राजस्थान का ‘मिनी शिमला’ कहलाती है यह जगह, जानें यहां

Last Updated: Aug 27, 2026, 18:14 IST

भारत का राजस्थान राज्य अपनी भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है। हालांकि, यहां पर एक जगह ऐसी भी है, जिसे राजस्थान का ‘मिनी शिमला’ भी कहा जाता है। इस लेख में हम इस बारे में बारे में विस्तार से जानेंगे। 

राजस्थान का मिनी शिमला
राजस्थान का मिनी शिमला

राजस्थान राज्य को अपने यहां की भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है। यहां हर साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ती है और इस दौरान हमें यहां के गर्मी के कई वायरल वीडियो भी देखने को मिलते हैं। हालांकि, भारत की तपती इस धरती पर एक जगह ऐसी भी है, जिसे राजस्थान का ‘मिनी शिमला’ भी कहा जाता है। यह जगह अपने यहां के ठंडे वातावरण के लिए जानी जाती है। कौन-सी है यह जगह, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

राजस्थान का ‘मिनी शिमला’ कौन-सा है

राजस्थान का माउंट आबूही वह प्रसिद्ध स्थान है, जिसे "राजस्थान का शिमला" या "राजस्थान का मिनी शिमला" भी कहा जाता है। यह जगह सिरोही जिले में स्थित राजस्थान का एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल है। भीषण गर्मी के लिए मशहूर राजस्थान में यह जगह शिमला जैसी ठंडक, हरियाली और धुंध भरी पहाड़ियां से भरा हुआ है। 

कितनी ऊंचाई पर है माउंट आबू

माउंट आबू समुद्र तल से करीब 1,220 मीटर की ऊंचाई पर अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित है। जब गर्मियों में पूरा राजस्थान 40 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री सेल्सियस के तापमान में तप रहा होता है, तब माउंट आबू का तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। वहीं, सर्दियों में यहां का तापमान शून्य या इससे भी नीचे चला जाता है और बर्फ जमने जैसी स्थिति हो जाती है।

गुरु शिखर है सबसे ऊंची चोटी

माउंट आबू में स्थित गुरु शिखर, जो कि1,722 मीटर ऊंची है, राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरी अरावली पर्वत श्रृंखला और मध्य भारत की सबसे ऊंची चोटी भी है। यहां से आसपास की हरी-भरी पहाड़ियों का दृश्य शिमला की घाटियों जैसा ही दिखाई देता है।

नक्खी झील है आकर्षण का केंद्र

जिस प्रकार शिमला में मॉल रोड और प्राकृतिक झीलें आकर्षण का केंद्र रहती हैं, वैसे ही माउंट आबू के केंद्र में स्थित नक्खी झील पर्यटकों का मुख्य आकर्षण कही जाती है। यह भारत की एकमात्र ऐसी कृत्रिम झील है, जो इतनी ऊंचाई पर स्थित है। 

अंग्रेजों की रही है गर्मी की राजधानी

अंग्रेजों के समय में जब भीषण गर्मी पड़ती थी, तब ब्रिटिश अधिकारी राहत पाने के लिए माउंट आबू चले आते थे। उन्होंने इसे राजपूताना एजेंसी का ग्रीष्मकालीन मुख्यालय बनाया था।

माउंट आबू के प्रमुख स्थल

माउंट आबू में 11वीं से 13वीं शताब्दी के बीच बने सफेद संगमरमर की बारीक नक्काशी वाले विश्व प्रसिद्ध जैन मंदिर हैं। वहीं, यहां अरावली की पहाड़ियों के पीछे डूबते सूरज का शानदार नजारा पर्यटकों को आकर्षित करता है। इसके अलावा अचलगढ़ का किला भी प्रमुख स्थलों में गिना जाता है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 27, 2026, 18:14 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News