UPTET Result 2026: उम्मीदवार 10 सितंबर तक कराएं प्रत्यावदेन, ऑफिशियल नोटिस जारी
UPTET Result 2026: यूपीईएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर परिणामों के विरुद्ध प्रत्यावदेन के लिए नोटिस जारी किया है। अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों को 10 सितंबर, 2026 से पहले परिणाम के विरुद्ध अपने प्रत्यावेदन जमा करने होंगे।
UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपीटेट आपत्तियों के संबंध में अधिसूचना जारी की है। जिसके अनुसार उम्मीदवारों को 10 सितंबर, तक परिणामों के विरुद्ध प्रत्यावदेन प्रस्तुत करने होंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अधिसूचना में उल्लेखित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
उम्मीदवारों को तय समय सीमा के बाद आपत्तियां दर्ज कराने का मौका नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन upesscprayagraj@gmail.com ईमेल के माध्यम से प्रस्तुतियों जमा करनी होंगी।
UPTET Result 2026: हाइलाइट्स
आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत परिणामों की घोषणा 26 अगस्त को की गई थी। शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद करीब 60,000 से अधिक उम्मीदवारों की OMR शीट रिजेक्ट और नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया से फेल होने की शिकायतें दर्ज की गईं। इसके लिए आयोग द्वारा उम्मीदवारों से आपत्तियां ऑनलाइन ईमेल के माध्यम से मांगी जा रही हैं।
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 26 अगस्त, 2026 |
| प्रत्यावेदन संबंधी नोटिस | 1 सितंबर, 2026 |
| नया अपडेट/नोटिस | 3 सितंबर, 2026 |
| समिति | 5 सदस्यीय समिति |
| प्रत्यावेदन की अंतिम तिथि | 10 सितंबर, 2026 |
| उद्देश्य | UPTET 2026 से संबंधित प्रत्यावेदनों की जांच |
| भेजने का माध्यम | ईमेल |
| ई-मेल | upesscprayagraj@gmail.com |
UPTET Result 2026: आपत्तियां कैसे दर्ज कराएं?
यदि किसी उम्मीदवार को UPTET Result 2026 से संबंधित कोई शिकायत है, तो वह उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के समक्ष अपना प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकता है। आयोग ने उम्मीदवारों से प्राप्त प्रत्यावेदनों की जांच के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है। उम्मीदवार अपना प्रत्यावेदन आयोग कार्यालय में उपस्थित होकर या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेज सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार अपने प्रत्यावेदन upesscprayagraj@gmail.com पर ई-मेल के जरिए भी उपलब्ध करा सकते हैं।
— UPESSC (@upesscprayagraj) September 3, 2026
आयोग ने 3 सितंबर 2026 की सूचना में प्रत्यावेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर, 2026 निर्धारित की है। इसलिए उम्मीदवारों को आगे जारी होने वाले आधिकारिक निर्देशों और नोटिस पर नजर रखनी चाहिए।
यूपीटीईटी समिति क्या काम करेगी?
आयोग द्वारा बनाई गई यह 5 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति उम्मीदवारों की ओर से आए ईमेल के हर तकनीकी और व्यावहारिक पहलू की जांच करेगी। समिति खास तौर पर उन मामलों को देखेगी जहां उम्मीदवारों की OMR शीट रिजेक्ट हुई हैं या नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के कारण उनके अंकों पर असर पड़ा है।
यह समिति सभी पक्षों और सबूतों की जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट आयोग को जमा कराएगी। आयोग ने साफ किया है कि इस कमेटी की जांच रिपोर्ट के निष्कर्षों को ही UPTET-2026 के उम्मीदवारों के इन मामलों में अंतिम फैसला माना जाएगा।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.