UP Special TET Notification 2026: यूपी स्पेशल शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन, 5 सितंबर से होंगे OTR रजिस्ट्रेशन

Last Updated: Sep 4, 2026, 13:13 IST

UP Special TET 2026: यूपीईएसएससी ने विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (Special TET), 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत OTR रजिस्ट्रेशन 5 सितंबर को शुरू किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन सहित अन्य डिटेल्स आगे लेख में देख सकते हैं। 

UP Special TET Notification 2026: यूपी स्पेशल शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन
UP Special TET Notification 2026: यूपी स्पेशल शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन

UP Special TET 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 3 सितंबर को स्पेशल टीईटी 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तहत प्राथमिक स्तर ( कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, सहायक अधयापक तथा विशेष शिक्षक (CWSN) के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। 

आयोग की ओर से OTR रजिस्ट्रेशन 5 सितंबर से शुरू किए जाएंगे। अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

UP Special TET 2026 Notification: नोटिफिकेशन पीडीएफ 

विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत स्पेशल टीईटी परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन 3 सितंबर को जारी किया है। जिसके तहत वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 5 सितंबर को शुरू होने जा रही है। सभी उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा, उसके बाद ही आवेदन स्वीकार किया जा सकेगा। आवेदन शुल्क, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य डिटेल्स के लिए नोटिफिकेशन देखने की सलाह। आपकी सुविधा को आसान बनाने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहां उपलब्ध करा दिया गया है। 

यूपी स्पेशल टीईटी 2026 नोटिफिकेशन 

पीडीएफ 

UP Special TET 2026: हाइलाइट्स 

यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा 2026 के लिए उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी अन्य हाइलाइट्स के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल को देख सकते हैं।

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPESSC)

परीक्षा का नाम

विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET 2026)

विज्ञापन संख्या

03/2026

अधिसूचना जारी होने की तिथि

3 सितंबर, 2026

OTR रजिस्ट्रेशन/ऑनलाइन आवेदन की तिथि

5 सितंबर, 2026

ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

4 अक्टूबर, 2026

परीक्षा तिथि

3 नवंबर, 2026

आयु सीमा 

अधिकतम 60 वर्ष 

ऑफिशियल वेबसाइट

uppsc.up.nic.in

UP Special TET 2026: ओटीआर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य 

आयोग ने आवेदन प्रक्रिया में One Time Registration (OTR) को जरूरी किया है। उम्मीदवारों को पहले OTR पूरा करना होगा और इसके बाद ही विशेष टीईटी (Special TET 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। विज्ञापन में OTR की प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है। आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि 5 सितंबर से आवेदन शुरू होने के बाद 4 अक्टूबर तक शुल्क जमा किया जा सकेगा। आवेदन में किसी तरह की त्रुटि होने पर 8 अक्टूबर तक संशोधन का मौका मिलेगा। इसके बाद 3 नवंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

UP Special TET 2026 kya hai: सुप्रीम कोर्ट का आदेश

उत्तर प्रदेश विशेष टीईटी (Special TET 2026) का आयोजन उन हजारों कार्यरत शिक्षकों के लिए अहम है, जिनके सामने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद TET की अनिवार्यता पूरी करने की चुनौती है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि टीईटी इन-सर्विस शिक्षकों की सेवा जारी रखने और पदोन्नति के लिए महत्वपूर्ण पात्रता शर्त है। इसके लिए शिक्षकों को टीईटी हासिल करने के लिए 31 अगस्त 2028 तक का समय भी दिया गया है। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 4, 2026, 13:13 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News