UPSC CDS-II Admit Card 2026 जारी, यहां दिए लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

Last Updated: Sep 4, 2026, 13:19 IST

UPSC CDS 2 Admit Card 2026 Download: यूपीएससी ने सीडीएस 2 एग्जाम का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया हैं। छात्र 3 सितंबर 2026 को होने वाले इस एग्जाम से पहले एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें। 

UPSC CDS-II Admit Card 2026 जारी, यहां दिए लिंक से तुरंत करें डाउनलोड
UPSC CDS-II Admit Card 2026 जारी, यहां दिए लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

CDS II Hall Ticket 2026 Released upsc.gov.in: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जाम II (Combined Defence Services Examination - CDS II 2026) के लिए ई-एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिए है। भारतीय सेना (IMA), नौसेना (INA), वायु सेना (AFA) और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) में कुल 451 पोस्ट पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र अब एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी एग्जाम शेड्यूल के अनुसार CDS 2 2026 के एग्जाम 13 सितंबर 2026 (रविवार) को देशभर के अलग-अलग एग्जाम सेंटर पर ऑफलाइन यानी पेन और पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा। 

UPSC CDS II Exam 2026: एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़ी मुख्य जानकारी

छात्र UPSC CDS II Exam 2026 के एडमिट कार्ड और एग्जाम डेट्स से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट 

डिटेल्स

एग्जाम आयोजक निकाय

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)

एग्जाम का नाम

Combined Defence Services Examination (II), 2026

कुल वैकेंसी 

451 पोस्ट (IMA, INA, AFA, OTA)

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट

3 सितंबर 2026

CDS 2 एग्जाम डेट 

13 सितंबर 2026 (रविवार)

एग्जाम मोड

ऑफलाइन (OMR Sheet)

डाउनलोड क्रेडेंशियल्स

Registration ID या Roll Number और जन्म तिथि (DOB)

ऑफिशियल वेबसाइट

upsc.gov.in

UPSC CDS 2 Exam Shift Timings 2026

13 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाला UPSC CDS 2 का लिखित एग्जाम छात्रों के लिए तीन अलग-अलग शिफ्ट्स में करवाया जाएगा। 

  • पहली शिफ्ट (English): सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट (General Knowledge): दोपहर 12:30 बजे से 02:30 बजे तक
  • तीसरी शिफ्ट (Elementary Mathematics): शाम 04:00 बजे से 06:00 बजे तक

OTA के छात्रों के लिए केवल अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान का पेपर होगा।

UPSC CDS-II Admit Card 2026 Direct Link Here

छात्र UPSC CDS-II Admit Card 2026 को आसानी से डाउनलोड करने के लिए सभी छात्र नीचे दिए गए इस डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

UPSC CDS-II Admit Card 2026 Direct Link

यहां क्लिक करें

UPSC CDS II Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

UPSC CDS II एग्जाम के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर ‘What's New’ सेक्शन में जाएं या ‘e - Admit Card: Combined Defence Services Examination (II), 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
  3. एग्जाम के जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़कर ही नीचे दिए गए Yes बटन पर क्लिक करें। 
  4. अब आपके सामने दो विकल्प दिखेंगे: By Registration ID अथवा By Roll Number।
  5. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) फिल करें।
  6. स्क्रीन पर दिख रहा 'Captcha Code' भरें और Submit पर क्लिक करें।
  7. आपका CDS 2 Admit Card 2026 स्क्रीन पर आ जाएगा। 
  8. इसे डाउनलोड करके 2-3 प्रिंटआउट निकाल लें।

एग्जाम के दिन के लिए जरूरी और गाइडलाइंस (Important Guidelines for Students)

  • ओरिजनल पहचान पत्र: एडमिट कार्ड के साथ अपना ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, या ड्राइविंग लाइसेंस आदि को साथ ले जाना सभी छात्रों के लिए जरूरी है, जिसका नंबर आपने आवेदन फॉर्म में भरा था।

  • पासपोर्ट साइज फोटो: यदि आपके एडमिट कार्ड पर आपकी तस्वीर साफ नहीं लग रही है, तो अपने साथ कम से कम 2 हालिया पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ भी जरूर लेकर जाएं।

  • टाइम का रखें ध्यान: यूपीएससी के नए नियमों के अनुसार एग्जाम सेंटर का एंट्री गेट एग्जाम शुरू होने से ठीक 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। इसलिए सुबह की शिफ्ट के लिए 08:30 बजे से पहले सेंटर पर रिपोर्ट करें।

  • ब्लैक बॉलपॉइंट पेन (Black Ballpoint Pen): OMR आंसर-शीट फिल और उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर करने के लिए केवल काले बॉलपॉइंट पेन का ही इस्तेमाल करें। अन्य किसी रंग के पेन का प्रयोग करने पर उत्तर पुस्तिका रद्द हो सकती है। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 4, 2026, 13:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News