CUET PG Topper Sanchita Sharma: कहते हैं कि इंसान के अंदर जीत का जज्ब हो और सही रणनीति हो, तो उसका सफल होना निश्चित है। हिमाचल की संचिता की कहानी भी यही कहती है। दिनांक 24 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से सीयूईटी पीजी बायोकेमेस्ट्री का रिजल्ट आया था। संचिता ने इस परीक्षा में टॉप कर रैंक 1 हासिल कर कड़ी मेहनत और सफलता की मिसाल कायम की। उनके कुल 230 नंबर आए हैं। संचिता शर्मा आज न केवल अपने परिवार बल्कि देश के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गई है।
कौन है संचिता शर्मा?
संचिता शर्मा का जन्म हिमाचल प्रदेश में हुआ। वह बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखती है। संचिता ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित सीयूईटी पीजी बायोकेमेस्ट्री एग्जाम में टॉप किया। आज बेटी के टॉप करने से पिता की आंखों में खुशी के आंसू है। संचिता के पिता एक स्कूल में प्रिंसिपल और मां टीचर है। वह 2023 से दिल्ली के दौलत राम कॉलेज के बायोकेमेस्ट्री डिपार्टमेंट से जुड़कर अपनी पढ़ाई कर रही थी। संचिता ने अपनी इस सफलता के पीछे का कारण बताया कि वह रोज 7 से 8 घंटे की पढ़ाई करती थी ताकि अपने सपने को हासिल कर सकें। ॉ
सीयूईटी पीजी बायोकेमेस्ट्री परीक्षा
सीयूईटी पीजी बायोकेमिस्ट्री राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी कराती है। इस परीक्षा को पास करने के बाद भारत के केंद्रीय, राज्य और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में बायोकेमिस्ट्री में एमएससी या समकक्ष स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है।