार्वजनिक छुट्टी

झारखंड, 

पूरी तरह बंद

स्थानीय / राजपत्रित छुट्टी

छत्तीसगढ़

पूरी तरह बंद

स्थानीय / राजपत्रित छुट्टी

गुजरात

पूरी तरह बंद

स्थानीय / राजपत्रित छुट्टी

Raksha Bandhan 2026 School Holiday: किन राज्यों और क्षेत्रों में नहीं रहेगी छुट्टी?

भारत की सांस्कृतिक विविधता के कारण सभी राज्यों का त्योहार कैलेंडर अलग होता है:

  • दक्षिण भारत: तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में रक्षाबंधन पर राज्यव्यापी सरकारी छुट्टी घोषित नहीं की जाती है। इन राज्यों में स्कूल और कॉलेज अपने नियमित समय सारणी के अनुसार खुलेंगे।
  • पूर्वोत्तर भारत: असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मिजोरम में भी इस अवसर पर अनिवार्य छुट्टी का प्रावधान नहीं है।
  • पश्चिम बंगाल और ओडिशा: इन राज्यों में अधिकांश स्कूल खुले रहेंगे, हालांकि कुछ निजी संस्थान स्थानीय परंपराओं के आधार पर प्रतिबंधित अवकाश (Restricted Holiday) दे सकते हैं।

Rules for Private & CBSE Schools

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), ICSE और अंतरराष्ट्रीय बोर्ड से संबद्ध अधिकांश Private स्कूलों में रक्षाबंधन के अवसर पर छुट्टी की घोषणा की गई है। हालांकि, कुछ Private स्कूल अपने वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार आधा दिन (Half-day) या केवल टीचर्स के लिए कार्यदिवस तय कर सकते हैं।

बारिश के चलते भी कहीं-कहीं हो सकती हैं छुट्टियां

इस समय कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। नेपाल में आई बाढ़ के कारण बिहार के कई जिलों में हाई अलर्ट सरकार द्वारा जारी किया गया हैं। ऐसे में इसके चलते भी जिला प्रशासन छुट्टियों का आदेश दे सकता है। हालांकि, यह पूरी तरह से जिला प्रशासन के ऊपर होता है। IMD की ओर से कई राज्यों में बारिश की आशंका जताई जा रही है।

पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने बच्चों के स्कूल द्वारा भेजे गए ऑफिशियल मैसेज, सर्कुलर और व्हाट्सएप ग्रुप की नोटिफिकेशन की जांच अवश्य करें। 

यहां भी पढ़े: HTET November 2026: हरियाणा टीईटी 21 और 22 नवंबर को होंगे एग्जाम, bseh.org.in पर चेक करें शेड्यूल

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 27, 2026, 19:05 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News