IGNOU TEE June 2026: ई-विद्याभारती छात्रों के लिए एग्जाम फॉर्म जारी, 15 जून तक ignou.samarth.edu.in पर करें रजिस्चट्रेशन

Last Updated: Jun 6, 2026, 16:46 IST

IGNOU ने ई-विद्याभारती के छात्रों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। छात्र 15 जून, 2026 तक ignou.samarth.edu.in पर SAMARTH पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एग्जाम 22 जून से 17 जुलाई, 2026 तक रिमोट-प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित की जाएंगी।

IGNOU TEE June 2026: ई-विद्याभारती छात्रों के लिए एग्जाम फॉर्म जारी, 15 जून तक ignou.samarth.edu.in पर करें रजिस्चट्रेशन
IGNOU TEE June 2026: ई-विद्याभारती छात्रों के लिए एग्जाम फॉर्म जारी, 15 जून तक ignou.samarth.edu.in पर करें रजिस्चट्रेशन

इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जून 2026 टर्म-एंड परीक्षा (TEE) के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। यह नोटिफिकेशन विशेष रूप से ई-विद्याभारती (e-VidyaBharti) नेटवर्क प्रोजेक्ट के तहत नामांकित विदेशी और घरेलू टीचर्स के लिए है। इग्नू ने एग्जाम फॉर्म भरने की ऑनलाइन विंडो ओपन कर दी है।

यदि आप भी इस कैटेगरी के छात्र हैं। साथ ही, यूजी (UG), पीजी (PG), डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्सेज की एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं, तो 15 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक) बिना किसी लेट फीस के ऑफिशियल पोर्टल ignou.samarth.edu.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

इग्नू जून 2026 एग्जाम: महत्वपूर्ण डेट्स और डिटेल्स 

छात्रों की सुविधा के लिए परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी तारीखें नीचे दी गई तालिका (Table) में दी गई हैं:

इवेंट 

महत्वपूर्ण डेट/ डिटेल्स

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट

05 जून 2026

बिना लेट फीस रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 

15 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक)

आधिकारिक रजिस्ट्रेशन पोर्टल

ignou.samarth.edu.in या exam.ignou.ac.in/evbjun26/

एक्सपेक्टेड एग्जाम डेट्स 

22 जून 2026 से 17 जुलाई 2026 तक

एग्जाम का मोड 

रिमोट-प्रोक्टर्ड मोड (यानी घर बैठे ऑनलाइन परीक्षा)

हॉल टिकट जारी होने की डेट

एग्जाम शुरू होने से लगभग 1 सप्ताह पहले

कोर्स के अनुसार फीस संरचना 

इग्नू ने छात्रों के एडमिशन साइकिल के आधार पर फीस तय की है, जो इस प्रकार है:

एडमिशन साइकिल 

कोर्स का प्रकार 

निर्धारित फीस 

दिसंबर 2022 तक प्रवेश लेने वाले छात्र

थ्योरी + प्रैक्टिकल / लैब

₹ 200/- प्रति कोर्स

जनवरी 2023 और उसके बाद वाले छात्र

थ्योरी कोर्स

₹ 200/- प्रति कोर्स

जनवरी 2023 और उसके बाद वाले छात्र

प्रैक्टिकल (4 या उससे कम क्रेडिट)

₹ 300/- प्रति कोर्स

जनवरी 2023 और उसके बाद वाले छात्र

प्रैक्टिकल (4 क्रेडिट से अधिक)

₹ 500/- प्रति कोर्स

जनवरी 2023 और उसके बाद वाले छात्र

प्रोजेक्ट (4 या उससे कम क्रेडिट)

₹ 300/- प्रति प्रोजेक्ट

जनवरी 2023 और उसके बाद वाले छात्र

प्रोजेक्ट (4 क्रेडिट से अधिक)

₹ 500/- प्रति प्रोजेक्ट

एग्जाम फॉर्म कैसे भरें? 

स्टेप 1: ऑफिशियल समर्थ पोर्टल ignou.samarth.edu.in या डायरेक्ट लिंक exam.ignou.ac.in/evbjun26/ पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और 'Declaration Checkbox' पर टिक करें।

स्टेप 3: अपना इनरोलमेंट नंबर, प्रोग्राम कोड दर्ज करके लॉगिन करें। 

स्टेप 4: अपनी एबीसी आईडी (ABC ID) डालें और उन कोर्सेज/विषयों का चयन करें जिनकी परीक्षा आप देना चाहते हैं।

स्टेप 5: अपनी कैटेगरी और एडमिशन साइकिल के अनुसार ऑनलाइन (नेट बैंकिंग/कार्ड/UPI) परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 6: फॉर्म को सबमिट करें और प्राप्त हुई 'कंट्रोल नंबर रसीद' का प्रिंटआउट जरूर सुरक्षित रख लें।

यहां भी पढ़े: IISER Non-Teaching Recruitment 2026: 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए नॉन-टीचिंग पदों पर सरकारी नौकरी, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 6, 2026, 16:46 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News