HP Home Guard Recruitment 2026: 700 स्वयंसेवी पदों के लिए ऑनलाइन करें आवेदन

Last Updated: Feb 26, 2026, 18:49 IST

HP Home Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश होम गार्ड स्वयंसेवी (Volunteer) पदों के 700 रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 मार्च तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक करें अप्लाई।

HP Home Guard Recruitment 2026
HP Home Guard Recruitment 2026

HP Home Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश होम गार्ड स्वयंसेवी (Volunteer) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 फरवरी से शुरू कर दिए गए हैं। यह भर्तियां जनरल ड्यूटी होम गार्ड, बैंडमैन, होम गार्ड स्वयंसेवक (Volunteer), ड्राइवर और तकनीकी ट्रेड्समैन होम गार्ड स्वयंसेवकों जैसे विभिन्न पदों के लिए निकाली गई हैं। 10वीं, 10+2 पास या संबंधित ट्रै़ड में आईटीआई प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले उम्मदीवार आवेदन करने के पात्र हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर 31 मार्च अंतिम तिथि तक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। 

HP Home Recruitment 2026 last date: हाइलाइट्स 

एचपी होम गार्ड स्वयंसेवी पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कई चरणों वाली प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। केवल पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र होंगें। भर्ती से संबंधित अन्य विवरणों के लिए नीचे दिया गया विवरण देखें।

संगठन का नाम

हिमाचल प्रदेश होम गार्ड्स

पद का नाम

होम गार्ड स्वयंसेवक

विज्ञापन संख्या

01/2026

कुल रिक्तियां

700 पद

अधिसूचना जारी होने की तिथि

23 फरवरी 2026

आवेदन करने की अंतिम तिथि

31 मार्च 2026

आवेदन का तरीका

ऑनलाइन

शैक्षणिक योग्यता

12वीं पास / मैट्रिक / आईटीआई (पद के अनुसार)

आयु सीमा

18 से 50 वर्ष

Himachal Pradesh Home Guard Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन लिंक 

हिमाचल प्रदेश होम गार्ड भर्ती 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hgvr.hp.gov.in पर जाकर 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमने ऑनलाइन आवेदन का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करा दिया है। 

हिमाचल प्रदेश होम गार्ड भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक 

Himachal Pradesh Home Guard Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

हिमाचल प्रदेश होम गार्ड भर्ती 2026 के लिए योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hgvr.hp.gov.in पर जाएं। 

  2. होम पेज पर, हिमाचल प्रदेश होम गार्ड भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  3. लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

  4. एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेजों स्कैन कर अपलोड करें।

  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News