CGBSE 10th 12th Result 2026 Link: जारी हो गया छत्तीसगढ़ 10वीं, 12वीं रिजल्ट, यहां है डायरेक्ट लिंक

Last Updated: Apr 29, 2026, 14:54 IST

CGBSE 10th 12th Result 2026 Link: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल, 2026 को दोपहर 2ः30 बजे जारी हो गया है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से रिजल्टी जारी किया। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर मार्कशीट डाउलोड कर सकते हैं। यदि आधिकारिक वेबसाइट सर्वर लो की वजह से नहीं चले, तो छात्र जागरण जोश पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026

Check Chhattisgarh Board 10th Result 2026

Check Chhattisgarh Board 12th Result 2026

CGBSE 10th 12th Result 2026 Link: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। क्योंकि, बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल, 2026 को दोपहर ढाई बजे जारी हो गया है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा की है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्र  बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर रोल नंबर से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

CGBSE ने इस बार कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक आयोजित की थीं, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक किया गया था। परीक्षा के आयोजन का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 तक रखा गया था।

Updated: 2:54 PM, 29 April, 2026

Chhattisgarh Board Result 2026: थोड़ी देर में अपलोड होगी मार्कशीट

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं की मार्कशीट थोड़ी देर में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। ऐसे में छात्र धैर्य रखें और कुछ समय बाद मार्कशीट डाउनलोड कर लें।

Updated: 2:44 PM, 29 April, 2026

Chhattisgarh Board Result 2026: रिजल्ट जारी, आंकडे़ं आना बाकी

छत्तीसगढ़ 10वीं, 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। हालांकि, अभी आंकड़ें आना बाकी हैं। बोर्ड की ओर से जल्द ही आंकड़ें जारी किये जाएंगे। 

Updated: 2:42 PM, 29 April, 2026

Chhattisgarh Board Result 2026: मुख्यमंत्री ने जारी किया रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट मुख्यमंत्री विष्णु देव ने जारी किया है। 

Updated: 2:3 PM, 29 April, 2026

Chhattisgarh Board Result 2026: जारी हुआ रिजल्ट 

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इसकी घोषणा प्रेस कांफ्रेंस में कई गई है।

Updated: 2:25 PM, 29 April, 2026

Chhattisgarh Board Result 2026: नाम या अंक गलत होने पर क्या करें?

यदि किसी छात्र के 10वीं या 12वीं की मार्कशीट में नाम या अंक का कुल योग गलत है, तो वह तुरंत अपने स्कूल में संपर्क करें। क्योंकि, आगे दाखिला लेने में यह परेशानी का सबब बन सकते हैं। 

Updated: 2:20 PM, 29 April, 2026

Chhattisgarh Board Result 2026: डिजीलॉकर पर भी जारी होगा मार्कशीट

यदि छात्रों को वेबसाइट्स पर छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट देखने में परेशानी हो, तो छात्र डिजीलॉकर पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कॉलेज में दाखिले के समय डिजीलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 

Updated: 2:15 PM, 29 April, 2026

Chhattisgarh Board Result 2026: बस 15 मिनट में शुरू होने वाली है प्रेस कांफ्रेंस

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट के लिए प्रेस कांफ्रें शुरू होने वाली है। इसके लिए पत्रकारों का समूह पहुंचना शुरू हो गया है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव रिजल्ट की घोषणा करेंगे।

Updated: 2:10 PM, 29 April, 2026

Chhattisgarh Board Result 2026: क्या जारी होगी मेरिट लिस्ट?

छ्त्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी करने के बाद मेरिट लिस्ट भी जारी करता है। इसमें बोर्ड द्वारा टॉपर्स का विवरण दिया जाता है।

Updated: 2:05 PM, 29 April, 2026

Chhattisgarh Board Result 2026: फर्जी कॉल और लिंक से बचें

बोर्ड रिजल्ट जारी होने पर कई फर्जी कॉल और लिंक आते हैं। इन पर नंबर बढ़ाने का झांसा दिया जाता है। छात्रों को सलाह है कि वे इस प्रकार के किसी भी कॉल या लिंक पर भरोसा न करें और सिर्फ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपडेट रहें। 

Updated: 2:00 PM, 29 April, 2026

Chhattisgarh Board Result 2026: कहां से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के साथ छात्र ऑनलाइन माध्यम से प्रोविजिनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। यह मार्कशीट आगे दाखिले के समय काम आएगी। हालांकि, छात्रों को उनकी ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से ही मिलेगी।

Updated: 1:57 PM, 29 April, 2026

Chhattisgarh Board Result 2026: रिजल्ट के बाद क्या करें छात्र

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने दस्तावेजों को तैयार कर लें। इसमें अपना आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, 12वीं की मार्कशीट और अन्य दस्तावेजों के साथ तैयार रहें। क्योंकि, कॉलेज में दाखिले के लिए ये सभी दस्तावेज काम आएंगे।

Updated: 1:50 PM, 29 April, 2026

Chhattisgarh Board Result 2026: छत्तीसगढ़ 10वीं,12वीं में कुल कितने छात्र शामिल 

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं में करीब 5 लाख छात्र शामिल हैं। इसमें 3 लाख छात्र 10वीं और 2 लाख छात्र 12वीं कक्षा के हैं। 

Updated: 1:46 PM, 29 April, 2026

Chhattisgarh Board Result 2026: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी 

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक चाहिए। यदि किसी छात्र के एक या दो विषयों में 33 फीसदी से कम अंक होंगे, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी। हालांकि, 3 विषयों में फेल होने पर छात्र को फेल ही माना जाएगा। 

Chhattisgarh Board Result 2026 का डायरेक्ट लिंक

छात्र नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर अपना छत्तीसगढ़ 10वीं, 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैंः

-छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर पहुंचें।

-अब छात्रों को होमपेज पर CGBSE 10th Result 2026 / CGBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करना है।

-छात्र अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड से अन्य जानकारी भरें।

-अंत में छात्रों को सबमिट आइकन पर क्लिक करना है।

-छात्र अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देख सकते हैं।

-छात्र रिजल्ट का प्रिंट आउट ले लें या फिर इसे डाउनलोड कर लें, क्योंकि यह भविष्य में काम आएगा।

इन वेबसाइट्स पर मिलेगा छत्तीसगढ़ 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 

छात्रों को बता दें कि रिजल्ट के लिए सिर्फ एक ही वेबसाइट पर निर्भर न रहें, क्योंकि अधिक लोड पड़ने पर आधिकारिक वेबसाइट का सर्वर डाउन हो सकता है। ऐसे में छात्रों को जागरण जोश की वेबसाइट पर भी रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक मिलेगा। नीचे दी गई वेबसाइट्स पर रिजल्ट चेक किया जा सकता हैः

  • cgbse.nic.in

  • results.cg.nic.in

  • cg.results.nic.in

  • jagranjosh.com/results

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Apr 29, 2026, 13:38 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News