Career ROI Analysis: Engineering, MBA, Law या Medical में से जानें किस डिग्री से कितनी मिलेगी सैलरी, 12th के बाद कौन-सा चुनें कोर्स?
12th Ke Baad Best Career Options: 12वीं के बाद सही करियर चुनने के लिए केवल रुचि ही नहीं, बल्कि कोर्स की अवधि और सैलरी पैकेज के आधार पर ROI का विश्लेषण करना जरूरी है। B.Tech, MBBS और BA LLB जैसे कोर्सेज में IITs, AIIMS और NLUs जैसे शीर्ष संस्थानों से पढ़ाई करने पर 15 से 50+ LPA तक का पैकेज मिल सकता है। वहीं BBA, BCA और B.Com जैसे 3 साल कोर्सेज जल्द कार्य अनुभव और करियर ग्रोथ के बेहतरीन ऑप्शन प्रदान करते हैं।
Career ROI Analysis 2026: AI के भढ़ते इस दौर में अच्छी जॉब्स पाने के लिए छात्रों को 12वीं के बाद कोर्स को सेलेक्ट करने में काफी सोच-विचार करना पड़ता है। साथ ही, आज के समय में करियर चुनते समय सबसे बड़ा सवाल होता है कि किस कोर्स में सबसे अधिक रिटर्न यानी सैलरी पैकेज मिलता है।
इंजीनियरिंग, एमबीए, लॉ और मेडिकल जैसे कोर्स में सैलरी का पैकेज अच्छा खासा देखने को मिलता हैं, इसीलिए 12वीं के बाद छात्रों और उनके पेरेंट्स की पहली चॉइज ये कोर्स होते है। आजकल देखा जाएं तो इन कोर्सेज की डिमांड भी काफी ज्यादा तेजी से ओर ज्यादा बढ़ रही है। हालांकि किसी भी कोर्स का रिटर्न ऑफ इन्वेस्टमेंट (ROI) उसकी फीस, पढ़ाई में लगने वाला समय, नौकरी की संभावनाओं और भविष्य की कमाई पर निर्भर करता है।ॉ
12वीं के एग्जाम पास करने के बाद छात्रों और पेरेंट्स के सामने सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि किस करियर ऑप्शन को बेहतरीन भविष्य के लिए चुनना चाहिए। आज के समय में केवल अपना इंटर्ट देखना ही काफी नहीं है, बल्कि ROI यानी Return on Investment, इसका मतलब कोर्स में लगने वाले समय व पैसों के मुकाबले मिलने वाले सैलरी पैकेज का सही विश्लेषण करना बेहद जरूरी हो गया है।
इंजीनियरिंग (B.Tech), मेडिकल (MBBS), लॉ (BA LLB) या फिर बिजनेस मैनेजमेंट (BBA) हर स्ट्रीम का अपना कोर्स ड्यूरेशन और शुरुआती पैकेज एक लिमिटिड होता है। छात्र 12वीं के बाद कौन-सा कोर्स चुनें, इसका डिटेल एनालिसिस देखने के लिए यहां पढ़े।
12th के बाद प्रमुख डिग्रियों का ROI और सैलरी कंपैरिजन
भारत के प्रमुख ग्रेजुएशन कोर्सेज का टाइम पीरियड, शुरुआती पैकेज (Average Package) और टॉप कॉलेजो जैसे IITs, IIMs, NLUs, AIIMS आदि से मिलने वाले पैकेज की पूरी जानकारी के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| डिग्री | टाइम डियूरेशन | Avg. Starting Package | टॉप इंस्टीट्यूट पैकेज |
| B.Tech / B.E. (Engineering) | 4 साल | 4 - 8 LPA | 15 - 50+ LPA |
| BA LLB / BBA LLB (Law) | 5 साल (Integrated) | 4 - 8 LPA | 15 - 25+ LPA |
| MBBS (Medical) | 5.5 साल | 6 - 10 LPA | 15 - 20 LPA |
| BBA (Business Admin) | 3 साल | 3 - 6 LPA | 8 - 12 LPA |
| BCA (Computer Applications) | 3 साल | 3 - 6 LPA | 8 - 12 LPA |
| B.Arch (Architecture) | 5 साल | 4 - 7 LPA | 10 - 15 LPA |
| B.Sc | 3 साल | 2.5 - 5 LPA | 6 - 10 LPA |
| B.Com | 3 साल | 2.5 - 4.5 LPA | 6 - 10 LPA |
Career ROI Analysis After 12th, Official Package - यहां से देखें
किस डिग्री से कितना रिटर्न? कोर्स-वाइज करियर एनालिसिस यहां से देखें
1. इंजीनियरिंग (B.Tech/B.E.) कोर्स
यदि किसी छात्र की रुची टेक्नोलॉजी, कोडिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग में है, तो 4 साल का बीटेक कोर्स आज भी सबसे हाई-पेइंग के ऑप्शन में शामिल है। यदि छात्र इस कोर्स को IIT, NIT या IIIT जैसे टॉप कॉलेज से करते है, तो 15 से 50 लाख रुपये हर साल तक का शुरुआती पैकेज मिल सकता है।
2. मेडिकल (MBBS) कोर्स
छात्रों को बता दें कि 5.5 साल की पढ़ाई और इंटर्नशिप करने के बाद एमबीबीएस एक ऐसा कोर्स है, जहां शुरुआती पैकेज 6 से 10 LPA तक रहता है। परंतु, छात्रों को इसमें जॉब सिक्योरिटी और स्टेबिलिटी सबसे ज्यादा भी मिलती है। पोस्ट ग्रेजुएशन (MD/MS) को पूरा करने के बाद सैलरी पैकेज कई गुना बढ़ जाता है।
3. लॉ (BA LLB / BBA LLB Integrated) कोर्स
12वीं पास करने के बाद लॉ में रुची रखने वाले छात्र 5 साल का इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स कॉर्पोरेट सेक्टर और लीगल कंसल्टेंसी में एडमिशन ले सकते हैं। साथ ही, NLUs (National Law Universities) से पास आउट होने वाले छात्रों को कॉर्पोरेट लॉ फर्म्स 15 से 25+ LPA तक का पैकेज ऑफर करती हैं।
4. बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA / BCA / B.Com) कोर्स
3 साल के ये अंडरग्रेजुएट कोर्सेज उन छात्रों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं, जो जल्दी नौकरी शुरू करना चाहते हैं। साथ ही, आगे चलकर MBA जैसे मास्टर्स प्रोग्राम में एडमिशन लेना चाहते हैं। BBA और BCA में एवरेज पैकेज 3 से 6 LPA तक आसानी से मिल जाता है।
ROI मैक्सिमाइज करने के टिप्स
- स्किल-बेस्ड लर्निंग पर ध्यान दें: केवल डिग्री की तुलना करने के बजाय अपनी रुचि और स्किल सेट पर छात्रों को ज्यादा ध्यान देना चाहिए। साथ ही, आज के दौर में एआई (AI), डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी और कॉर्पोरेट लॉ जैसे क्षेत्रों में डिमांड तेजी से बढ़ रही है।
- टॉप एंट्रेंस एग्जाम्स की तैयारी करें: टियर-1 और टियर-3 कॉलेजों के सैलरी पैकेज में जमीन-आसमान का फर्क होता है। इसलिए JEE, NEET, CLAT या IPMAT जैसे एंट्रेंस एग्जाम्स को क्रैक करने पर ज्यादा फोकस करें।
- कोर्स ड्यूरेशन की समझ: छात्रों को 3 साल के कोर्सेज जैसे BBA/BCA/B.Com जल्दी वर्क एक्सपीरियंस पाने का मौका देते हैं। साथ ही, जिसके बाद MBA या Master's करके छात्रों को अधिक सैलरी ब्रैकेट में एंट्री कर सकते हैं।
छात्र 12वीं पास करने के बाद कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले सैलरी की पूरी जानकारी पाने के लिए यहां दी गई टेबल से जानकारी हासिल करें।
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.