UPSSSC JE Admit Card 2026 OUT: यूपी जूनियर इंजीनियर एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct Link

Last Updated: Apr 29, 2026, 16:51 IST

UPSSSC JE Admit Card 2026 OUT: यूपी जूनियर इंजीनियर एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 3 मई को सुबह 10 से 12 बजे तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

UPSSSC JE Admit Card 2026 OUT
UPSSSC JE Admit Card 2026 OUT

UPSSSC JE Admit Card 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे अब  UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। जूनियर इंजीनियर  के लिए  परीक्षा 3 मई 2026 को एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसके जरिए कुल 4612 पदों पर भर्ती की जाएगी।

UPSSSC JE Admit Card 2026 Download Link 

UPSSSC JE एडमिट कार्ड 2026 लिंक, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 29 अप्रैल 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अब अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। यूपी जूनियर इंजीनियर एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

UPSSSC JE Admit Card 2026 Link

यहां क्लिक करें

UPSSSC JE एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से UPSSSC जूनियर इंजीनियर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर प्रिंट ले सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

  • फिर वेबसाइट के होमपेज पर 'Important Links' सेक्शन में, 'Click here to download the admit card for the Main Examination to be held on 03-05-2026 under Advertisement No.-08-Exam/2024, Junior Engineer (Civil) Main Examination (P.A.P.-2023)/08' पर क्लिक करें।

  • अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और लिंग दर्ज करें।

  • इसके बाद वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें।

  • 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

UPSSSC जेई मेन्स एडमिट कार्ड 2026 पर उल्लिखित विवरण

UP जेई मेन्स एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा केंद्र का पता, फोटो और हस्ताक्षर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी उल्लिखित होती है। इसके अलावा इसमें परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश भी दिए होते हैं, जिन्हें परीक्षार्थी को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Apr 29, 2026, 16:48 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News