CGBSE Result 2026 Roll Number: छत्तीसगढ़ बोर्ड हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट, रोल नंबर से ऐसे देखें डिजिटल मार्कशीट

Last Updated: Apr 29, 2026, 15:10 IST

CGBSE Result 2026 Roll Number: छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी। छात्र बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results पोर्टल cgbse.nic.in पर रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं। साथ ही डिजिटल मार्कशीट DigiLocker से डाउनलोड की जा सकती है। SMS के जरिए भी मार्कशीट आसानी से देखा और डाउनलोड किया जा सकता है।

CGBSE Result 2026 Roll Number: छत्तीसगढ़ बोर्ड हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट, रोल नंबर से ऐसे देखें डिजिटल मार्कशीट
CGBSE Result 2026 Roll Number: छत्तीसगढ़ बोर्ड हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट, रोल नंबर से ऐसे देखें डिजिटल मार्कशीट

Check Chhattisgarh Board 10th Result 2026

Check Chhattisgarh Board 12th Result 2026

Check Chhattisgarh Board VOC 12th Result 2026

CGBSE 10th 12th Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) द्वारा कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) और 12वीं (हायर सेकेंडरी) का रिजल्ट 2026 जारी। छात्र अपना परिणाम (मार्कशीट) ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर विजिट करके देख और डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही छात्र छत्तीसगढ़ 10th, 12th के रिजल्ट SMS और DigiLocker के जरिए भी आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड हर साल रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट भी जारी करता है। जहां राज्य में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों के नाम शामिल होते हैं। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने रिजल्ट जारी किये जाने की घोषणा पहले ही कर दी थी। इस साल कक्षा 10वीं में 3,20,535 छात्र रजिस्टर  हैं। वहीं कक्षा 12वीं में 2,45,785 छात्र रजिस्टर हैं। कुल मिलाकर करीब 5.66 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस बार बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए है।

CGBSE Result 2026: रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर अनिवार्य

छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट के लिए छात्रों को रोल नंबर साथ रखना जरुरी है, बिना रोल नंबर के आप अपना रिजल्ट नहीं देख पाएंगे. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि छात्र अपने रोल नंबर के साथ तैयार रहे।

CGBSE रिजल्ट 2026 हाई लाइट्स

CGBSE रिजल्ट 2026 चेक करना अब बेहद आसान है। आप ऑनलाइन वेबसाइट, SMS या DigiLocker के जरिए अपना परिणाम और मार्कशीट तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। 

बोर्ड

कक्षाएं

रिजल्ट लिंक 

छत्तीसगढ़ बोर्ड, रायपुर

10वीं और 12वीं

  • results.cg.nic.in 

  • cgbse.nic.in

  • digilocker.gov.in

ऑनलाइन CGBSE रिजल्ट 10वीं, 12वीं 2026 कैसे करें चेक 

  1. cgbse.nic.in या cg.results.nic.in खोलें

  2. CGBSE 10th Result 2026” या “CGBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें

  3. रोल नंबर और कैप्चा भरें

  4. “Submit” पर क्लिक करें

  5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा

  6. PDF डाउनलोड/प्रिंट कर लें

CGBSE स्कोरकार्ड 2026: क्या-क्या डिटेल्स करें चेक

results.cg.nic.in पर रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपने स्कोरकार्ड में सभी जरूरी जानकारी ध्यान से देखनी चाहिए। इसमें रोल नंबर, छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, परीक्षा केंद्र कोड, स्कूल कोड, विषयों की सूची, प्रत्येक विषय के अंक, कुल अंक, डिवीजन और पास/फेल की स्थिति शामिल होती है।

CGBSE Result 2026 रोल नंबर भूल गए तो क्या करें?

यदि स्टूडेंट अपना रोल नंबर भूल गए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। Chhattisgarh Board of Secondary Education (CGBSE) आमतौर पर रिजल्ट के समय “Roll Number Finder 2026” सुविधा देता है, जिसे आप cgbse.nic.in पर जाकर उपयोग कर सकते हैं। वहां आपको अपना नाम, पिता का नाम, स्कूल या अन्य जरूरी जानकारी भरनी होती है, जिसके बाद आपका रोल नंबर स्क्रीन पर दिखाई दे जाता है। यदि यह सुविधा उपलब्ध न हो, तो आप सीधे अपने स्कूल या एग्जाम सेल से संपर्क करके भी आसानी से अपना रोल नंबर प्राप्त कर सकते हैं। 

CG Board 10th Marksheet 2026: यहां दिखेगी मार्कशीट 

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, छात्रों की सुविधा के लिए DigiLocker के माध्यम से भी ऑनलाइन मार्कशीट प्राप्त करने का विकल्प उपलब्ध रहेगा, जिससे वे कभी भी अपनी डिजिटल कॉपी एक्सेस कर सकेंगे।

DigiLocker से मार्कशीट कैसे करें डाउनलोड 

  1. DigiLocker वेबसाइट या ऐप खोलें

  2. लॉगिन करें

  3. सर्च करें: “CGBSE 10th 2026” या “CGBSE 12th 2026

  4. सही विकल्प चुनें

  5. रोल नंबर और वर्ष (2026) इंटर करें 

  6. “Submit” करें

  7. आपकी ई-मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी

  8. PDF डाउनलोड करें या शेयर करें

CGBSE रिजल्ट 2026 मोबाइल पर

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 छात्र अपने मोबाइल से SMS के जरिए भी आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए 10वीं के छात्र अपने फोन में CG10 <ROLL NUMBER> टाइप करके 56263 पर भेजें, जबकि 12वीं के छात्र CG12 <ROLL NUMBER> टाइप कर उसी नंबर पर भेजें। कुछ ही सेकंड में Chhattisgarh Board of Secondary Education (CGBSE) की ओर से आपके मोबाइल पर रिजल्ट का मैसेज प्राप्त हो जाएगा। 

CGBSE 10th, 12th Result 2026: कॉपी रिचेकिंग का विकल्प किसके लिए?

जो छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) की रिचेकिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होने की संभावना है। आवेदन की अंतिम तिथि, शुल्क और नियम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। कॉपियों की दोबारा जांच के बाद अंक बढ़ या घट सकते हैं, जिसके आधार पर संशोधित रिजल्ट जारी किया जाता है। 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 29, 2026, 13:04 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News