दिल्ली लक्ष्मी योजना पर बड़ी खबर ! अब सरकार ने तय की बजट की इतनी राशि

Last Updated: Sep 4, 2026, 11:38 IST

यदि आप दिल्ली की निवासी हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। क्योंकि, दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर बड़ी अपडेट आ गई है। दिल्ली सरकार द्वारा अब 5100 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। 

दिल्ली लक्ष्मी योजना
दिल्ली लक्ष्मी योजना

यदि आप दिल्ली की स्थायी निवासी हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर एक बड़ी अपडेट दी है। इससे अब अधिक से अधिक महिलाओं को सरकार की इस योजना का लाभ मिल सकेगा। खास बात यह है कि सरकार ने यह कदम योजनओं के प्रति महिलाओं के उत्साह को देखते हुए लिया है, जिससे पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद मिल सकेगी। 

5100 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान

दिल्ली लक्ष्मी योजना में महिलाओं की रुचि को देखते हुए दिल्ली सरकार ने इस योजना के बजट का विस्तार किया है, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंच सके। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी और अपनी जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

17 लाख महिलाओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य

दिल्ली सरकार ने यह तय किया है कि दिल्ली की पात्र 17 लाख महिलाओं तक लक्ष्मी योजना का लाभ पहुंच सके। इसके लिए दिल्ली सरकार अपने स्तर पर तैयारी कर रही है। 

10 दिनों में 6 लाख से अधिक आवेदन 

दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर खास बात यह है कि योजना शुरू होने के 10 दिनों में ही 6 लाख से अधिक आवेदन मिल चुके हैं। इन आंकड़ों से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिलाएं योजनाएं में रूचि ले रही हैं और महिलाओं का जबरदस्त रिस्पांस देखने को मिल रहा है।

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ 

दिल्ली सरकार के मुताबिक, इस योजना के लिए सिर्फ दिल्ली की स्थायी निवासी महिलाएं ही पात्र होंगी। पात्र महिलाओं की उम्र 21 से 60 वर्ष निर्धारित की गई हैं। साथ ही, इन महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये होनी चाहिए। 

कहां और कैसे करना है आवेदन 

यदि आप दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए सभी पात्रता पूरी करती हैं, तो आप इस योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए देर न करें। आप इस योजना के लिए निर्धारित प्रारुप में ही आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए आपको dly.delhi.gov.in पोर्टल का इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा, आप नजदीकी DM Office, CSC या जिला WCD पहुंचकर भी योजना के लिए खुद को पंजीकृत करवा सकती हैं।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 4, 2026, 11:38 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News