Live

10th, 12th Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी, ऐसे डाउनलोड करें डिजिटल मार्कशीट

Bagesh Yadav
Apr 29, 2026, 15:01 IST

छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2026 जारी, CM ने खुद ही रिजल्ट की घोषणा की है है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर नतीजे देख सकते हैं। मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए ‘High School’ या ‘Higher Secondary Result’ लिंक पर क्लिक करें। छात्र डिजिलॉकर से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी हो सकती है. छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

CGBSE 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करें
CGBSE 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करें

HIGHLIGHTS

  • cgbse.nic.in छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी.
  • रोल नंबर डालकर cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर करें चेक
  • डिजिलॉकर से भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं डिजिटल मार्कशीट

Check Chhattisgarh Board 10th Result 2026

Check Chhattisgarh Board 12th Result 2026

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 2026 जारी। लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म। छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जारी। छात्र ऑनलाइन अपना सीजी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट देख सकते है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर से औपचारिक रूप से रिजल्ट की घोषणा कर दी है। इस साल करीब 5.6 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 10वीं के लगभग 3.21 लाख और 12वीं के करीब 2.45 लाख विद्यार्थी शामिल हैं।

ऐसे करें CGBSE 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 चेक

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होमपेज पर अपनी कक्षा के अनुसार “High School Result 2026” या “Higher Secondary Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  • अब रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।

  • ‘Submit’ पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • भविष्य के लिए मार्कशीट की PDF डाउनलोड कर लें।

इस साल कितने छात्रों ने दी परीक्षा

साल 2026 में छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में कुल 5.6 लाख छात्र शामिल हुए। इनमें से लगभग 3.21 लाख छात्र कक्षा 10वीं के और करीब 2.45 लाख छात्र कक्षा 12वीं के हैं।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Apr 29, 2026, 15:01 IST

    CG Board 10th, 12th Result LIVE: रिजल्ट डाउनलोड करने के आधिकारिक लिंक

    छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं-

    • cgbse.nic.in

    • results.cg.nic.in

    • cg.results.nic.in

    • results.digilocker.gov.in

    • umang.gov.in

    इन प्लेटफॉर्म्स पर रोल नंबर दर्ज कर छात्र आसानी से अपना परिणाम और मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।

  • Apr 29, 2026, 14:42 IST

    CGBSE CG Board 10th, 12th Result 2026: रिजल्ट जारी छात्र देखें मार्कशीट

    CGBSE Result 2026: रिजल्ट जारी, छात्र अब अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट या DigiLocker के माध्यम से आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Apr 29, 2026, 14:39 IST

    CGBSE CG Board 10th, 12th Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड जरूरी

    छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट डाउनलोड कर उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें, क्योंकि आगे कॉलेज एडमिशन में इसकी जरूरत पड़ेगी। परिणाम घोषित होने के बाद मार्कशीट DigiLocker पर भी उपलब्ध रहेगी, जहां से इसे आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।

  • Apr 29, 2026, 14:30 IST

    CGBSE CG Board 12th 10th Result 2026 LIVE: डिजिटल मार्कशीट होगी अस्थायी

    CGBSE Sarkari Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा जारी ऑनलाइन मार्कशीट अस्थायी (प्रोविजनल) होगी और इसे आधिकारिक दस्तावेज का पूर्ण विकल्प नहीं माना जाएगा। छात्रों को अपनी मूल (ओरिजिनल) मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल से प्राप्त करनी होगी।

  • Apr 29, 2026, 14:27 IST

    CGBSE Sarkari Result 2026: थोड़ी देर में रिजल्ट लिंक एक्टिव

    छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट थोड़ी देर में जारी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित करेंगे। इसके बाद छात्र वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

  • Apr 29, 2026, 14:18 IST

    CG Board Result 2026: बस थोड़ा इंतजार और..

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम थोड़ी देर में आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जारी किए जा रहे है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रिजल्ट की घोषणा करने वाले है। इस साल 5 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है, जिनका इंतजार अब खत्म होने वाला है। छात्र रोल नंबर के जरिए आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे। 

  • Apr 29, 2026, 14:15 IST

    CGBSE 12th 10th Result 2026: वेबसाइट स्लो हो तो क्या करें?

    CG Board Result 2026 aise dekhen: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी होने वाले है। एक साथ लाखों छात्र रिजल्ट चेक करेंगे, जिससे वेबसाइट स्लो या डाउन हो सकती है। ऐसे में छात्र घबराएं नहीं और वैकल्पिक प्लेटफॉर्म जैसे DigiLocker या SMS के जरिए भी अपनी मार्कशीट और परिणाम आसानी से देख सकते हैं।

  • Apr 29, 2026, 14:12 IST

    CGBSE CG Board 10th Result 2026 LIVE: टॉपर्स लिस्ट भी हो सकती है जारी

    CG Board 10th Result 2026 CGBSE LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 के साथ इस साल के टॉपर्स की सूची भी जारी कर सकता है। छात्र राज्य में सबसे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। बोर्ड आमतौर पर जिला और राज्य स्तर के टॉपर्स की जानकारी साझा करता है, जो अन्य छात्रों के लिए मिसाल बनती है।

  • Apr 29, 2026, 14:08 IST

    CG Board 10th Result 2026 CGBSE LIVE: शुरू होने वाली है प्रेस कॉन्फ्रेंस

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी करने से पहले बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस अब कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। cgbse.nic.in पर परिणाम से जुड़ी अहम जानकारी साझा की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही आधिकारिक तौर पर रिजल्ट जारी किया जाएगा।

  • Apr 29, 2026, 14:05 IST

    CG Board Result 2026 Live: cg.results.nic.in पर दिखा ‘Result Soon’ मैसेज

    छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) 10वीं और 12वीं के नतीजे अब कुछ ही समय में जारी होने वाले हैं। आधिकारिक वेबसाइट cg.results.nic.in पर ‘रिजल्ट जल्द जारी होगा’ का मैसेज दिखाई दे रहा है, जिससे साफ है कि परिणाम घोषित होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।

  • Apr 29, 2026, 13:54 IST

    CGBSE स्कोरकार्ड 2026: 5 लाख से अधिक छात्रों को है इंतजार

    CG Board Result 2026: अब रिजल्ट जारी होने में आधे घंटे से भी कम समय बचा है। लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर दर्ज कर आसानी से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इस वर्ष कक्षा 10वीं में 3,20,535 और कक्षा 12वीं में 2,45,785 छात्र पंजीकृत हुए। कुल मिलाकर लगभग 5.66 लाख विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए।

  • Apr 29, 2026, 13:49 IST

    छत्तीसगढ़ बोर्ड Result 2026 Passing Marks: पास होने के लिए कितने मार्क्स है जरुरी

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि किसी छात्र के एक या दो विषयों में अंक कम आते हैं, तो वे कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं या पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • Apr 29, 2026, 13:41 IST

    CGBSE स्कोरकार्ड 2026: चेक करें ये डिटेल्स

    • छात्र का रोल नंबर

    • छात्र का पूरा नाम

    • पिता का नाम

    • माता का नाम

    • परीक्षा केंद्र का कोड

    • स्कूल का कोड

    • विषयों की लिस्ट 

    • प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक

    • कुल प्राप्त अंक

    • डिवीजन (Division)

    • पास/फेल का स्टेटस

  • Apr 29, 2026, 13:37 IST

    CGBSE 10th 12th Result 2026: एक घंटे से भी कम समय, छात्र रहे तैयार

    CG Board Result 2026: अब रिजल्ट जारी होने में एक घंटे से भी कम समय बचा है। लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। दोपहर 2:30 बजे 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए जा रहे है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर दर्ज कर अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकेंगे।

  • Apr 29, 2026, 13:28 IST

    CG Board Marksheet 2026: रोल नंबर खो गया तो मार्कशीट कैसे देखें छात्र

    CG Board Marksheet 2026: यदि छात्र अपना रोल नंबर भूल गए हैं, तो वे स्कूल से संपर्क कर सकते हैं या एडमिट कार्ड के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद छात्र वेबसाइट या DigiLocker पर आसानी से अपनी मार्कशीट देख सकते हैं। क्योकिं आधिकारिक वेबसाइट पर ‘Forgot Roll Number’ विकल्प नहीं रहता है।


  • Apr 29, 2026, 13:23 IST

    CG Board Result 2026 Live: 5.6 लाख से अधिक छात्रों को बेसब्री से अपने परिणामों का इंतज़ार

    लाखों छात्रों का इंतज़ार अभी भी जारी है, क्योंकि छत्तीसगढ़ बोर्ड CGBSE Result 2026 जारी करने की तैयारी कर रहा है। इस साल 5.6 लाख से ज़्यादा उम्मीदवार परीक्षाओं में शामिल हुए थे।

  • Apr 29, 2026, 13:20 IST

    CG 10th 12th board result: CMO ने नतीजों से पहले छात्रों को शुभकामनाएं दीं

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने से पहले मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। CMO ने कहा कि छात्रों ने पूरे साल मेहनत की है और उन्हें अपने प्रयासों पर भरोसा रखना चाहिए। साथ ही छात्रों से सकारात्मक सोच बनाए रखने और भविष्य के लिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की अपील भी की गई है। अब लाखों छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

  • Apr 29, 2026, 13:12 IST

    CG Board Result 2026: DigiLocker पर कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट कैसे देखें?

    CGBSE 10वीं और 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा DigiLocker से भी अपना रिजल्ट और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले DigiLocker की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल ऐप खोलें। फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार लिंक अकाउंट से लॉग इन करें। नए यूजर्स को पहले साइन-अप करना होगा। इसके बाद “Education” या “Issued Documents” सेक्शन में जाकर “Chhattisgarh Board (CGBSE)” सर्च करें। फिर 10वीं या 12वीं की मार्कशीट 2026 चुनें और रोल नंबर दर्ज करें। आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड और सेव करें।

  • Apr 29, 2026, 13:09 IST

    CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट लिंक थोड़ी में

    CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) 2:30 मिनट पर कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2026 जारी करने वाला है। रिजल्ट घोषित होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से आसानी से परिणाम चेक कर सकेंगे।

  • Apr 29, 2026, 13:06 IST

    CG Board Result 2026 Live: UMANG ऐप के ज़रिए अपने स्कोर कैसे देखें?

    • आधिकारिक वेबसाइट umang.gov.in पर जाएं।
    • होमपेज पर, 'CGBSE' खोजें या 'शिक्षा सेवाएं' (Education Services) अनुभाग पर जाएं।
    • कक्षा 10 या 12 के लिए सही परिणाम लिंक चुनें।
    • अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें, और अपना परिणाम तुरंत देखें।
  • Apr 29, 2026, 13:05 IST

    Chhattisgarh Board Result 2026 Class 10, 12 Window

  • Apr 29, 2026, 13:04 IST

    CGBSE Result 2026 LIVE: सीजी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट में डेढ़ घंटा बाकी

    CGBSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं की मार्कशीट डेढ़ घंटे से भी कम समय में जारी कर दी जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के साथ तैयार रहें।

  • Apr 29, 2026, 13:00 IST

    CGBSE 10th 12th Result 2026: कहीं मत जायें रिजल्ट होने वाला है जारी

    छात्र अपना रिजल्ट छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर रोल नंबर दर्ज कर आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा, मार्कशीट DigiLocker पर भी उपलब्ध रहेगी। इस वर्ष कक्षा 10वीं में 3,20,535 और कक्षा 12वीं में 2,45,785 छात्र पंजीकृत हुए। कुल मिलाकर लगभग 5.66 लाख विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। 

  • Apr 29, 2026, 12:56 IST

    10th, 12th Result 2026: कौन-सा पेपर दोबारा कराया गया था

    हिंदी प्रश्नपत्र लीक होने के कारण कक्षा 10वीं की हिंदी परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को दोबारा आयोजित करनी पड़ी थी। इसी वजह से इस बार परिणाम जारी होने में देरी हुई है। हर परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और विद्यार्थियों के लिए आगे बढ़ने के अनगिनत अवसर लेकर आता है। छात्रों को शुभ कामनाएं

  • Apr 29, 2026, 12:54 IST

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 बस थोड़ा इंतजार और..

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम थोड़ी देर में आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जारी किए जा रहे है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रिजल्ट की घोषणा करने वाले है। इस साल 5 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है, जिनका इंतजार अब खत्म होने वाला है। छात्र रोल नंबर के जरिए आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे।

लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जारी। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More

Trending

Latest Education News