Rajasthan SET Admit Card 2026: कब आएगा राजस्थान सेट एडमिट कार्ड? देखें एग्जाम टाइमिंग और डेट

Last Updated: Sep 4, 2026, 16:17 IST

Rajasthan SET Admit Card 2026 Out Soon: कोटा विश्वविद्यालय द्वारा Rajasthan SET 2026 एग्जाम का एडमिट कार्ड ऑफिशियल SSO पोर्टल और वेबसाइट uok.ac.in पर जल्द जारी कर दिया जाएगा। 13 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले इस एग्जाम के लिए छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan SET Admit Card 2026 Out
Rajasthan SET Admit Card 2026 Out

Rajasthan SET Admit Card 2026: राजस्थान के सरकारी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर पोस्ट की एलिजिबिलिटी के लिए आयोजित होने वाले राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2026 (Rajasthan SET 2026) की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए कोटा विश्वविद्यालय (University of Kota - UOK) द्वारा एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट तथा राजस्थान SSO पोर्टल पर जल्द जारी किए जाएंगे। 

पहले जारी हुई डेट्स में रिवाइज्ड डेट्स के बाद, एग्जाम का आयोजन राज्य भर के अलग-अलग निर्धारित सेंटर्स पर 13 सितंबर 2026 को ऑफलाइन (OMR-आधारित) मोड में आयोजिकत किए जाएंगे। 

राजस्थान SET 2026 एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि या Single Sign-On (SSO ID) पोर्टल के माध्यम से एडमिट कार्ड को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan SET Exam 2026: एग्जाम और एडमिट कार्ड की मुख्य डिटेल्स 

Rajasthan SET 2026 एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र एग्जाम डेट्स, एडमिट कार्ड डेट और डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट 

डिटेल्स 

एग्जाम आयोजक विश्वविद्यालय

कोटा विश्वविद्यालय (University of Kota - UOK)

एग्जाम का नाम

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (Rajasthan SET 2026)

एग्जाम डेट 

13 सितंबर 2026 (रविवार)

एग्जाम का टाइम 

सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक (3 घंटे लगातार)

एग्जाम मोड 

ऑफलाइन (Pen-Paper & OMR Sheet Based)

Rajasthan SET इंटिमेशन स्लिप (एक्सपेक्टेड)

3 से 5 सितंबर 2026

Rajasthan SET एडमिट कार्ड जारी होने की डेट (एक्सपेक्टेड)

5 से 7 सितंबर 2026 

एडमिट कार्ड जारी होने का मोड

ऑनलाइन (SSO Portal / UOK Official Website)

डाउनलोड हेतु क्रेडेंशियल्स

Application No. & Date of Birth या SSOID Login

ऑफिशियल वेबसाइट्स

uok.ac.in / sso.rajasthan.gov.in

एडमिट कार्ड जारी होने में देरी क्यों हुई और विश्वविद्यालय प्रशासन क्या कर रहा है? 

राजस्थान SET 2026 एग्जाम के टाइम-टेबल को लेकर हाल ही में प्रशासनिक लेवल पर कुछ बदलाव किए गए थे:

  1. एग्जाम डेट्स में बदलाव: पहले एग्जाम का आयोजन सितंबर के पहले सप्ताह में किया जा रहा था, लेकिन Exam Centres के अलॉटमेंट, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सुरक्षा के कारण विश्वविद्यालय ने 31 जुलाई को नोटिस जारी करके एग्जाम डेट 13 सितंबर 2026 को रख दी है। 
  2. SSO पोर्टल इंटीग्रेशन (SSO Integration): एग्जाम में पारदर्शिता और छात्रों की पहचान के त्वरित वेरिफिकेशन के लिए इस बार एडमिट कार्ड को राजस्थान सरकार के SSO ID (Single Sign-On) सिस्टम से सीधे जोड़ा गया है, ताकि छात्र एक क्लिक में बिना किसी सर्वर एरर के अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकें।
  3. ओएमआर गाइडलाइंस और सुरक्षा इंतज़ाम: परीक्षा में किसी भी तरह के अनुचित साधनों के उपयोग को रोकने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। अभ्यर्थियों को OMR उत्तर पुस्तिका भरते समय विशेष सावधानी बरतने के लिए विस्तृत गाइडलाइंस एडमिट कार्ड के साथ अटैच की जा रही हैं।

Rajasthan SET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

Rajasthan SET एग्जाम में शामिल हुए छात्र अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट uok.ac.in  या sso.rajasthan.gov.in  पर जाएं।
  2. यदि आप SSO पोर्टल के माध्यम से जा रहे हैं, तो अपनी SSO ID, Password और Captcha फिल करके लॉगिन करें।
  3. लॉगिन के बाद ‘Recruitment Portal’ ऐप पर क्लिक करें।
  4. होमपेज पर दिए गए ‘Get Admit Card’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  5. ‘State Eligibility Test (SET) 2026’ के सामने दिए गए ‘Get Admit Card’ लिंक को सेलेक्ट करें।
  6. फिर, स्क्रिन पर मौजूद एडमिट कार्ड में डिटेल्स को चेक करें। 
  7. चेक करने के बाद इसे डाउनलोड कर लें। 

यहां भी पढ़े: शिक्षा आयोग Big Update! यूपीईएसएससी ने पोर्टल से हटाया UPTET रिजल्ट 2026, क्या दोबारा आ सकता है Result?

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 4, 2026, 16:17 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News