UPSC NDA II Admit Card 2026: यूपीएससी NDA II एडमिट कार्ड upsc.gov.in जारी, हॉल टिकट पीडीएफ करें डाउनलोड

Last Updated: Sep 3, 2026, 19:50 IST

UPSC NDA II Admit Card 2026: यूपीएससी ने NDA II का एडमिट कार्ड 2026 जारी किया है। जो उम्मीदवार 13 सितंबर की परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं। वे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से हॉल टिकट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC NDA II Admit Card 2026: यूपीएससी NDA II एडमिट कार्ड upsc.gov.in जारी
UPSC NDA II Admit Card 2026: यूपीएससी NDA II एडमिट कार्ड upsc.gov.in जारी

UPSC NDA II Admit Card 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी NDA II एमडिट कार्ड 3 अगस्त को जारी किया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 मई, 2026 शुरू की गई थी। जिसकी अंतिम तिथि 11 जून, 2026 थी। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य आर्मी, नेवी सहित कुल 394 रिक्त पदों को भरना है। जिसकी परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को होने जा रहा है। उम्मीदवारों का चयन 

संबंधित भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आगे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से हॉल टिकट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPSC NDA II Admit Card 2026: एडमिट कार्ड 

UPSC ने NDA II परीक्षा के एडमिट कार्ड आज 3 सितंबर, 2026 जारी कर दिए हैं। परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड के बिना एंट्री नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट  upsc.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPSC NDA II Admit Card 2026 Download link

उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPSC NDA II एडमिट कार्ड 2026

यहां क्लिक करें

UPSC NDA II Admit Card 2026: हाइलाइट्स 

उम्मीदवार भर्ती परीक्षा 2026 से जुड़ी अन्य हाइलाइट्स नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:

पोस्ट नाम

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) 

आवेदन प्रारंभ तिथि

20 मई 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

11 जून 2026

तरीका

ऑनलाइन

रिक्तियां

394

 

नौकरी का स्थान

ऑल इंडिया 

एडमिट कार्ड

जारी 

ऑफिशियल वेबसाइट

upsc.gov.in

UPSC NDA II Exam Pattern 2026: एग्जाम पैटर्न

NDA 2 2026 चयन प्रक्रिया दो चरणों में होती है — एक लिखित परीक्षा और उसके बाद एसएसबी साक्षात्कार, प्रत्येक चरण 900 अंकों का होता है। लिखित परीक्षा की संरचना इस प्रकार है:

पेपर विषय प्रश्न मार्क्स अवधि
पेपर 1 मैथ्स 120 300 2.5 घंटे
पेपर 2 सामान्य योग्यता परीक्षण (जीएटी) 150 600 2.5 घंटे
कुल     900 5 घंटे

इसमें नेगेटिव मार्किंग है — प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निर्धारित अंकों का एक तिहाई हिस्सा काट लिया जाता है। गणित का प्रश्नपत्र कक्षा 12 के स्तर पर आधारित है, जबकि जीएटी में अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान (भौतिकी, रसायन विज्ञान, सामान्य विज्ञान, इतिहास, भूगोल और समसामयिक विषय) शामिल हैं। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को एसएसबी साक्षात्कार के लिए चुना जाता है।

UPSC NDA II Admit Card 2026: ऑनलाइन एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1 आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 भर्ती अनुभाग पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 UPSC NDA II Admit Card 2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 4 मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। 

स्टेप 5 लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। 

स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 3, 2026, 19:50 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News