Rajasthan SET Admit Card 2026: राजस्थान सेट एडमिट कार्ड Direct Link
Rajasthan SET Admit Card 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी।
Rajasthan SET Admit Card 2026: कोटा यूनिवर्सिटी (UOK), कोटा ने राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) 2026 का एडमिट कार्ड 7 सितंबर 2026 को जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान SET 2026 के लिए नोटिफिकेशन 12 जून को जारी हुआ था और आवेदन प्रक्रिया 14 जून से 31 जुलाई 2026 तक चली थी। परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
Rajasthan SET Admit Card 2026 Download Link
University of Kota की आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान सेट 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड लिंक उपलब्ध है। उम्मीदवार Recruitment Portal या SSO ID के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, हमने नीचे दिए गए लेख में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक दिया है।
| Rajasthan SET 2026 Admit Card Download Link-1 | |
| Rajasthan SET 2026 Admit Card Download Link-2 |
राजस्थान SET एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए दो तरीकों में से किसी एक से अपना राजस्थान SET-2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
भर्ती पोर्टल से SET एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
-
सबसे पहले राजस्थान भर्ती पोर्टल की वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर “Admit Card” विकल्प पर क्लिक करें।
-
SET-2026 Recruitment के सामने दिए गए “Get Admit Card” विकल्प पर क्लिक करें।
-
अब Exam Type में “Pre” चुनें।
-
अपना Application Number, Date of Birth (DOB) और Captcha Code दर्ज करें।
-
“Get Admit Card” पर क्लिक करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
SSO ID से सेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
-
सबसे पहले अपनी Rajasthan SSO ID से लॉगिन करें।
-
लॉगिन करने के बाद “Recruitment Portal” विकल्प पर क्लिक करें।
-
अब “Get Admit Card” विकल्प चुनें।
-
स्क्रीन पर उन सभी भर्तियों की सूची दिखाई देगी, जिनके लिए आपने आवेदन किया है।
-
सूची में SET-2026 Recruitment चुनें।
-
अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए इसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।
Rajasthan SET Exam 2026 कब होगा?
राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) 2026 का आयोजन 13 सितंबर 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र, समय और अन्य जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
-
परीक्षा तिथि: 13 सितंबर 2026, रविवार
-
परीक्षा का समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
-
परीक्षा शिफ्ट: एक ही शिफ्ट में परीक्षा आयोजित होगी।
-
रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
-
गेट बंद होने का समय: सुबह 10:30 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
-
कुल परीक्षा अवधि: 3 घंटे, यानी 180 मिनट होगी। परीक्षा लगातार आयोजित की जाएगी।
Rajasthan SET 2026 परीक्षा पैटर्न
राजस्थान SET 2026 परीक्षा में दो पेपर (पेपर-I और पेपर-II) होंगे और दोनों में ऑब्जेक्टिव टाइप MCQ पूछे जाएंगे। पेपर-I में 50 प्रश्न 100 अंक के होंगे, जबकि पेपर-II में 100 प्रश्न 200 अंक के होंगे। दोनों पेपरों के लिए कुल 3 घंटे (180 मिनट) का समय मिलेगा और इनके बीच कोई ब्रेक नहीं होगा। पेपर-I में Teaching and Research Aptitude, रीजनिंग, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, डायवर्जेंट थिंकिंग और General Awareness से जुड़े प्रश्न होंगे, जबकि पेपर-II उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होगा।
प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा, जबकि भाषा विषय का पेपर संबंधित भाषा में होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। अनुत्तरित प्रश्न पर भी अंक नहीं मिलेंगे। यदि किसी प्रश्न में गलती या एक से अधिक सही उत्तर पाए जाते हैं, तो नियमों के अनुसार उस प्रश्न का उत्तर देने वाले उम्मीदवारों को अंक दिए जाएंगे।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.