UPTET 2026 Qualifying Marks: यूपी टीईटी कैटेगरी-वाइज पासिंग मार्क्स देखें यहां
UPTET 2026 Qualifying Marks: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 26 अगस्त 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूूपी टीईटी परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। रिजल्ट के साथ उम्मीदवार कैटेगरी वाइज क्वालीफाइंग मार्क्स भी चेक कर सकते हैं।
UPTET 2026 Qualifying Marks: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 26 अगस्त 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर यूूपी टीईटी परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 02 जुलाई, 03 जुलाई और 04 जुलाई 2026 को राज्य के 75 जिलों में आयोजित की गई थी। यूूपी टीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपीईएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर यूपी टीईटी क्वालीफाइंग मार्क्स भी देख सकते हैं।
यूपी टीईटी प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 तक) परीक्षा में कुल 713648 में से (80.07 प्रतिशत) 571435 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8 तक) परीक्षा में कुल 1057021 में से (71.85 प्रतिशत) यानि 759513 कैंडिडेट परीक्षा क्वालिफाई कर पाए हैं।
UPTET 2026 Qualifying Marks
यूपीईएसएससी ने UPTET परीक्षा 2026 को पास करने के लिए न्यूनतम अर्हक अंक निर्धारित किए हैं। चूंकि UPTET एक पात्रता परीक्षा है, इसलिए अर्हक प्रतिशत अंक पेपर 1 (प्राथमिक) और पेपर 2 (उच्च प्राथमिक) दोनों के लिए समान रहते हैं। नीचे श्रेणी-वार अर्हक प्रतिशत अंक दिए गए हैं।
| कैटेगरी | न्यूनतम पासिंग प्रतिशत | 150 में से पासिंग मार्क्स |
| जनरल | 60 प्रतिशत | 90 अंक |
| ओबीसी, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी | 55 प्रतिशत | 82 से 83 अंक |
| ईडब्ल्य़ूएस | 55 प्रतिशत | 82 अंक |
UPTETCut off 2026 को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स
यूपीईएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी टीईटी परीक्षा की कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट 2026 जारी कर दी है। यूपी टीईटी परीक्षा कट-ऑफ कई फैक्टर्स के आधार पर आधारित है। नीचे कुछ फैक्टर्स के बारे में विस्तार से बताया गया है।
परीक्षा का डिफिकल्टी लेवल - यूपी टीईटी परीक्षा कट-ऑफ लिस्ट परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल पर निर्भर करती है। प्रश्न पत्र जितना कठिन होगा, कट-ऑफ उतनी ही कम होगी, और प्रश्न पत्र जितना आसान होगा, कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या - अगर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है, तो इसका मतलब होगा कि कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी और उम्मीदवारों की संख्या कम होने से कट-ऑफ भी कम होगी।
रिक्तियों की संख्या - रिक्तियों की संख्या हमेशा कट-ऑफ लिस्ट को प्रभावित करती है। रिक्तियों की संख्या कम होने से कट-ऑफ हाई जाती है और रिक्तियों की संख्या ज्यादा होने से कट-ऑफ कम हो जाती है।
उम्मीदवारों का एग्जाम में प्रदर्शन - उम्मीदवारों का ओवरऑल प्रदर्शन भी कट-ऑफ अंकों को प्रभावित करता है। यदि बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो कट-ऑफ अंक भी अधिक होंगे।
UPTET Cut off Marks 2026 कैसे चेक करें?
यूपी टीईटी परीक्षा 2026 के कट-ऑफ मार्क्स चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए 'UPTET 2026 Result' या 'Scorecard' के लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्मतिथि दर्ज करें।
-
सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-
आपका रिजल्ट और विषयवार मार्क्स स्क्रीन पर आ जाएंगे।
UPTET Exam 2026 क्या है?
यूूपी टीईटी परीक्षा टीचर को पात्रता को निर्धारित करने की परीक्षा है। इस परीक्षा को पास करने से उम्मीदवार यूपी के सरकारी स्कूल में पढ़ाने के लिए पढ़ा सकते हैं। यह परीक्षा प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) के स्तर पर आयोजित की जाती है।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.