HTET November 2026: हरियाणा टीईटी 21 और 22 नवंबर को हो सकते है एग्जाम, bseh.org.in से चेक करें PRT, TGT और PGT का शेड्यूल

Last Updated: Aug 27, 2026, 17:33 IST

HTET November 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा HTET 2026 एग्जाम की एक्सपेक्टेड डेट्स की जानकारी लेने के लिए छात्र यहां पढ़े। 

HTET November 2026: हरियाणा टीईटी 21 और 22 नवंबर को हो सकते है एग्जाम, bseh.org.in से चेक करें PRT, TGT और PGT का शेड्यूल
HTET November 2026: हरियाणा टीईटी 21 और 22 नवंबर को हो सकते है एग्जाम, bseh.org.in से चेक करें PRT, TGT और PGT का शेड्यूल

Haryana TET November 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी द्वारा राज्य में प्राथमिक (PRT), प्रशिक्षित स्नातक (TGT) और स्नातकोत्तर (PGT) टीचर्स की एलिजिबिलिटी तय करने वाला हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET November 2026) के एग्जाम की तैयारी शुरू कर सकते हैं।

HTET 2026 Update: विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, HTET 2026 के एग्जाम 21 और 22 नवंबर 2026 को आयोजित किए जा सकते हैं। हालांकि, छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि BSEH के ऑफिशियल पोर्टल bseh.org.in पर नवंबर सेशन में होने वाले इस एग्जाम से जुड़ी कोई डिटेल्ड नोटिफिकेशन, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन डेट्स और फाइल एग्जाम शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है।

HTET November 2026 से जुड़ी मुख्य एक्सपेक्टेड डिटेल्स 

हरियाणा टीईटी 2026 से जुड़ी एक्सपेक्टेड  और मुख्य डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट 

डिटेल्स 

एग्जाम का नाम 

हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET 2026)

आयोजक संस्था 

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH), भिवानी

एग्जाम सेशन 

नवंबर 2026

एक्सपेक्टेड एग्जाम डेट्स 

21 और 22 नवंबर 2026

एग्जाम लेवल 

Level-1 (PRT)

Level-2 (TGT) 

Level-3 (PGT)

एग्जाम मोड 

ऑफ-लाइन (OMR शीट आधारित)

रजिस्ट्रेशन मोड 

ऑनलाइन (Online)

ऑफिशियल वेबसाइट्स 

bseh.org.in
htet.eapplynow.com

HTET 2026: OMR शीट और एग्जाम पैटर्न में एक्सपेक्टेड बड़े बदलाव

HTET एग्जाम 2026 को अधिक ट्रांसपेरेंट और सुरक्षित बनाने के लिए बोर्ड ने कुछ बड़े बदलावों पर भी विचार कर रहा है:

  • दो OMR शीट (कार्बन कॉपी सिस्टम): रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार छात्रों को दो OMR शीट दी जा सकती हैं। इसमें से दूसरी शीट 'कार्बन कॉपी' के रूप में होगी, जिसे छात्र एग्जाम खत्म होने के बाद अपने साथ घर ले जा सकेंगे। इससे वे बाद में जारी होने वाली आंसर-की से अपने आंसरों का मिलान कर सकेंगे।

  • 5वां ऑप्शन (NOTA / प्रयास न करने का विकल्प): ओएमआर में पारंपरिक 4 ऑप्शन यानी A, B, C, D आदि के साथ 5वां ऑप्शन जोड़ने की भी योजना है। यदि कोई छात्र किसी क्वश्न का आंसर नहीं देना चाहता है, तो उसे 5वां गोला भरना जरूरी हो सकता है, जिससे खाली ओएमआर छोड़ने की गुंजाइश खत्म हो सके।

नोटिफिकेशन की स्थिति (Notification Status)

फिलहाल, BSEH के पोर्टल पर जुलाई 2026 एग्जाम से जुड़े लिंक और डिटेल्स प्रदर्शित हो रहे हैं। बोर्ड बहुत जल्द नवंबर सेशन के लिए भी डिटेल्ड नोटिस जारी कर देगा, जिसमें रजिस्ट्रेशन फॉर्म, फीस डिटेल्ड और एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया की पूरी जानकारी शामिल होगी। 

छात्र नवंबर सेशन में होने वाले एग्जाम से जुड़ी जानकारी की अपडेट्स लेने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट से ही पाएं। साथ ही, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।  

यहां भी पढ़े: DU Admissions 2026: PGDAV और साउथ कैंपस के कॉलेजों में हिंदी और संस्कृत ऑनर्स में 50% से अधिक सीटें खाली, देखें लेटेस्ट अपडेट्स

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 27, 2026, 17:33 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News