EMRS Tier-II Result 2026: Teaching & Non-Teaching टीयर-2 रिजल्ट nests.tribal.gov.in पर जारी, PDF डाउनलोड

Last Updated: Sep 4, 2026, 12:18 IST

NESTS EMRS Tier 2 Result 2026 Out: ईएमआरएस टियर 2 रिजल्ट प्रिंसिपल पोस्ट के लिए वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। छात्र रिजल्ट को देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर डाउनलोड करें।  NESTS EMRS Tier 2 Result 2026 Out: ईएमआरएस टियर 2 रिजल्ट प्रिंसिपल पोस्ट के लिए वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। छात्र रिजल्ट को देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर डाउनलोड करें।

EMRS Tier-II Result 2026: Teaching & Non-Teaching टीयर-2 रिजल्ट nests.tribal.gov.in पर जारी, PDF डाउनलोड
EMRS Tier-II Result 2026: Teaching & Non-Teaching टीयर-2 रिजल्ट nests.tribal.gov.in पर जारी, PDF डाउनलोड

EMRS Tier 2 Result 2026 जारी: National Education Society for Tribal Students (NESTS) ने EMRS Staff Selection Examination (ESSE) टीयर-2 एग्जाम का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) में टीचिंग और नॉन-टीचिंग के 7,267 पोस्ट पर भर्ती के लिए मार्च 2026 में आयोजित हुए टीयर-2 एग्जाम में शामिल छात्र अब अपना रिजल्ट और Merit List PDF को ऑफिशियल वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Teaching & Non-Teaching, रिजल्ट चरणों में जारी किए जा रहे हैं, जिसमें प्रिंसिपल पोस्ट के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। साथ ही, PGT, TGT, हॉस्टल वार्डन, JSA तथा अन्य पोस्ट के रिजल्ट की पीडीएफ लिंक पोर्टल पर एक्टिव की जा रही हैं।

ईएमआरएस टियर 2 प्रिंसिपल पोस्ट के रिजल्ट को कैसे देखें? 

ईएमआरएस टियर 2 प्रिंसिपल पोस्ट का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।

EMRS Tier-2 Result 2026 की मुख्य डिटेल्स 

एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल्स में 7,267 टीचिंग और नॉन-टीचिंग पोस्ट को भरने के लिए ईएमआरएस टियर 2 एग्जाम 22 मार्च से 25 मार्च, 2026 तक आयोजित किए गए थे। छात्र इससे जुड़ी ओर डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डिटेल्स

एग्जाम आयोजक

National Education Society for Tribal Students (NESTS)

कुल वैकेंसी 

7,267 पोस्ट (Teaching & Non-Teaching)

मुख्य पोस्ट 

Principal, PGT, TGT, Hostel Warden, JSA, Lab Attendant

टीयर-2 एग्जाम डेट 

22 से 25 मार्च 2026

रिजल्ट जारी होने की डेट 

3 सितंबर 2026 से शुरू (चरणबद्ध तरीके से)

आधिकारिक वेबसाइट

nests.tribal.gov.in

सेलेक्शन की अगली प्रक्रिया

Document Verification (DV) / Interview / Skill Test

EMRS Tier 2 Merit List PDF डाउनलोड करने की प्रक्रिया

छात्र NESTS EMRS Tier 2 Result 2026 को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को देखें। 

  1. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर दिए गए Recruitment या Notice Board सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. EMRS Tier-II Result 2026 / Merit List के लिंक पर क्लिक करें।
  4. पोस्ट की Merit List PDF आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  5. फिर, अपने Roll Number को फिल करें।
  6. भविष्य के संदर्भ और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए PDF डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

EMRS Teaching Non Teaching Tier-II Result 2026 Download Link

EMRS Tier-II Result 2026 जारी होने के बाद छात्र Result PDF को Direct Link के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। Principal Post के Tier-II Result को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

Principal Post - Tier-II Result

यहां क्लिक करें 

छात्रों के लिए ट्रेंडिंग इंफॉर्मेशन और कट-ऑफ ट्रेंड्स

इस बार की टीयर-2 एग्जाम के बाद कट-ऑफ को लेकर छात्रों के बीच काफी चर्चा है। विशेषज्ञों और एग्जाम रुझानों के अनुसार, अलग-अलग कैटेगरी के लिए अपेक्षित कट-ऑफ प्रतिशत इस प्रकार देखा जा रहा है:

  • General (UR): 68% – 74%
  • OBC / EWS: 62% – 68%
  • SC / ST: 52% – 60%

रिजल्ट के बाद आगे क्या करें? (Next Steps for Students)

  • Document Verification (DV): जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में आ गया है, वे अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, कैटेगरी प्रमाण पत्र, B.Ed. डिग्री (यदि लागू हो) और पहचान पत्र को तैयार रखें।
  • Interview Round: प्रिंसिपल पोस्ट के छात्रों को अब व्यक्तिगत Interview प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
  • Skill Test: JSA और अन्य तकनीकी नॉन-टीचिंग पोस्ट के लिए स्किल/टाइपिंग टेस्ट की डेट्स जल्द जारी की जाएंगी।

यहां भी पढ़े: BSEB Half Yearly Exam Schedule 2026 Out: बिहार बोर्ड कक्षा 9, 10 और 12 के कब से शुरू होंगे एग्जाम?  

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 4, 2026, 12:18 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News