(OUT) Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2026: CGBSE बोर्ड हाई स्कूल, इंटर रिजल्ट cgbse.nic.in पर जारी, डिजिटल मार्कशीट करें डाउनलोड

Last Updated: Apr 29, 2026, 14:45 IST

CGBSE 10th 12th Result 2026: आज 6 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ने आज 29 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने-अपने रिजल्ट को चेक और डाउनलोड करें।

Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2026 Released
Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2026 Released

Check Chhattisgarh Board 10th Result 2026

Check Chhattisgarh Board 12th Result 2026

CG Board 10th, 12th Result Out: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। CGBSE बोर्ड ने 10वीं (हाई स्कूल) और 12वीं (हायर सेकेंडरी) के रिजल्ट आज 29 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:30 बजे घोषित कर दिए गए है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिज्ल्ट्स ऑफिशियल तोर पर जारी कर दिए है। 

यदि आपने इस साल एग्जाम दिए है, तो आप ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर और के माध्यम से रिजल्ट को देख सकते हैं। साथ ही, अपनी मार्कशीट को डाउनलोड कर सकते हैं। 

CGBSE बोर्ड रिजल्ट 2026 की मुख्य डिटेल्स 

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ डिजिलॉकर पर भी 10वीं और 12वीं का रिजल्टजारी कर दिया है। छात्र बोर्ड के रिजल्ट और इंपोर्टेंट डिटेल्स से जुड़ी जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

महत्वपूर्ण जानकारी

बोर्ड का नाम

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE)

रिजल्ट की डेट

29 अप्रैल, 2026 (OUT)

रिजल्ट का टाइम 

दोपहर 2:30 बजे

कुल छात्र

लगभग 5.6 लाख से अधिक

ऑफिशियल वेबसाइट

cgbse.nic.in और results.cg.nic.in

छात्रों कोऑफिशियल वेबसाइट, डिजिलॉकर, मोबाइल ऐप और जागरण जोश के जरिए रिजल्ट देखने के सभी सटीक तरीके स्टेप-बाय-स्टेप बताएं जाएंगे।

1. ऑफिशियल वेबसाइट से डिजिटल मार्कशीट कैसे देखें?

वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने के कारण कभी-कभी साइट स्लो हो जाती है, इसलिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1 - ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर लॉग ऑन करें।

स्टेप 2 - होमपेज पर "High School (10th) Examination Results 2026" या "Higher Secondary (12th) Examination Results 2026" के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपना रोल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड को फिल करें।

स्टेप 4 - 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 5 - अपनी मार्कशीट को भविष्य के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

2. डिजिलॉकर (DigiLocker) से डिजिटल मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

डिजिलॉकर एक सुरक्षित सरकारी प्लेटफॉर्म है, जहां आपकी मार्कशीट डिजिटल रूप में हमेशा सुरक्षित रहती है। जानें वहां से कैसे रिजल्ट को देखें। 

  • digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप डाउनलोड करें। 
  • अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  • सर्च डॉक्यूमेंट पर जाकर 'Education' सेक्शन को देखें। फिर, वहां 'CGBSE' सर्च करें।
  • अपनी कक्षा चुनें और रोल नंबर व एग्जाम के साल (2026) को फिल करें। 
  • आपकी मार्कशीट 'Issued Documents' में सेव हो जाएगी, जिसे आप कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

3. MPBSE मोबाइल ऐप के जरिए

यदि ट्रैफिक के कारण वेबसाइट काफी स्लो हो जाती है, तो आप गूगल प्ले स्टोर से 'CGBSE Mobile App' या 'MP Mobile App' डाउनलोड करके भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बस अपना रोल नंबर डालें और 'Know Your Result' पर क्लिक करें।

4. SMS के जरिए

यदि आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो आप अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर CG10 <Roll Number> या CG12 <Roll Number> टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें। आपका स्कोर आपके फोन पर आ जाएगा।

5. जागरण जोश के जरिए कैसे डाउनलोड करें? 

जागरण जोश पर अपना CGBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 प्राप्त करें। ऑफिशियल  वेबसाइटों cgbse.nic.in और results.cg.nic.in के अलावा, छात्र जागरण जोश की हमारी वेबसाइट पर भी अपने CGBSE 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को देख सकते हैं। छात्रों के लिए CG बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने का डायरेक्ट लिंक jagranjosh.com/results पर उपलब्ध होगा। छात्रों को अपनी CG बोर्ड लॉगिन जानकारी तैयार रखनी होगी, ताकि वे हमारी वेबसाइट से अपना CGBSE रिजल्ट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकें। रिजल्ट घोषित होने पर वेबसाइटों पर ट्रैफिक के कारण क्रैश या स्लो हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में, छात्र रिजल्ट देखने के लिए जागरण जोश यानी हमारी वेबसाइट का सहारा ले सकते हैं।

CGBSE बोर्ड रिजल्ट के बाद क्या करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अक्सर उत्साहित या नर्वस होते हैं। ऐसे में छात्र जल्दबाजी कर देते है, जिसके कारण वे इन निम्नलिखित बातों के बारे में भुल जाता है। आइए जानते हैं एग्जाम रिजल्ट के बाद छात्रों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

1. डिटेल्स की जांच: छात्र डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद अपना नाम, माता-पिता का नाम और रोल नंबर की स्पेलिंग जरूर चेक करें।

2. ओरिजनल मार्कशीट: ध्यान रहे कि ऑनलाइन रिजल्ट 'प्रोविजनल' होता है। आपको अपनी ओरिजिनल मार्कशीट कुछ हफ्तों बाद अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी।

3. पुनर्मूल्यांकन (Revaluation): यदि आपको लगता है कि आपके नंबर आपकी उम्मीद से कम हैं, तो बोर्ड मई 2026 के पहले हफ्ते में पुनर्मूल्यांकन के लिए विंडो खोलेगा।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 29, 2026, 14:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News