Janmashtami School Holiday 2026: जन्माष्टमी के अवसर पर बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा 3 दिनों का लॉन्ग वीकेंड

Last Updated: Sep 3, 2026, 18:50 IST

School Holiday on Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026 (शुक्रवार के अवसर पर देशभर के स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई है। शुक्रवार की छुट्टी होने से सभी को लगातार 3 दिनों तक का लॉन्ग वीकेंड मिलेगा। छात्र यहां से ओर डिटेल्स पढ़े।

Janmashtami School Holiday 2026: जन्माष्टमी के अवसर पर बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा 3 दिनों का लॉन्ग वीकेंड
Janmashtami School Holiday 2026: जन्माष्टमी के अवसर पर बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा 3 दिनों का लॉन्ग वीकेंड

School Holiday: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव यानी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाने की तैयारियां चल रही है। इस साल जन्माष्टमी कल यानी 4 सितंबर 2026 शुक्रवार को मनाई जा रही है। इस शुभ अवसर पर स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों में ऑफिशियल छुट्टी रहेगी। 

इस साल जन्माष्टी शुक्रवार को होने के कारण स्कूलों और कॉलेज के छात्र और टीचर्स के साथ-साथ सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले सभी लोगों को 3 दिनों की लगातार छुट्टी यानी Long Weekend मिल रहा है। आइए जानते हैं किन-किन राज्यों में 4 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे। 

राज्यवार - Janmashtami 2026 Holiday List 

Janmashtami 2026, 4 सितंबर 2026 को होने के कारण अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में स्कूलों की छुट्टियां रखी गई है। इससे जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

राज्य / क्षेत्र

4 सितंबर (जन्माष्टमी) को छुट्टी की स्थिति

डिटेल्स 

उत्तर प्रदेश 

School Closed

सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे

दिल्ली - एनसीआर 

Gazetted Holiday

सभी प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च स्कूल बंद

राजस्थान

School Closed

राज्य के समस्त शैक्षणिक कॉलेज में सार्वजनिक छुट्टी

मध्य प्रदेश 

School Closed

स्कूलों व कॉलेजों में शिक्षण कार्य स्थगित

बिहार 

School Closed

राजकीय व निजी विद्यालयों में 

छुट्टी घोषित

आंध्र प्रदेश व तेलंगाना

Public Holiday

राज्य सरकार द्वारा ऑफिशियल छुट्टी की घोषणा

महाराष्ट्र 

Gokulashtami

4 सितंबर को जन्माष्टमी और 5 सितंबर को दही हांडी उत्सव

4 सितंबर को छुट्टी से मिलेगा 3 दिनों का 'लॉन्ग वीकेंड'

छात्रों और पेरेंट्स के लिए जन्माष्टमी की यह छुट्टी एक बेहतरीन मौका लेकर आई है। यह 4 सितंबर को शुक्रवार है, इसलिए जिन स्कूलों में शनिवार और रविवार का साप्ताहिक छुट्टी रहती है, वहां छात्रों को लगातार 3 दिनों यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को छुट्टी मिलेगा:

  • 4 सितंबर (शुक्रवार): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी 
  • 5 सितंबर (शनिवार): दही हांडी / दूसरा शनिवार 
  • 6 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी 

इस Long Weekend के दौरान आप अपने परिवार के साथ सांस्कृतिक आयोजनों में भाग लेने, धार्मिक स्थलों के दर्शन करने या घुमने के लिए योजना बना सकते हैं। यह सभी के लिए एक शानदार मौका है। 

यहां भी पढ़े: School Holidays 2026; IMD Weather Alert: उत्तराखंड में बारिश का 'रेड अलर्ट', यूपी में 'येलो अलर्ट' जारी; जानें स्कूल छुट्टियों व मौसम की अपडेट्स

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 3, 2026, 18:50 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News