UP Deled Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (Uttar Pradesh Examination Regulatory Authority) ने यूपी डीएलएड रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। यूपी डीएलएड (BTC) के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट btcresult.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने 1st और 3rd सेमेस्टर की परीक्षा दी थी, वे वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करके यूपी डीएलएड मार्कशीट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर कोई अभ्यर्थी 2 विषयों में फेल या बैक है, तो उसे सिर्फ उन्हीं 2 विषयों की दोबारा परीक्षा देनी होगी। लेकिन अगर 3 या उससे ज्यादा विषयों में फेल है, तो उसे पूरा सेमेस्टर फिर से करना होगा और सभी विषयों की परीक्षा दोबारा देनी होगी।
UP Deled Result 2026 Download Link
उत्तर प्रदेश डीएलएड (D.El.Ed) 2026 के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है और डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट btcresult.in पर एक्टिव कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, वे अब बिना किसी देरी के वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया है।
| UP Deled Result 2026 Link |
यूपी डीएलएड रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अपना यूपी डीएलएड रिजल्ट 2026 देख सकते हैं।
-
आधिकारिक वेबसाइट btcresult.in पर जाएं।
-
“D.El.Ed 1st/3rd Semester Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना रोल नंबर/आवश्यक विवरण दर्ज करें।
-
सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
मार्कशीट डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।
यूपी डीएलएड रिजल्ट 2026 में दी गई जानकारी
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर
-
एनरोलमेंट नंबर
-
जन्मतिथि
-
पिता/अभिभावक का नाम
-
विषयवार अंक
-
कुल अंक
-
प्रतिशत
-
पास/फेल स्थिति
-
बैक पेपर (यदि हो) जानकारी
यूपी डीएलएड रिजल्ट 2026 के आंकड़े
डीएलएड 2024 बैच के प्रथम सेमेस्टर में 1,84,576 छात्र रजिस्टर्ड थे। इनमें से 57% यानी 1,01,279 छात्र फेल हो गए और 43% यानी 78,125 छात्र पास हुए। 3,525 छात्र परीक्षा में नहीं आए। 1,334 का रिजल्ट अधूरा है, 309 का परिणाम रोका गया है और 4 छात्र नकल करते पकड़े गए। डीएलएड 2023 बैच के तीसरे सेमेस्टर का रिजल्ट बेहतर रहा। 1,44,493 रजिस्टर्ड छात्रों में से 1,42,973 ने परीक्षा दी और 77% यानी 1,10,264 छात्र पास हुए।
| विवरण | डीएलएड 2024 बैच (1st सेमेस्टर) | डीएलएड 2023 बैच (3rd सेमेस्टर) |
|---|---|---|
| कुल रजिस्टर्ड छात्र | 1,84,576 | 1,44,493 |
| परीक्षा में शामिल | — | 1,42,973 |
| पास छात्रों की संख्या | 78,125 (43%) | 1,10,264 (77%) |
| फेल छात्रों की संख्या | 1,01,279 (57%) | — |
| अनुपस्थित | 3,525 | — |
| परिणाम अपूर्ण | 1,334 | — |
| परिणाम रोका गया | 309 | — |
| अनुचित साधन में पकड़े गए | 4 | — |
डीएलएड उत्तर प्रदेश में होने वाला दो साल का डिप्लोमा कोर्स है। जो युवा प्राइमरी शिक्षक बनना चाहते हैं, वे इस कोर्स में प्रवेश लेते हैं। कोर्स पूरा करने के बाद वे शिक्षक भर्ती के लिए योग्य हो जाते हैं और भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation