SSC JE Vacancy 2026: एसएससी जेई के 1748 पदों पर भर्ती, डायरेक्ट लिंक ssc.gov.in से करें आवेदन

Last Updated: Sep 3, 2026, 17:23 IST

SSC JE Vacancy 2026: एसएससी जेई भर्ती के लिए कुल 1748 रिक्त पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर इंजीनियर और साइंटिफिक असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन 22 सितंबर तक कर सकते हैं। 

SSC JE Vacancy 2026: एसएससी जेई के 1748 पदों पर भर्ती
SSC JE Vacancy 2026: एसएससी जेई के 1748 पदों पर भर्ती

SSC JE Vacancy 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 2 सितंबर से एसएससी जेई ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) और साइंटिफिक असिस्टेंट के कुल 1748 पदों को भरना है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर है। 

चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के लेवल-6 में ग्रुप 'बी' के पद मिलेंगे, जिनका वेतनमान 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक होगा। 

SSC JE Vacancy 2026 Apply Online: आवेदन लिंक 

एसएससी ने ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर 2 सितंबर, 2026 से जेई भर्ती 2026 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 1,748 जेई पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तिथि, 22 सितंबर, 2026 को रात 11 बजे तक आवेदन करना होगा। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आवेदन करें:

एसएससी जेई भर्ती 2026

यहां क्लिक करें

SSC JE Vacancy 2026: हाइलाइट्स 

एसएससी की ओर से जेई भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 2 सितंबर को जारी किया गया है। उम्मीदवार ऑनलािन आवेदन करने की अंतिम तिथि सहित अन्य डिटेल्स नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:

भर्ती संचालन 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 

पोस्ट 

जूनियर इंजीनियर  (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) 

पदों की संख्या 

1748 

नोटिफिकेशन पीडीएफ 

2 सितंबर, 2026 

आवेदन की अंतिम तिथि 

22 सितंबर, 2026

शैक्षणिक योग्यता 

इंजीनियरिंग की डिग्री/डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता 

चयन प्रक्रिया 

टियर 1, टियर 2 और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

ऑफिशियल वेबसाइट 

ssc.gov.in 

शैक्षणिक योग्यता - 

एसएससी जूनियर इंजीनियर पद के लिए, उम्मीदवारों के पास बीई/बीटेक डिग्री या सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना आवश्यक है।

आयु सीमा - आयु सीमा 18 से 30 वर्ष 

SSC JE Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

एसएससी जेई ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, SSC JE Vacancy 2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 OTR रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें। 

स्टेप 4 अब एसएससी जेई आवेदन 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 5 मांगी गई शैक्षणिक योग्यता भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 

स्टेप 6 आवेदन शुल्क का भुगतान कर प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 3, 2026, 17:23 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News