SSC MTS CBT Result 2026: एसएससी एमटीएस लिखित परीक्षा का रिजल्ट ssc.gov.in पर जल्द, ऐसे करें डाउनलोड

Last Updated: Jun 6, 2026, 17:44 IST

SSC MTS CBT Result 2026: एसएससी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एमटीएस की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद अपना स्कोर कार्ड, मेरिट लिस्ट की PDF और कट-ऑफ मार्क्स ऑनलाइन देख सकते हैं। 

SSC MTS CBT Result 2026
SSC MTS CBT Result 2026

SSC MTS CBT Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.ssc.gov.in पर एसएससी एमटीएस का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। मल्टी-टास्किंग स्टाफ (नॉन-टैक्निकल) और हवलदार की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रिजल्ट की PDF के जरिए अपनी क्वालीफाइंग स्टेट्स चेक कर सकते हैं। आयोग श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक और चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम/रोल नंबर भी जारी करेगा। एसएससी एमटीएस का रिजल्ट जून 2026 में जारी कर सकता है। एमटीएस और हवलदार के पदों के लिए अलग-अलग प्रकाशित किया जाएगा। 

एसएससी एमटीएस का रिजल्ट ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य मोड में जारी नहीं किया जाएगी इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को इन हैंड सैलरी 31,000 से 33,000 रुपये प्रति माह के बीच दी जाती है। एसएससी एमटीएस और हवलदार दोनों ही पद पे-बैंड 1 और ग्रेड पे ₹1800 (लेवल-1) के अंतर्गत आते हैं। 

SSC MTS CBT Result 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

एसएससी भर्ती अभियान के जरिए मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार के कुल 7948 पदों को भरा जाना है। एसएससी एमटीएस का रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। एसएससी एमटीएस का रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नीचे टेबल में भी प्रदान कर दिया जाएगा।  

SSC MTS CBT Result 2026 - हाइलाइट्स 

एसएससी एमटीएस का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। तकनीकी ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। रिजल्ट का इंतजार रहे उम्मीदवार नीचे टेबल के जरिए महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

परीक्षा का नाम 

मल्टी-टास्किंग (नॉन-टैक्निकल) स्टाफ और हवलदार परीक्षा 2026  

रिक्त पदों की संख्या 

7948

रिजल्ट जारी होेने की तिथि 

जल्द 

परीक्षा की तिथि 

04 फरवरी से 19 फरवरी 2026 के बीच आयोजित 

चयन प्रक्रिया 

कंप्यूटर आधारित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और दस्तावजों का सत्यापन 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.ssc.gov.in

SSC MTS CBT Result 2026 रिजल्ट डाउनलोड कैसे करें? 

एसएससी एमटीएस पदों के चयन में कुल दो चरण में शामिल है। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगाी। दूसरे चरण में दस्तावजों का सत्यापन होगा। वहीं, एसएससी हवलदार के पदों के चयन में कुल तीन चरण शामिल है। पहले चरण की लिखित परीक्षा हो चुकी है। दूसरे चरण में फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। तीसरे व अंतिम चरण में दस्तावजों का सत्यापन होगा।  आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.ssc.gov.in पर जाएं। 

  • SSC MTS CBT Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में निहित जानकारी चेक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

SSC MTS CBT Result 2026 में क्या-क्या जानकारी निहित होती है? 

एसएससी मल्टी-टास्किंग (नॉन-टैक्निकल) स्टाफ और हवलदार परीक्षा 2026 के रिजल्ट  कार्ड में आप निम्निलिखित जानकारी चेक कर सकते हैं। 

  • परीक्षा आयोजित करने वाली भर्ती प्राधिकरण का नाम  

  • परीक्षा का नाम 

  • चयनित उम्मीदवारों का रोल नंबर 

  • उम्मीदवारों का नाम 

  • पिता का नाम 

  • माता का नाम 

  • उम्मीदवारों की श्रेणी कट ऑफ मार्क्स 

  • कुल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार 

  • चयन के अगले चरण के लिए निर्देश  

SSC MTS Cut Off 2026 कब जारी की जाएगी?

एसएससी एमटीएस कट-ऑफ 2026 रिजल्ट की PDF  के साथ जून 2026 में श्रेणी-वार और पद-वार के अनुसार जारी की जाएगी। यह कट-ऑफ रिक्तियों की संख्या,  परीक्षा का कठिनाई स्तर, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या और उम्मीदवारों की श्रेणी आदि कई जैसे कई कारकों पर निर्भर करेगी। 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Jun 6, 2026, 17:44 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News