NTR Bharosa Pension Scheme: 4,000 से 15,000 तक पेंशन पाने का मौका, 7 सितंबर से नए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें Steps

Last Updated: Sep 7, 2026, 14:33 IST

How to Apply for NTR Bharosa Pension: आंध्र प्रदेश सरकार ने 7 सितंबर से एनटीआर भरोसा योजना के तहत नई पेंशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत पात्र वृद्धों, विधवाओं और दिव्यांगों को करीब 4,000 से लेकर 15,000 तक की मासिक आर्थिक सहायता दी जाएगी। छात्र इस योजना के लिए अप्लाई करने के लिए यहां से जानें। 

NTR Bharosa Pension Scheme: 4,000 से 15,000 तक पेंशन पाने का मौका, 7 सितंबर से नए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें Steps
NTR Bharosa Pension Scheme: 4,000 से 15,000 तक पेंशन पाने का मौका, 7 सितंबर से नए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें Steps

NTR Bharosa Scheme 2026: आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य के जरूरतमंद, वृद्धों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित NTR Bharosa Scheme के अंदर नए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। राज्य सरकार ने इस योजना के लिए आज यानी 7 सितंबर से नए योग्य लोगों के रजिस्ट्रेशन को स्वीकार करने का निर्णय लिया गया है। सरकार द्वारा ये प्रक्रिया 7 से 16 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। 

यह कदम उन सभी एलिजिबल नागरिकों के लिए एक बड़ा अवसर है, जो अब तक किसी कारण की वजह से इस पेंशन योजना के लाभ को नहीं उठा पा रहे थे। राज्य भर में स्थित स्वर्ण ग्रामम और स्वर्ण वार्ड सेंटप पर इस रजिस्ट्रेशन को स्वीकार किए जाएंगे। साथ ही, सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और ई-केवाईसी से लेकर फील्ड लेवल पर वेरिफिकेशन और फाइनल डेट तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के लिए एक शेड्यूल जारी किया है।

साथ ही, प्रतियोगी एग्जाम की तैयारी कर रहे लाखों से अधिक छात्रों और General Knowledge के छात्रों के लिए यह योजना सरकारी कल्याणकारी नीतियों के दृष्टिकोण से एक बेहद महत्वपूर्ण सब्जेक्ट माना जाएगा। यह योजना एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए कैसे इंपॉर्टेंट है ये जानने के लिए छात्र यहां से पढ़ें।   

योजना की प्रमुख विशेषताएं और स्थिति

एनटीआर भरोसा योजना आंध्र प्रदेश सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं में से एक है। इसके अंदर राज्य के अलग-अलग कैटेगरी को हर महीने वित्तीय सहायता यानी पेंशन प्रदान की जाती है।

  • रजिस्ट्रेशन की डेट: इस योजना का हिस्सा बनने के लिए सभी को 7 सितंबर से 16 सितंबर तक Swarna Gramam और Swarna Ward सेंटर पर रजिस्ट्रेशन को स्वीकार किए जाएंगे।
  • वेरिफिकेशन अवधि: 17 से 21 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन की प्रारंभिक वेरिफिकेशन की जाएगी। साथ ही, इस वेरिफिकेशन के बाद यानी 22 से 24 सितंबर तक भौतिक व विभागीय वेरिफिकेशन किया जाएगा।
  • एक्सेप्टेंस डेट: सभी लोगों को 25 और 26 सितंबर तक सरकारी प्रक्रिया को पूरी करके एलिजिबिलिटी लाभार्थियों को स्टेप्स के अनुसार पेंशन दी जाएगी।
  • वर्तमान कवरेज: वर्तमान में आंध्र प्रदेश में लगभग 61.92 लाख लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, जिस पर सरकार प्रतिमाह लगभग 2,694 करोड़ की पेंशन खर्च करती है।

NTR Bharosa Scheme Important Certificates: 

इस पेंशन को हासिल करने वाले लोगों को आधार कार्ड, चावल कार्ड या आय प्रमाण पत्र और कैटेगरी-विशिष्ट डॉक्यूमेंट्स के साथ निर्धारित प्रपत्र जमा करने होंगे। इनमें अलग-अलग लोगों को अलग-अलग तरह की पेंशन दी जाएगी। 

1. विधवा पेंशन - विधवा पेंशन प्राप्त करने के लिए महिलाओं को अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाना होगा। 

2. विकलांग व्यक्तियों के लिए पेंशन - विकलांग व्यक्तियों के लिए कम से कम 40% मानक विकलांगता दर्शाने वाला SADAREM प्रमाण पत्र दिखाना होगा। 

3. हथकरघा श्रमिकों, मछुआरों, डप्पू कलाकारों, मोचियों, ताड़ी निकालने वालों और ट्रांसजेंडरों के लिए संबंधित विभागीय प्रमाण पत्र को दिखाना होगा। 

अलग-अलग कैटेगरी के अंदर दी जाने वाली Pension Structure Table

एनटीआर भरोसा योजना के अंदप अलग-अलग लाभार्थी कैटेगरी के आधार पर निर्धारित मासिक पेंशन राशि की डिटेल्स जानने के लिए यहां देखें। 

पेंशन की कैटेगरी 

सहायता राशि (प्रति माह)

ग्रुप्स 

वृद्धावस्था व विधवा पेंशन 

4,000

60 साल से अधिक आयु के वृद्ध, विधवाएं, एकल महिलाएं, बुनकर, मछुआरे, ताड़ी निकालने वाले आदि।

दिव्यांगता पेंशन 

6,000

40% या उससे अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्ति और बहु-विकलांगता वाले मरीज।

गंभीर बीमारी व पूर्ण दिव्यांगता

10,000

पूर्ण रूप से असमर्थ/दिव्यांग व्यक्ति या किडनी (CKDU), लिवर, हार्ट ट्रांसप्लांट जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीज।

बेडरिडन मरीज 

15,000

पूरी तरह से बिस्तर पर पड़े या गंभीर शारीरिक स्थिति वाले मरीज।

NTR Bharosa Scheme 2026 के लिए Eligibility Criteria

एनटीआर भरोसा योजना के अंदर रजिस्ट्रेशन करने के लिए इन निम्नलिखित मुख्यएलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना जरूरी है:

  1. मूल निवासी: इस योजना में रजिस्टर करने वाले व्यक्ति को आंध्र प्रदेश का स्थाई निवासी होना जरूरी है।
  2. आर्थिक स्थिति: आवेदक बीपीएल (BPL) या कम आय वाले परिवार से संबंध रखता हो और उसके पास वैध राइस कार्ड (Rice Card) या आय प्रमाण पत्र उपलब्ध हो।
  3. आयु सीमा: वृद्धावस्था पेंशन के लिए न्यूनतम आयु 60 साल की होनी चाहिए। साथ ही, अन्य कैटेगरी जैसे विधवा या दिव्यांगता पेंशन में कैटेगरी-विशेष के नियमों को लागू किया जाता है। 
  4. Specific Certificate
    • विधवा पेंशन: पति के मृत्यु का प्रमाण पत्र जरूरी। 
    • दिव्यांग पेंशन: न्यूनतम 40% दिव्यांगता दर्शाने वाला सडारम (SADAREM) प्रमाण सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
    • व्यावसायिक कैटेगरी: बुनकर, मछुआरे, ताड़ी निकालने वाले आदि के लिए संबंधित विभाग का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

How to Apply for NTR Bharosa Pension 

NTR Bharosa Pension, इस योजना का लाभ उठाने के लिए सभी लोग नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने रजिस्ट्रेशन को पक्का कर सकते हैं। 

  1. निकटतम सेंटर पर जाएं: इस योजना का लाभ उठाने के लिए लोगों को अपने पास के ग्राम सचिवालय (Swarna Gramam) या वार्ड सचिवालय (Swarna Ward) सेंटर पर विजिट करना होगा। 
  2. रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त करें: सभी लोग सेंटर्स से एनटीआर भरोसा पेंशन योजना का निर्धारित नया एप्लीकेशन फॉर्म को प्राप्त कर लें।
  3. डिटेल्स भरें: फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, आधार संख्या, बैंक खाता डिटेल्स और मोबाइल नंबर को ध्यान से फिल भरें।
  4. डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें: एप्लीकेशन फॉर्म के साथ आधार कार्ड, राइस कार्ड, बैंक पासबुक और संबंधित कैटेगरी के प्रमाण पत्र जैसे सडारम या मृत्यु प्रमाण पत्र आदि की फोटो कॉपियों को लगाएं।
  5. ई-केवाईसी और सबमिशन: सेंटर पर आधार आधारित बायोमेट्रिक या e-KYC वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरी करें। फिर, फॉर्म को जमा करें।
  6. फील्ड वेरिफिकेशन: जमा किए गए आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा भौतिक व विभागीय सत्यापन (Field Verification) किया जाएगा, जिसके बाद पात्र आवेदकों को पेंशन की मंजूरी दी जाएगी।

GK Fact and Exams के लिए महत्वपूर्ण हाइलाइट्स 

जो छात्र प्रतियोगी एग्जाम जैसे UPSC, State PSC, SSC, Banking आदि के दृष्टिकोण से ध्यान रखने योग्य प्रमुख तथ्य को यहां से जानें। 

  • योजना का नाम: एनटीआर भरोसा पेंशन योजना (NTR Bharosa Pension Scheme)।
  • संबंधित राज्य: आंध्र प्रदेश।
  • संचालन संस्था: सोसाइटी फॉर एलिमिनेशन ऑफ रूरल पॉवर्टी (SERP) व ग्राम/वार्ड सचिवालय विभाग।

यहां भी पढ़े: किस राज्य में अब डॉक्टरों के Dr. की तरह 'Tr' लिखेंगे टीचर्स, देखें ऑफिशियल नोटिस

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 7, 2026, 14:33 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News