8th Pay Commission: ₹14 लाख से अधिक का मिल सकता है एरियर? देखें लेवल 4-7 वालों का सैलरी कैलकुलेशन

Last Updated: Sep 3, 2026, 18:44 IST

8वें वेतन आयोग के तहत यदि हम 2.28 का फिटमेंट फैक्टर और 20 महीने की देरी मानें, तो लेवल 4 कर्मचारी की 25500 रुपये बेसिक पे बढ़कर करीब 58140 रुपये हो सकती है। इस हिसाब से मासिक अंतर 32,640 रुपये और 20 महीने का अनुमानित एरियर करीब 6.53 लाख रुपये हो सकता है। फिटमेंट फैक्टर और एरियर की अंतिम राशि अभी आधिकारिक तौर पर तय नहीं हुई है।

देरी होने पर क्यों मिल सकता है एरियर?
देरी होने पर क्यों मिल सकता है एरियर?

8th Pay Commission Arrears in Hindi: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वां वेतन आयोग इस समय सबसे चर्चित मुद्दों में से एक है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि नए वेतन आयोग के लागू होने के बाद उनकी सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही अगर नई वेतन व्यवस्था लागू होने में देरी होती है, तो उस अवधि का एरियर भी मिलने की संभावना रहती है।

यही वजह है कि कर्मचारियों के बीच यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि अगर 8वें वेतन आयोग में 20 महीने की देरी हुई, तो कितना एरियर मिल सकता है? खासकर लेवल 4 से लेवल 7 तक के कर्मचारियों के लिए यह रकम कितनी हो सकती है, इसे एक अनुमानित गणना से समझा जा सकता है।

हालांकि, शुरुआत में यह साफ कर देना जरूरी है कि फिटमेंट फैक्टर और एरियर की अंतिम राशि अभी आधिकारिक तौर पर तय नहीं हुई है। नीचे दिए गए आंकड़े केवल अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर को आधार मानकर बताया गया हैं।

देरी होने पर क्यों मिल सकता है एरियर?

नए वेतन आयोग की सिफारिशें तैयार होने के बाद उन्हें लागू करने में समय लग सकता है। रिपोर्ट, सरकार की मंजूरी और अंतिम अधिसूचना जैसी प्रक्रियाओं के कारण नई सैलरी लागू होने में कई महीने लग सकते हैं।

मान लीजिए कि 8वें वेतन आयोग की नई सैलरी लागू होने में 20 महीने की देरी होती है। ऐसी स्थिति में, अगर सरकार पिछली प्रभावी तारीख से संशोधित बेसिक पे लागू करती है, तो कर्मचारियों को उस अवधि के लिए एरियर मिल सकता है।

बेसिक पे का है अहम रोल

एरियर की गणना में सबसे अहम भूमिका बेसिक पे की होगी। फिटमेंट फैक्टर के आधार पर मौजूदा बेसिक सैलरी को संशोधित किया जाएगा और नई तथा पुरानी बेसिक पे के बीच का अंतर एरियर का आधार बन सकता है।

2.28 फिटमेंट फैक्टर पर कितना एरियर?

इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा दिए गए एक आकड़े के अनुसार, यदि उदाहरण के तौर पर 2.28 का फिटमेंट फैक्टर और 20 महीने की देरी मानें, तो लेवल 4 कर्मचारी की 25500 रुपये बेसिक पे बढ़कर करीब 58140 रुपये हो सकती है। इस हिसाब से मासिक अंतर 32,640 रुपये और 20 महीने का अनुमानित एरियर करीब 6.53 लाख रुपये हो सकता है।

इसी तरह लेवल 5 के लिए करीब 7.45 लाख रुपये, लेवल 6 के लिए 9.06 लाख रुपये और लेवल 7 के लिए करीब 11.49 लाख रुपये का अनुमान निकलता है।

2.57 फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ सकता है पैसा

अब अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 माना जाए, तो अनुमानित एरियर और ज्यादा हो जाता है। लेवल 4 में करीब 8.01 लाख रुपये, लेवल 5 में 9.14 लाख रुपये, लेवल 6 में करीब 11.12 लाख रुपये और लेवल 7 में लगभग 14.10 लाख रुपये का एरियर यानी 14 लाख से अधिक बन सकता है।

यहां लेवल 7 कर्मचारी के लिए 14 लाख रुपये से ज्यादा का आंकड़ा इसलिए सामने आता है क्योंकि उसकी मौजूदा बेसिक पे 44900 रुपये है और 2.57 फिटमेंट फैक्टर लगाने पर अनुमानित नई बेसिक पे करीब 1,15,393रुपये बैठती है।

DA, HRA और Transport Allowance का क्या होगा?

एरियर की बात केवल बेसिक पे तक सीमित नहीं है। DA, HRA और Transport Allowance भी कर्मचारियों की कुल सैलरी का अहम हिस्सा हैं। हालांकि, इन पर एरियर कैसे लागू होगा, यह 8वें वेतन आयोग के अंतिम नियमों पर निर्भर करेगा।

14.10 लाख की राशि  अभी पक्की नहीं

कुल मिलाकर, 2.57 फिटमेंट फैक्टर और 20 महीने की देरी जैसी परिस्थितियों को मानें तो Level 4 से Level 7 कर्मचारियों के लिए अनुमानित एरियर करीब 8 लाख रुपये से 14.10 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।

वास्तविक इजाफा का तभी पता चलेगा जब 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें, फिटमेंट फैक्टर, प्रभावी तारीख और एरियर से जुड़े नियम सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से घोषित किए जाएंगे।

8th Pay Commission: कैसे ₹18,000 वाला बेसिक पे बढ़कर हो सकता है ₹72000, समझें पूरी गणित

8th Pay Commission: किस फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी? देखें लेटेस्ट अपडेट

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 3, 2026, 18:44 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News